Responsive Scrollable Menu

प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज से जुड़े ट्राई के फैसले पर सांसद राघव चड्ढा ने जताई खुशी, किया सरकार का धन्यवाद

नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उपभोक्ताओं को राहत के लिए मोबाइल रिचार्ज से जुड़े भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के फैसले पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला भारत में प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी खबर है।

सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, सरकार ने हाल ही में टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (तेरहवां संशोधन) रेगुलेशंस, 2026 पेश किए हैं, जिससे ग्राहकों को कई सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने बताया कि 30 दिन के रिचार्ज प्लान से साल में 13 बार रिचार्ज कराने की जरूरत घटकर 12 बार रह जाएगी। इसके अलावा, सिर्फ वॉइस और एसएमएस वाले प्लान होंगे, उन लोगों के लिए, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है। कम बजट वाले ग्राहकों के लिए अधिक सही विकल्प होंगे, जिन्हें मुख्य रूप से बेसिक वॉइस कॉल की जरूरत होती है।

अपनी पोस्ट में राघव चड्ढा ने कहा, आप में से कई लोगों ने सीमित और इंफ्लेक्सिबल रिचार्ज विकल्पों के बारे में अपनी चिंताएं मेरे साथ साझा की थीं। मैंने 11 मार्च को संसद में यह मुद्दा उठाया था और ग्राहकों के लिए अधिक विकल्प और सस्ते प्लान की मांग की थी। ग्राहकों की बेहतर पसंद और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन चिंताओं का समाधान करने के लिए मैं भारत सरकार और ट्राई का आभारी हूं।

सांसद ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने ट्राई की ओर से टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (तेरहवां संशोधन) रेगुलेशंस, 2026 जारी होने के बाद अपनी खुशी जताई और कहा कि सरकार ने सभी मांगों को मान लिया है।

बता दें कि राघव चड्ढा ने 11 मार्च 2026 को मैंने संसद में प्रीपेड मोबाइल यूजर्स की समस्याओं को उठाया था। उन्होंने कहा था कि साल में 12 महीने होते हैं, लेकिन 28 दिन के रिचार्ज के माध्यम से 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है। साथ ही, कहा था कि बहुत से उपभोक्ता डेटा का इस्तेमाल नहीं करते हैं। साथ ही, राघव चड्ढा ने यह समस्या संसद में रखी की कि रिचार्ज खत्म होने के बाद आउटगोइंग के साथ इनकमिंग भी बंद हो जाती है।

--आईएएनएस

डीसीएच/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

भारत के रिन्यूएबल एनर्जी हब खावड़ा को मिला अपना पिन कोड

अहमदाबाद, 27 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के रिन्यूएबल एनर्जी हब को एक अलग भौगोलिक पहचान देते हुए गुजरात के कच्छ स्थित खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को अपना अलग डाक सूचकांक नंबर (पिन कोड) 370246 मिल गया है। इसके साथ ही यहां इंडिया पोस्ट का अपना डिलीवरी कार्यालय भी शुरू किया गया है।

खावड़ा पोस्ट ऑफिस में स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग और डिलीवरी, पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक की सुविधाएं और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सेवाएं उपलब्ध होंगी। इनमें आधार-आधारित डिजिटल बैंकिंग भी शामिल है।

यह समर्पित डाक सुविधा ऐसे समय में शुरू की गई है, जब खावड़ा कच्छ के कम आबादी वाले इलाके से विकसित होकर एक बड़े रिन्यूएबल एनर्जी हब में बदल गया है। यहां कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही है, आवासीय टाउनशिप विकसित हो रही हैं और सहायक बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है।

इससे पहले इलाके की डाक सेवाएं करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित पोस्ट ऑफिस और कुरान ब्रांच पोस्ट ऑफिस के जरिए संचालित होती थीं।

रिन्यूएबल एनर्जी पार्क के विस्तार और यहां रहने तथा काम करने वाले लोगों की बढ़ती संख्या के साथ एक समर्पित डाक सुविधा की जरूरत महसूस की जा रही थी।

नया पिन कोड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को एक अलग डाक पता देता है। इससे यह सीधे इंडिया पोस्ट के डिलीवरी नेटवर्क से जुड़ गया है और साइट पर मौजूद कारोबारों, कर्मचारियों और सेवा प्रदाताओं की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

पिन कोड की व्यापक भूमिका बैंकिंग, बीमा, लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स सेवाओं की उपलब्धता तय करने में भी होती है।

खावड़ा के लिए ‘370246’ इस रिन्यूएबल एनर्जी हब को एक विशिष्ट भौगोलिक पहचान देता है। यह इसे आसपास के क्षेत्रों से अलग करता है और आर्थिक गतिविधियों, बुनियादी ढांचे के विकास और रणनीतिक राष्ट्रीय महत्व के केंद्र के रूप में इसके बढ़ते महत्व को दर्शाता है।

समर्पित पिन कोड इस बात का एक और उदाहरण है कि क्षेत्र में अदाणी समूह द्वारा रिन्यूएबल एनर्जी परियोजना का विकास शुरू किए जाने के बाद से खावड़ा किस तरह बदल गया है।

रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) और अन्य डेवलपर्स द्वारा विकसित किया जा रहा है। एजीईएल का प्लांट करीब 538 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

अदाणी द्वारा खावड़ा में 10 गीगावाट से अधिक रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता पहले ही चालू की जा चुकी है। एजीईएल की परियोजना को 2029 तक 30 गीगावाट क्षमता तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी के प्लांट में करीब 15,000 कर्मचारी और स्टाफ साइट पर रहते हैं। बढ़ते समुदाय को स्वास्थ्य सुविधाओं, रिटेल आउटलेट्स, मनोरंजन क्षेत्रों और बैंकिंग सेवाओं का भी समर्थन मिल रहा है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

333 रन बनाकर हारा ऑस्ट्रेलिया, भारी पड़े दक्षिण अफ्रीका के दो शतकवीर, जीत का सिलसिला बरकरार

David Miller Temba Bavuma Centuries: टेम्बा बावुमा (103) और डेविड मिलर (142) के शानदार शतकों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया. पिंक डे पर खेली गई मिलर की आक्रामक पारी के बाद केशव महाराज, ब्योर्न फोर्टुइन और एडन मार्करम की त्रिमूर्ति स्पिन आक्रमण ने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत को ध्वस्त कर दिया. मिचेल मार्श (84) और ट्रैविस हेड (84) के अर्धशतकों के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम 333 रनों पर सिमट गई. Sun, 27 Sep 2026 23:21:35 +0530

  Videos
See all

Punjab News | LPU में प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप.. Police Action के बाद मचा बवाल ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T21:29:24+00:00

Houthis Attack on Saudi Arabia: हूती हमलों से सऊदी अरब की हालत खराब? | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T21:30:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers