Responsive Scrollable Menu

MP ASI Steno Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू; जानें फीस, योग्यता और सैलरी

MP ASI Steno Vacancy 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सूबेदार (स्टेनोग्राफर/मिनिस्ट्रियल) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (मिनिस्ट्रियल) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 655 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

655 पदों पर होगी भर्ती
MP Police ASI Steno Recruitment के तहत कुल 655 रिक्त पद हैं। इनमें सूबेदार (स्टेनोग्राफर/मिनिस्ट्रियल) के 135 पद और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (मिनिस्ट्रियल) के 520 पद शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही पद के अनुसार CPCT, DOEACC डिप्लोमा, ITI कंप्यूटर प्रमाण पत्र, इंजीनियरिंग, MCA, BCA, कंप्यूटर साइंस या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा जैसी निर्धारित योग्यताओं में से संबंधित योग्यता होना जरूरी है। उम्मीदवारों को सलाह है कि जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी विस्तृत शैक्षणिक योग्यता आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में जरूर जांच लें।

आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 33 या 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 8 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

कितनी देनी होगी फीस?
आवेदन के लिए सामान्य वर्ग और दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं OBC, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित है।

इसके अतिरिक्त पोर्टल शुल्क भी देना होगा। सामान्य आवेदन प्रक्रिया में 60 रुपये पोर्टल शुल्क है, जबकि रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के जरिए लॉगिन करके आवेदन करने पर 20 रुपये पोर्टल शुल्क देय होगा।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
उम्मीदवारों को सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर “Online Form - Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police) -2026” लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद नए पेज पर मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में बाकी जानकारी भरें। निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?
आवेदन शुरू: 24 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 8 अक्टूबर 2026
फॉर्म करेक्शन की अंतिम तारीख: 13 अक्टूबर 2026

कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्रायोगिक परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को संबंधित पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?
सूबेदार (स्टेनोग्राफर/मिनिस्ट्रियल) पद पर चयनित उम्मीदवारों को 36,200 रुपये से 1,14,800 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। वहीं असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पद के लिए वेतनमान 19,500 रुपये से 62,000 रुपये प्रतिमाह है।
 

Continue reading on the app

Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में खिलाड़ियों के लिए नौकरी का मौका, 17 पदों पर भर्ती; 25 हजार रुपये मानदेय

Bank of Baroda Recruitment 2026: खेलों में अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों के दम पर करियर बनाने वाले खिलाड़ियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने भर्ती का मौका निकाला है। बैंक ने Guest Player Recruitment 2026 का विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत क्रिकेट और टेबल टेनिस के खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी। कुल 17 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

क्रिकेट और टेबल टेनिस खिलाड़ियों की होगी भर्ती
इस भर्ती के जरिए चयनित खिलाड़ियों को बैंक ऑफ बड़ौदा की मुंबई स्थित खेल टीमों से जुड़ने का मौका मिलेगा। खिलाड़ी बैंक की टीम की ओर से टूर्नामेंट और अन्य खेल आयोजनों में हिस्सा ले सकेंगे। यह नियुक्ति नियमित सरकारी या बैंकिंग नौकरी नहीं होगी, बल्कि 12 महीने के लिए अनुबंध के आधार पर गेस्ट प्लेयर के तौर पर की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को हर महीने 25,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?
बैंक ऑफ बड़ौदा गेस्ट प्लेयर भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।

इसके अलावा उम्मीदवार को निर्धारित खेल उपलब्धियों में से किसी एक को पूरा करना होगा। खिलाड़ी ने राज्य, केंद्र शासित प्रदेश या देश का राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया हो, तो वह निर्धारित शर्तों के अनुसार पात्र हो सकता है।

इसके अलावा जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, Khelo India Youth Games, Khelo India Winter Games, Khelo India University Games और School Games Federation of India की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी पात्रता की शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में संबंधित इंटर-यूनिवर्सिटी खेल बोर्ड के माध्यम से विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी पात्रता का प्रावधान है। राष्ट्रीय स्तर की स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले उम्मीदवार भी निर्धारित नियमों के तहत आवेदन कर सकते हैं।

कैसे होगा खिलाड़ियों का चयन?
प्राप्त आवेदनों की पहले जांच और स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद पात्र पाए जाने वाले उम्मीदवारों को फील्ड ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया के लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं।

12 महीने की होगी नियुक्ति
चयनित उम्मीदवारों को बैंक ऑफ बड़ौदा के गेस्ट प्लेयर के रूप में 12 महीने के लिए नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान उन्हें हर महीने 25,000 रुपये का मानदेय मिलेगा।

हालांकि, यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी और अनुबंध आधारित होगी। गेस्ट प्लेयर के रूप में नियुक्ति से उम्मीदवार को बैंक ऑफ बड़ौदा में नियमित नौकरी पाने का कोई अधिकार या दावा नहीं मिलेगा।

Bank of Baroda Guest Player Recruitment के लिए कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवारों को सबसे पहले बैंक की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन में दिए गए Annexure-A आवेदन पत्र को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरनी होगी।

आवेदन प्रक्रिया के प्रमुख चरण इस प्रकार हैं:
Annexure-A आवेदन पत्र डाउनलोड करें।

  • क्रिकेट, पुरुष टेबल टेनिस या महिला टेबल टेनिस में संबंधित खेल का विकल्प चुनें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और खेल उपलब्धियों से जुड़ी जानकारी भरें।
  • जन्मतिथि और 10वीं के प्रमाण पत्र/मार्कशीट की प्रति लगाएं।
  • वैध फोटो पहचान पत्र और खेल उपलब्धियों से जुड़े प्रमाण पत्र संलग्न करें।
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और खेल से संबंधित संक्षिप्त परिचय लगाएं।
  • आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर करें।
  • भरे हुए आवेदन पत्र और सभी जरूरी दस्तावेजों को Pradeep.suroshe@bankofbaroda.co.in पर ईमेल करें।
  • ईमेल के विषय में भर्ती विज्ञापन के अनुसार संबंधित खेल/टीम का नाम लिखें।

Continue reading on the app

  Sports

333 रन बनाकर हारा ऑस्ट्रेलिया, भारी पड़े दक्षिण अफ्रीका के दो शतकवीर, जीत का सिलसिला बरकरार

David Miller Temba Bavuma Centuries: टेम्बा बावुमा (103) और डेविड मिलर (142) के शानदार शतकों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया. पिंक डे पर खेली गई मिलर की आक्रामक पारी के बाद केशव महाराज, ब्योर्न फोर्टुइन और एडन मार्करम की त्रिमूर्ति स्पिन आक्रमण ने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत को ध्वस्त कर दिया. मिचेल मार्श (84) और ट्रैविस हेड (84) के अर्धशतकों के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम 333 रनों पर सिमट गई. Sun, 27 Sep 2026 23:21:35 +0530

  Videos
See all

Parvesh Verma Slaps Youth: Delhi में थप्पड़ कांड पर मचा बवाल! #saurabhbhardwaj #parveshverma #aap #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T18:15:23+00:00

Pakistan News: इंडिया का सॉलिड तरीका.. PAK की लगा दी लंका ! | S. Jaishankar | Asim Munir News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T18:13:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers