Swara Bhasker: ‘Rise And Fall 2’ में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच छिड़ी जुबानी जंग, पति फहाद का नाम आते ही बढ़ी बहस!
Swara Bhasker Shehzad Poonawalla Fight: रियलिटी शो ‘Rise And Fall Season 2’ में कंटेस्टेंट्स के बीच मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। दूसरे एपिसोड में ऐसी ही बहस स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच देखने को मिली। बातचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर तंज कसे और बात स्वरा के पति फहाद अहमद तक पहुंच गई।
सहवाग के सवाल से शुरू हुई बात
शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने शहजाद से पूछा कि सोशल मीडिया पर उनकी स्वरा से पहले बातचीत होती रही है, लेकिन शो में आने के बाद वह उनसे दूरी क्यों बना रहे हैं। जवाब में शहजाद ने कहा कि उनकी आवाज दबाने वाला अभी तक कोई पैदा नहीं हुआ है। शहजाद की यह बात सुनकर स्वरा हंसने लगीं। इसके बाद शहजाद ने कहा कि वह स्वरा को इग्नोर कर रहे हैं।
स्वरा ने दिया तंज भरा जवाब
शहजाद की बात पर स्वरा ने कहा कि इग्नोर करने का मतलब किसी को भाव न देना होता है और वह यही कर रही हैं। इसके बाद बातचीत में राजनीतिक तंज भी शामिल हो गए। स्वरा ने शहजाद से कहा, “चुनाव नहीं है ये।” इसके बाद उन्होंने उनके राजनीतिक करियर को लेकर भी टिप्पणी की। स्वरा ने कहा कि उनका डूबता हुआ राजनीतिक करियर इस शो से नहीं चमकने वाला।
शहजाद ने फहाद का लिया नाम
स्वरा की बात का जवाब देते हुए शहजाद ने उनके पति फहाद अहमद का जिक्र कर दिया। उन्होंने कहा, “मेरे करियर की चिंता मत कीजिए, अपने पति को जिता दीजिए।” इस टिप्पणी के बाद स्वरा ने बहस को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस तरह की “कीचड़-पट्टी” में नहीं पड़ना चाहतीं।
कौन हैं फहाद अहमद?
स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद राजनीति से जुड़े रहे हैं। वह समाजवादी पार्टी के युवा नेता के तौर पर भी काम कर चुके हैं और महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। साल 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में फहाद ने मुंबई की अणुशक्ति नगर सीट से NCP (शरदचंद्र पवार) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उनका मुकाबला सना मलिक से हुआ था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।
शो में कई चर्चित चेहरे
‘Rise And Fall Season 2’ में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के अलावा तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी समेत कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। शो के शुरुआती एपिसोड में ही कंटेस्टेंट्स के बीच बहस और अलग-अलग मुद्दों पर टकराव देखने को मिल रहा है।
'काशी की मिट्टी पर किसका चलेगा जादू', आठ साल बाद सजेगा हॉकी का मैदान, 24 टीमों के खिलाड़ी होंगे आमने-सामने
Varanasi Sports News: वाराणसी में 8 साल बाद प्रदेशीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता 28 सितंबर से शुरू हो रही है. 24 टीमें, 432 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.
The post 'काशी की मिट्टी पर किसका चलेगा जादू', आठ साल बाद सजेगा हॉकी का मैदान, 24 टीमों के खिलाड़ी होंगे आमने-सामने appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










