Apple iPad Mini 8 जल्द होगा लॉन्च: OLED डिस्प्ले और A20 Pro चिप समेत मिलेंगे ये नए फीचर्स, देखें डिटेल्स
Apple iPad Mini 8: Apple अपने कॉम्पैक्ट टैबलेट iPad Mini का नया मॉडल जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPad Mini 8 को इस साल अक्टूबर के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। नए मॉडल में मौजूदा iPad Mini 7 की तुलना में कई बड़े हार्डवेयर बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इनमें OLED डिस्प्ले, नया A20 Pro चिप और लैंडस्केप फ्रंट कैमरा शामिल हैं।
iPad Mini 8 के फीचर्स-स्पेसिफिकेशन (संभावित)
Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, iPad Mini 8 में पहली बार OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। मौजूदा LCD पैनल की जगह OLED स्क्रीन मिलने से डिस्प्ले में बेहतर कॉन्ट्रास्ट, गहरे ब्लैक और ज्यादा बेहतर कलर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें ProMotion टेक्नोलॉजी मिलेगी या नहीं। एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नया iPad Mini 60Hz रिफ्रेश रेट तक ही सीमित रह सकता है।
A20 Pro चिप से बढ़ेगी परफॉर्मेंस
नए iPad Mini का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका A20 Pro चिप हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चिप मौजूदा मॉडल की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस दे सकती है। इसके साथ iOS 27 में आने वाले Apple के एडवांस Siri AI फीचर्स के लिए भी बेहतर सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
लैंडस्केप मोड में होगा फ्रंट कैमरा
Apple नए iPad Mini में फ्रंट कैमरे की पोजिशन भी बदल सकता है। लीक हुए Apple कोड में सामने आए डिजाइन के अनुसार, कैमरा डिस्प्ले के लंबे किनारे पर लगाया जा सकता है। इससे iPad Mini Apple के नए iPad मॉडल्स की तरह लैंडस्केप ओरिएंटेशन में आ जाएगा।
डिजाइन में एक छोटा बदलाव डिस्प्ले ग्लास के ऊपरी हिस्से में भी देखने को मिल सकता है। यहां स्पीकर के लिए एक छोटी ग्रूव दी जा सकती है। वहीं, वॉल्यूम और पावर बटन ऊपर की तरफ ही रहने की उम्मीद है।
नए स्पीकर सिस्टम पर भी काम कर रही Apple
Apple एक नए वाइब्रेशन-बेस्ड स्पीकर सिस्टम पर भी काम कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें पारंपरिक स्पीकर होल्स को हटाया जा सकता है। इस बदलाव से डिवाइस की वाटर रेजिस्टेंस बेहतर करने में मदद मिल सकती है। कंपनी कथित तौर पर ऐसी बॉडी की टेस्टिंग कर रही है, जो iPhone जैसी सुरक्षा दे सके।
बड़ी हो सकती है स्क्रीन, बढ़ सकती है कीमत
iPad Mini 8 में मौजूदा मॉडल की तुलना में थोड़ी बड़ी स्क्रीन मिलने की भी चर्चा है, हालांकि इसके सटीक स्क्रीन साइज की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। Apple ने जुलाई में मौजूदा iPad Mini की शुरुआती कीमत 499 डॉलर से बढ़ाकर 599 डॉलर कर दी थी। ऐसे में OLED डिस्प्ले और दूसरे अपग्रेड के कारण नए मॉडल की कीमत में और बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। Bloomberg के मार्क गुरमन के मुताबिक, Apple iPad Mini 8 को अक्टूबर के अंत तक लॉन्च कर सकता है।
चीन के साथ ईरान का ये दांव, क्या अमेरिका के शिकंजे से उसे आज़ाद करा देगा?
अमेरिकी नाकेबंदी के बाद ईरान के समुद्री व्यापार में बड़ी बाधाएं पैदा हो गई हैं. ऐसे में चीन और ईरान मिलकर इस समस्या का हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं. ये कितनी कारगर साबित हो रही है?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
BBC News










