Responsive Scrollable Menu

इन कर्मचारियों की घट सकती है इन-हैंड सैलरी, जानिए EPFO के नए नियम का पूरा हिसाब

EPFO के नए नियम से आपकी इन-हैंड सैलरी घट सकती है. जानें ₹15,000 से ₹25,000 सैलरी वालों की जेब पर कितना असर पड़ेगा और PF कितना कटेगा.

The post इन कर्मचारियों की घट सकती है इन-हैंड सैलरी, जानिए EPFO के नए नियम का पूरा हिसाब appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

चुनाव आयोग पर आरोपों को लेकर CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर हमला, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर निशाना साधा है. रविवार को जनसेवा सदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि चुनाव परिणाम अनुकूल नहीं आने पर विपक्ष चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने लगता है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछने का अधिकार सभी को है, लेकिन सवाल तथ्यों के आधार पर होने चाहिए.

'चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप देशहित में नहीं'

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि चुनाव आयोग अपनी प्रक्रिया और फैसलों को पारदर्शिता के साथ जनता के सामने रख रहा है. उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि क्या उसके शासनकाल में चुनाव आयोग इसी तरह पारदर्शी तरीके से काम करता था. मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल एक अखबार में प्रकाशित लेख के आधार पर माहौल बनाना उचित नहीं है.

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने एक-एक विषय पर स्पष्टीकरण दिया है और बताया है कि निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए हैं. उनके मुताबिक संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर बिना ठोस आधार के सवाल उठाना उचित नहीं है.

Form-6 को लेकर भी विपक्ष पर हमला

मुख्यमंत्री ने नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले Form-6 को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मूल Form-6 में बदलाव नहीं किया गया है. SIR प्रक्रिया से जुड़ी घोषणा को अलग से जोड़ा गया है.

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक नियमित प्रक्रिया है, जिसके तहत मृत, स्थानांतरित, डुप्लीकेट या अन्य कारणों से अपात्र हो चुकी प्रविष्टियों का सत्यापन किया जाता है.

'वोट चोरी' के आरोपों पर भी दिया जवाब

रेखा गुप्ता ने विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोपों पर कहा कि मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया में वर्षों पहले मृत हो चुके लोगों, डुप्लीकेट नामों और स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान की जाती है. उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में बने रहें और अपात्र या डुप्लीकेट नाम हटाए जाएं, यह चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा है. सीएम ने कहा कि SIR प्रक्रिया में मतदाता सूची के सत्यापन के साथ दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की भी निर्धारित व्यवस्था है.

'चुनाव परिणाम अनुकूल न आने पर सवाल खड़ा करता है विपक्ष'

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने सवाल किया कि उस समय चुनाव आयोग की व्यवस्था कौन संभाल रहा था और क्या उस वक्त भी चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर इसी तरह सवाल उठाए गए थे.

उन्होंने कहा कि केवल चुनाव परिणाम अपनी अपेक्षा के मुताबिक नहीं आने पर चुनावी व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना उचित नहीं है. रेखा गुप्ता ने कहा कि जनता को गुमराह करने के लिए कितना भी मिथ्या प्रचार किया जाए, आखिरकार जनता तथ्यों और काम के आधार पर अपना फैसला करती है.

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर सीएम का तीखा बयान

राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं की ओर से चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर मुख्यमंत्री ने बेहद कड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जिस तरह की गतिविधियां विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता कर रहे हैं, वह उनके अनुसार 'देशद्रोह से कम नहीं' हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में देशद्रोह का केस दर्ज होना चाहिए. हालांकि, उन्होंने साथ ही कहा कि यदि किसी राजनीतिक दल को चुनावी प्रक्रिया पर आपत्ति है तो उसे निर्धारित संवैधानिक और कानूनी माध्यमों से अपनी बात रखनी चाहिए.

'चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम कर रहा है'

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बिना पर्याप्त आधार के सवाल उठाकर जनता में भ्रम पैदा नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग पात्र मतदाताओं के अधिकार सुनिश्चित करने और मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अपडेट रखने की दिशा में काम कर रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है और अंततः जनता तथ्यों, काम और नीतियों के आधार पर अपना निर्णय करती है.

Continue reading on the app

  Sports

333 रन बनाकर हारा ऑस्ट्रेलिया, भारी पड़े दक्षिण अफ्रीका के दो शतकवीर, जीत का सिलसिला बरकरार

David Miller Temba Bavuma Centuries: टेम्बा बावुमा (103) और डेविड मिलर (142) के शानदार शतकों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया. पिंक डे पर खेली गई मिलर की आक्रामक पारी के बाद केशव महाराज, ब्योर्न फोर्टुइन और एडन मार्करम की त्रिमूर्ति स्पिन आक्रमण ने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत को ध्वस्त कर दिया. मिचेल मार्श (84) और ट्रैविस हेड (84) के अर्धशतकों के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम 333 रनों पर सिमट गई. Sun, 27 Sep 2026 23:21:35 +0530

  Videos
See all

Bollywood: डैशिंग लुक में स्पॉट हुए अनिल कपूर #Bollywood #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T18:45:23+00:00

Bank Strike Postponed: आज से होने वाली 3 दिनों की बैंक हड़ताल टल गई है | IBA | Top News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T18:39:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers