भारत के रिन्यूएबल एनर्जी हब खावड़ा को मिला अपना पिन कोड
अहमदाबाद, 27 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के रिन्यूएबल एनर्जी हब को एक अलग भौगोलिक पहचान देते हुए गुजरात के कच्छ स्थित खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को अपना अलग डाक सूचकांक नंबर (पिन कोड) 370246 मिल गया है। इसके साथ ही यहां इंडिया पोस्ट का अपना डिलीवरी कार्यालय भी शुरू किया गया है।
खावड़ा पोस्ट ऑफिस में स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग और डिलीवरी, पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक की सुविधाएं और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सेवाएं उपलब्ध होंगी। इनमें आधार-आधारित डिजिटल बैंकिंग भी शामिल है।
यह समर्पित डाक सुविधा ऐसे समय में शुरू की गई है, जब खावड़ा कच्छ के कम आबादी वाले इलाके से विकसित होकर एक बड़े रिन्यूएबल एनर्जी हब में बदल गया है। यहां कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही है, आवासीय टाउनशिप विकसित हो रही हैं और सहायक बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है।
इससे पहले इलाके की डाक सेवाएं करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित पोस्ट ऑफिस और कुरान ब्रांच पोस्ट ऑफिस के जरिए संचालित होती थीं।
रिन्यूएबल एनर्जी पार्क के विस्तार और यहां रहने तथा काम करने वाले लोगों की बढ़ती संख्या के साथ एक समर्पित डाक सुविधा की जरूरत महसूस की जा रही थी।
नया पिन कोड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को एक अलग डाक पता देता है। इससे यह सीधे इंडिया पोस्ट के डिलीवरी नेटवर्क से जुड़ गया है और साइट पर मौजूद कारोबारों, कर्मचारियों और सेवा प्रदाताओं की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
पिन कोड की व्यापक भूमिका बैंकिंग, बीमा, लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स सेवाओं की उपलब्धता तय करने में भी होती है।
खावड़ा के लिए ‘370246’ इस रिन्यूएबल एनर्जी हब को एक विशिष्ट भौगोलिक पहचान देता है। यह इसे आसपास के क्षेत्रों से अलग करता है और आर्थिक गतिविधियों, बुनियादी ढांचे के विकास और रणनीतिक राष्ट्रीय महत्व के केंद्र के रूप में इसके बढ़ते महत्व को दर्शाता है।
समर्पित पिन कोड इस बात का एक और उदाहरण है कि क्षेत्र में अदाणी समूह द्वारा रिन्यूएबल एनर्जी परियोजना का विकास शुरू किए जाने के बाद से खावड़ा किस तरह बदल गया है।
रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) और अन्य डेवलपर्स द्वारा विकसित किया जा रहा है। एजीईएल का प्लांट करीब 538 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
अदाणी द्वारा खावड़ा में 10 गीगावाट से अधिक रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता पहले ही चालू की जा चुकी है। एजीईएल की परियोजना को 2029 तक 30 गीगावाट क्षमता तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
अदाणी ग्रीन एनर्जी के प्लांट में करीब 15,000 कर्मचारी और स्टाफ साइट पर रहते हैं। बढ़ते समुदाय को स्वास्थ्य सुविधाओं, रिटेल आउटलेट्स, मनोरंजन क्षेत्रों और बैंकिंग सेवाओं का भी समर्थन मिल रहा है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
त्योहारी सीजन से पहले लगेगा महंगाई का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे होंगे AC, टीवी समेत इलेक्ट्रॉनिक्स सामान
इस साल त्योहारी सीजन से पहले देशवासियों को महंगाई का झटका लगने वाला है. दरअसल, 1 अक्टूबर से प्रमुख घरेलू उपकरण और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता एयर कंडीशनर, एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रोनिक्स उत्पादों की कीमतों में 5 से 8 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रहे हैं. यह बढ़ोतरी तांबा, इस्पात और कच्चे तेल जैसे धातुओं की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया संकट के कारण मुद्रा विनिमय में अस्थिरता को देखते हुए की जा रही है.
बता दें कि 2026 में इलेक्ट्रोनिक्स आइटम्स पर ये तीसरी वृद्धि होगी. निर्माताओं का कहना है कि तांबा, एल्युमीनियम, इस्पात और कच्चे तेल जैसे प्रमुख इनपुट की लगातार बढ़ती कीमतों और माल ढुलाई लागत में वृद्धि के कारण कीमतों में और संशोधन करना अनिवार्य हो गया है.
1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC
माना जा रहा है कि 1 अक्टूबर 2026 से एयर कंडीशनर की कीमतों में करीब पांच से आठ प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है. जबकि कुछ कंपनियां वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और एलईडी टीवी के दाम में 3-4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती हैं. जबकि कुछ कंपनियां अभी स्थिति का आकलन करने में जुटी हैं. कुछ कंपनियों का मानना है कि कीमत बढ़ाने से मांग पर असर पड़ सकता है. जबकि कुछ का कहना है कि कीमतों बढ़ोतरी का असर सीमित रहेगा, क्योंकि डीलर और वितरकों के पास पहले ही पुराने दाम का स्टॉक मौजूद है. बता दें कि ब्लू स्टार, गोदरेज अप्लायंसेज, हायर, डइकिन और सुपर प्लास्ट्रॉनिक्स समेत कई कंपनियां पहले ही विभिन्न श्रेणियों में कीमतें बढ़ाने का एलान कर चुकी हैं.
क्या है कीमतों में बढ़ोतरी की वजह?
बता दें कि एलजी और बॉश होम कम्फर्ट और हिताची जैसी ब्रांड एयर कंडीशनर का कारोबार करती है. इन कंपनियां भी अपने एसी की कीमतों में करीब पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती हैं. हालांकि पैनासोनिक अभी कीमत बढ़ाने को लेकर स्थिति का आकलन कर रही है. इस बीच ब्लू स्टार के प्रबंध निदेशक बी. त्यागराजन ने बताया कि बढ़ती जिंस कीमतों के कारण एसी और डीप फ्रीजर के दाम में पहले ही 5-8 प्रतिशत बढ़ोतरी हो चुकी है. उन्होंने बताया कि तांबा, इस्पात और प्लास्टिक समेत विभिन्न कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है. उन्होंने कहा कि कंपनी इस साल अब तक तीन बार दामों में बढ़ोतरी कर चुकी है.
8-10 फीसदी बढ़े जिंस के दाम
वहीं गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के कारोबार प्रमुख और कार्यकारी उपाध्यक्ष कमल नंदी का कहना है कि पिछली कीमत समीक्षा के बाद जिंस की लागत में आठ से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में विभिन्न श्रेणियों में पांच से सात प्रतिशत तक बढ़ोतरी अनिवार्य हो गई है. उन्होंने कहा कि पुराने दाम पर खरीदा गया स्टॉक भी अभी करीब एक से डेढ़ महीने तक बाजार में उपलब्ध रहेगा.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation










