मणिपुर में 2 नगा लोगों की हत्या, दो घायल:कुकी पर हत्या का आरोप; 3 दिन में दूसरी घटना, इस साल अब तक 46 मौतें
मणिपुर के सेनापति जिले के कलेंजांग गांव में मुखिया के घर में मौजूद लोगों पर हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में दो नगा लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर की है। मृतकों की पहचान रॉकी और कुमार के रूप में हुई है। घायल दोनों लोगों की पहचान और उनकी स्थिति की जानकारी नहीं मिल सकी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय सूत्रों ने हमले के पीछे कुकी समुदाय के सदस्यों का हाथ होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हमलावरों की पहचान को लेकर भी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले 24 सितंबर को कामजोंग जिले में चार नगा लोगों की हत्या कर दी गई थी। स्थानीय लोगों ने इन हत्याओं का आरोप कुकी नेशनल आर्मी-बर्मा (KNA-B) के उग्रवादियों पर लगाया था। स्थानीय संगठनों के मुताबिक, फरवरी में शुरू हुई हिंसा के बाद इस साल अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
दशहरा-दिवाली-छठ पर मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी, बनारस से चलेगी स्पेशल ट्रेन, प्रयागराज छिवकी होकर जाएगी, जानें पूरी डिटेल
त्योहारों पर मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी! बनारस से लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन चलेगी, प्रयागराज छिवकी से भी सुविधा. जानें रूट और टाइमिंग.
The post दशहरा-दिवाली-छठ पर मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी, बनारस से चलेगी स्पेशल ट्रेन, प्रयागराज छिवकी होकर जाएगी, जानें पूरी डिटेल appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










