खंडवा हादसा: पानी से भरी खदान में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे दो भाई, 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले शव
मध्य प्रदेश में गणेश विसर्जन उत्सव के दौरान कई जगहों पर खुशियां मातम और तनाव में बदल गईं. प्रदेश के तीन अलग-अलग शहरों—खंडवा, अशोकनगर और रायसेन—से आई तस्वीरें उत्सव के माहौल पर भारी पड़ीं. कहीं प्रशासन द्वारा तय न की गई जगह पर लापरवाही के कारण दो मासूमों की जान चली गई, तो कहीं डांस और आपसी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे चल गए. खंडवा जिले के नहालता गांव के पास एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया. गांव के पास स्थित एक खदान में बारिश का पानी भरा हुआ था, जहां पांच बच्चे गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए उतरे. पानी की गहराई का सही अंदाजा न होने के कारण बच्चे डूबने लगे. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन बच्चों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो सगे भाई गहराइयों में समा गए.
मृतक बच्चों की पहचान विश्वास (17 वर्ष) और लक्ष्य (16 वर्ष) के रूप में हुई है, जो 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ते थे और स्थानीय भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मोंटू ठाकुर के बेटे थे. होमगार्ड और ग्रामीणों के लगभग 5 घंटे से अधिक चले लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद देर रात दोनों भाइयों के शव बरामद किए गए. अधिकारियों के अनुसार, यह स्थान प्रशासन द्वारा निर्धारित विसर्जन स्थल नहीं था. अशोकनगर जिले के चंदेरी में पसियापुरी कोहली समाज द्वारा गणेश विसर्जन का चल समारोह निकाला जा रहा था. जैसे ही जुलूस दिल्ली दरवाजे के पास पहुंचा, कुछ अन्य लोग उसमें शामिल होकर डांस करने लगे. समिति के सदस्यों द्वारा आपत्ति जताए जाने पर तीखी बहस शुरू हो गई, जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया. झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके विरोध में आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया और चंदेरी थाने का घेराव कर हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस अधिकारियों के समझाने और दो नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद मामला शांत हुआ.
2026 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं? टॉप-20 में भी नहीं है कोई भारतीय बॉलर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रविवार यानी 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नजर नहीं आएंगे. बुमराह एशियन गेम्स में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज के कंधों पर होगी. टीम में प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और आकिब नबी जैसे गेंदबाज भी शामिल हैं. इसी बीच नजर डालते हैं कि साल 2026 में अब तक वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं. खास बात यह है कि टॉप-20 गेंदबाजों की सूची में अभी एक भी भारतीय गेंदबाज शामिल नहीं है. तो आइए जानते हैं टॉप पर कौन हैं.
???? तैयार हो जाइए एक रोमांचक सीरीज के लिए! ????
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 27, 2026
पहले वनडे मुकाबले में ???????? भारत और वेस्टइंडीज़ की टीमें होंगी आमने-सामने। ????
LIVE देखें DD Sports (DD Free Dish) पर। ???? #INDvWI #TeamIndia @BCCI @ICC @ShubmanGill pic.twitter.com/Feuih3tIMy
नाहिद राणा सबसे आगे
2026 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बांग्लादेश के नाहिद राणा हैं. 2024 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले राणा ने इस साल अब तक 10 मुकाबले खेले हैं. इन मैचों में उन्होंने 27 विकेट अपने नाम किए हैं. वह तीन बार एक मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं. शानदार प्रदर्शन के साथ वह इस साल की विकेट लेने वाली सूची में पहले नंबर पर हैं.
टॉप-5 में इन गेंदबाजों का दबदबा
नाहिद राणा के बाद नेपाल के स्टार गेंदबाज संदीप लामिछाने दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 2026 में अब तक 13 वनडे मैच खेले हैं और 23 विकेट हासिल किए हैं. तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के जेडन लेनोक्स हैं. लेनोक्स ने इस साल 10 वनडे मैचों में 22 विकेट लिए हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के नेथन एलिस चौथे नंबर पर हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के पहले मैच में दो विकेट लेते ही एलिस ने 2026 में अपने 20 विकेट पूरे कर लिए. उन्होंने इस साल अब तक 9 मैच खेले हैं. पांचवें नंबर पर बांग्लादेश के तस्कीन अहमद हैं. तस्कीन ने 11 मैचों में 20 विकेट चटकाए हैं.
NATHAN ELLIS, YOU BEAUTY ???? 20th wicket in ODIs in 2026.
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 24, 2026
He has been unstoppable in ODIs, A treat to watch him bowl. pic.twitter.com/XpD6aRseaX
प्रसिद्ध कृष्णा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय
2026 में अब तक सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैं. हालांकि, वह ओवरऑल सूची में टॉप-20 में भी शामिल नहीं हैं. प्रसिद्ध 21वें स्थान पर हैं. उन्होंने इस साल 7 वनडे मैचों में 13 विकेट लिए हैं. उनके बाद गुरनूर बरार का नंबर आता है. गुरनूर ने 6 मैचों में 11 विकेट हासिल किए हैं. खास बात यह है कि प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार दोनों ही वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं. ऐसे में दोनों के पास अपनी विकेट संख्या बढ़ाने का मौका होगा.
यह भी पढ़ें- IND vs WI: आज भारत-वेस्टइंडीज मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानें पहले ODI में मौसम और पिच का हाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









