Responsive Scrollable Menu

Box Office: 100 करोड़ के पार हुई नानी की 'द पैराडाइज', जानें सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' ने वीकेंड पर की कितनी कमाई?

Box Office Collection: इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर महामुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvaan) धाक जमाए बैठी है, तो दूसरी तरफ साउथ स्टार नानी और राघव जुयाल की फिल्म द पैराडाइज भी थमने का नाम नहीं ले रही है.

दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. जहां द पैराडाइज ने अपने पहले ही दिन जमकर कमाई की, वहीं द वन भी इस मामले में कहीं पीछे नहीं है. शनिवार को दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन ने सभी को हैरान कर दिया है. आइए जानें, शनिवार को द वन और द पैराडाइज के कितनी कमाई की है? 

'द पैराडाइज' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

साउथ एक्टर नानी की मचअवेटेड फिल्म 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद मजबूत शुरुआत की है. फिल्म के ताजा आंकड़ों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है, जो इसके लिए एक बहुत अच्छा संकेत माना जा है. बेहतरीन मोमेंटम के दम पर इस फिल्म ने तेजी से 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

अब सभी की नजरें रविवार के कलेक्शन पर टिकी है, जिससे यह तय होगा कि वीकडेज में फिल्म का औसत बिजनेस कैसा रहेगा. यदि यह रफ्तार बरकरार रही, तो फिल्म आसानी से साल 2026 की टॉप 10 फिल्मों की सूची में अपनी जगह बना सकती है. नानी के करियर के लिहाज से भी यह फिल्म बेहद अहम साबित हो सकती है, क्योंकि यह उन्हें उनके करियर की पहली 500 करोड़ी फिल्म दिला सकती है.

'द पैराडाइज' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 

कमाई की बात करें तो 'द पैराडाइज (The Paradise)' ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में भारत में 90.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसके साथ ही, विदेशी बाजारों से भी फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. द पैराडाइज ने तीसरे दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. 

इस तरह घरेलू और विदेशी आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का कुल 3 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 119.50 करोड़ रुपये हो चुका है. उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार के अंत तक यह आंकड़ा 150 करोड़ रुपये के करीब पहुंच जाएगा. फिल्म का कुल बजट लगभग 204 करोड़ रुपये आंका जा रहा है, जिसे यह फिल्म अपने अगले वीकेंड तक आसानी से रिकवर कर सकती है, बस इसका वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव बना रहे.

यह भी देखें- Box Office Collection: द पैराडाइज की दूसरे दिन ही रफ्तार हुई धीमी, फिर भी हनुमान अंश पर पड़ी भारी, जानें दोनों का कलेक्शन

'द वन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

दूसरी ओर, सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने भी सिनेमाघरों में आते ही दर्शकों को बांधना शुरू कर दिया है. भले ही फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन इसने पहले दिन से ही उम्मीदें जगा दी थीं. पहले दिन भारत में लगभग 8 करोड़ रुपये की नेट कमाई करने वाली इस फिल्म ने शनिवार यानी दूसरे दिन करीब 11 करोड़ रुपये का जोरदार कलेक्शन किया है. 

सैकनिल्क के इन ताजा आंकड़ों के बाद फिल्म की दो दिनों की कुल नेट कमाई 19 करोड़ रुपये हो चुकी है. सिनेमाघरों में 'एवेंजर्स: एंडगेम' के री-रिलीज होने और कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद, 'द वन' ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली तीन थिएटर फिल्मों 'परम सुंदरी', 'योद्धा' और 'थैंक गॉड' के शुरुआती प्रदर्शन से बेहतर कमाई कर दिखाई है.

'द वन' की स्टार कास्ट 

फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, मनीष पॉल, अवतार गिल, मिलिंद गुणाजी, सुलभा आर्या, दुर्गेश कुमार, सुंदीप वेद और अक्षान सेहरावत जैसे बेहतरीन कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं.

इस बड़े प्रोजेक्ट का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है. वहीं, फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स, टीवीएफ मोशन पिक्चर्स और 11:11 प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकडेज में ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ कैसे बनाए रखती हैं.

यह भी देखें- The Vvaan X Review: सिद्धार्थ-तमन्ना की द वन को मिला मिक्स रिस्पॉन्स, फैंस ने फिल्म को बताया सीरियल, छठ पूजा के सीन्स ने जीता दिल

 

Continue reading on the app

बैंकॉक में बाढ़- गाड़ियां डूबीं, बसों में भरा पानी:सड़कों पर सांप घूम रहे, 48 घंटे में 300 मिमी बारिश, सभी 50 जिले आपदा क्षेत्र घोषित

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भारी बारिश के बाद बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियां डूब गईं और बसों में भी पानी घुस गया। कई इलाकों में लोग कमर तक भरे पानी से गुजरने को मजबूर हैं। इस बीच, बाढ़ के पानी में सांप दिखाई देने की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। प्रशासन ने शहर के सभी 50 जिलों को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया है। मौसम विभाग ने 27 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। बैंकॉक के कुछ इलाकों में शनिवार तक 48 घंटे के दौरान करीब 300 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। बैंकॉक में बाढ़ की तस्वीरें… प्रधानमंत्री लंदन दौरा बीच में छोड़ बैंकॉक लौटे प्रधानमंत्री अनुटिन चार्नविराकुल लंदन का दौरा बीच में छोड़कर बैंकॉक लौट आए हैं। बैंकॉक प्रशासन के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 233 अस्थायी राहत शिविर बनाए गए हैं। इनमें करीब 4200 लोग शरण ले चुके हैं। हालात देखते हुए स्कूल बंद किए गए है। थाईलैंड के 21 प्रांतों में भी बाढ़ जैसे हालात थाईलैंड के आपदा रोकथाम और राहत विभाग के मुताबिक, शनिवार को देश के 21 प्रांतों में भी बाढ़ जैसे हालात है। मौसम विभाग ने रविवार को देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। इससे बाढ़ की स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश कम होने के बाद प्रशासन ने पानी निकालने का काम तेज कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, बारिश नहीं हुई तो जलस्तर धीरे-धीरे घट सकता है। सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश बैंकॉक के ड्रेनेज और सीवरेज विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। 1 से 25 सितंबर के बीच राजधानी में 487 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 1991 से 2020 के बीच इसी अवधि का औसत करीब 269 मिलीमीटर था। बैंकॉक में बारिश का मौसम सितंबर में अपने चरम पर होता है। हालांकि, कई लोगों ने कहा कि इस बार हालात सामान्य से ज्यादा खराब हैं। 63 वर्षीय निवासी अनुटिन मीचामनान ने कहा, “मैं यहां कई वर्षों से रह रहा हूं, लेकिन ऐसा कभी नहीं देखा। कई दिनों तक लगातार बारिश होती रही।” खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

1159 दिन बाद बने प्लेयर ऑफ द मैच, फिर भी क्यों शर्मिंदा हुए कुलदीप यादव? ले डाला कोहली और गिल का नाम

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की. भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाया. हालांकि, इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद विराट और गिल की जगह कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस पर कुलदीप ने विराट और गिल का नाम लेते हुए झिझक जाहिर की. Mon, 28 Sep 2026 08:58:43 +0530

  Videos
See all

Arnab Cyclone Update: 'अर्नब' ने ढाया कहर, UP में 56 लोगों की मौत! Weather Update Today | Flood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T04:14:35+00:00

Orry spotted at the airport: मुंबई एयरपोर्ट पर ओरी, लोगों की तरफ किया Blink|#shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T04:11:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers