2026 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं? टॉप-20 में भी नहीं है कोई भारतीय बॉलर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रविवार यानी 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नजर नहीं आएंगे. बुमराह एशियन गेम्स में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज के कंधों पर होगी. टीम में प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और आकिब नबी जैसे गेंदबाज भी शामिल हैं. इसी बीच नजर डालते हैं कि साल 2026 में अब तक वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं. खास बात यह है कि टॉप-20 गेंदबाजों की सूची में अभी एक भी भारतीय गेंदबाज शामिल नहीं है. तो आइए जानते हैं टॉप पर कौन हैं.
???? तैयार हो जाइए एक रोमांचक सीरीज के लिए! ????
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 27, 2026
पहले वनडे मुकाबले में ???????? भारत और वेस्टइंडीज़ की टीमें होंगी आमने-सामने। ????
LIVE देखें DD Sports (DD Free Dish) पर। ???? #INDvWI #TeamIndia @BCCI @ICC @ShubmanGill pic.twitter.com/Feuih3tIMy
नाहिद राणा सबसे आगे
2026 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बांग्लादेश के नाहिद राणा हैं. 2024 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले राणा ने इस साल अब तक 10 मुकाबले खेले हैं. इन मैचों में उन्होंने 27 विकेट अपने नाम किए हैं. वह तीन बार एक मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं. शानदार प्रदर्शन के साथ वह इस साल की विकेट लेने वाली सूची में पहले नंबर पर हैं.
टॉप-5 में इन गेंदबाजों का दबदबा
नाहिद राणा के बाद नेपाल के स्टार गेंदबाज संदीप लामिछाने दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 2026 में अब तक 13 वनडे मैच खेले हैं और 23 विकेट हासिल किए हैं. तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के जेडन लेनोक्स हैं. लेनोक्स ने इस साल 10 वनडे मैचों में 22 विकेट लिए हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के नेथन एलिस चौथे नंबर पर हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के पहले मैच में दो विकेट लेते ही एलिस ने 2026 में अपने 20 विकेट पूरे कर लिए. उन्होंने इस साल अब तक 9 मैच खेले हैं. पांचवें नंबर पर बांग्लादेश के तस्कीन अहमद हैं. तस्कीन ने 11 मैचों में 20 विकेट चटकाए हैं.
NATHAN ELLIS, YOU BEAUTY ???? 20th wicket in ODIs in 2026.
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 24, 2026
He has been unstoppable in ODIs, A treat to watch him bowl. pic.twitter.com/XpD6aRseaX
प्रसिद्ध कृष्णा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय
2026 में अब तक सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैं. हालांकि, वह ओवरऑल सूची में टॉप-20 में भी शामिल नहीं हैं. प्रसिद्ध 21वें स्थान पर हैं. उन्होंने इस साल 7 वनडे मैचों में 13 विकेट लिए हैं. उनके बाद गुरनूर बरार का नंबर आता है. गुरनूर ने 6 मैचों में 11 विकेट हासिल किए हैं. खास बात यह है कि प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार दोनों ही वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं. ऐसे में दोनों के पास अपनी विकेट संख्या बढ़ाने का मौका होगा.
यह भी पढ़ें- IND vs WI: आज भारत-वेस्टइंडीज मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानें पहले ODI में मौसम और पिच का हाल
छत्तीसगढ़-ओडिशा में पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: ₹1.48 करोड़ कैश और कई दस्तावेज बरामद
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े एक बहुत बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब अस्पताल से एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मेमो पुलिस को प्राप्त हुआ. शुरुआती जांच में दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. हालांकि, जब गहनता से जांच आगे बढ़ी, तो यह सामने आया कि पीड़ित नाबालिग वास्तव में मानव तस्करी का शिकार थी.
महासमुंद पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्य ओडिशा के लगभग 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस 'सर्जिकल स्ट्राइक' के दौरान पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े 5 प्रमुख आरोपियों/दलालों को गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के दौरान आरोपियों के ठिकानों से ₹1.48 करोड़ की भारी-भरकम नकदी बरामद हुई. इसके अलावा, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, स्टाम्प पेपर, डिजिटल दस्तावेज और ऐसे रजिस्टर मिले जिनमें सैकड़ों मजदूरों के पलायन और लेनदेन का हिसाब दर्ज था. जांच अधिकारियों के अनुसार, यह गैंग मुख्य रूप से बेहद गरीब, अशिक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निशाना बनाता था. मजदूरों को एडवांस रकम का लालच देकर कर्ज के जाल में फंसाया जाता था. इसके बाद, उन्हें ईंट-भट्टों और अन्य भारी कामों के लिए दूसरे राज्यों में भेज दिया जाता था. वहां उनकी आवाजाही, दैनिक मजदूरी और स्वतंत्रता पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जाता था, जो सीधे तौर पर बंधुआ मजदूरी की श्रेणी में आता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










