Responsive Scrollable Menu

MP Weather: 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, 3 डैम के गेट खुले, अब तक 35.6 इंच पानी गिरा, सोमवार से फिर बदलेगा मौसम

सोमवार से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मानसूनी सिस्टम के कमजोर होते ही भारी बारिश का दौर थमेगा, हालांकि बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी जारी रह सकती है। रविवार को 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 48 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।

पिछले 72 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बाद पूर्वी और मध्य हिस्सों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, डिंडोरी-उमरिया में पुल से ऊपर पानी बह रहा है। हालांकि बरगी, जोहिला और बिलगांव बांध से पानी की निकासी की गई है।  मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक,  उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश एवं उससे लगे दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश पर स्थित अवदाब के पूर्वी उत्तर प्रदेश में उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए क्रमशः कमजोर होकर एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित होने की प्रबल संभावना है, इससे 24 घंटे बाद बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी।

रविवार को 7 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में भी बदला रहेगा मौसम

शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, मैहर, पांढुर्णा में झंझावात और वज्रपात के साथ 30 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।

28 से 30 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश

28 सितंबर, सोमवार: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में झंझावात और वज्रपात के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोकेदार हवाएं।

29 सितंबर, मंगलवार: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में झंझावात और वज्रपात के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोकेदार हवाएं।

30 सितंबर, बुधवार:  भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में झंझावात और वज्रपात के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।

जून से सितंबर तक मध्य प्रदेश में कहां-कितनी हुई बारिश

1 जून से 26 सितंबर 2026 तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 4% यानि 1.7 इंच बारिश कम हुई है। प्रदेश में अबतक 35.6 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 37.3  इंच होनी चाहिए थी। पूर्वी मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 4% ज्यादा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 11% कम पानी गिरा है।

अब तक 25 जिलों में सामान्य बारिश  और 30 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मानसून का सामान्य समय 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है, ऐसे में एक हफ्ते के अंदर मानसून के लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। राजस्थान के कई हिस्सों से मानसून लौट भी चुका है।

Continue reading on the app

iPhone 17 पर ₹20,000 तक का फायदा! 15 भी होगा सस्ता! फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में मचने वाली है लूट

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में iPhone 17 और iPhone 15 पर बड़ी डील सामने आई है. iPhone 17 की प्रभावी कीमत ₹79,999 और iPhone 15 की ₹63,999 से शुरू होगी. जानें बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, सेल की तारीख और दोनों iPhone पर मिलने वाले ऑफर्स की पूरी जानकारी.

Continue reading on the app

  Sports

1159 दिन बाद बने प्लेयर ऑफ द मैच, फिर भी क्यों शर्मिंदा हुए कुलदीप यादव? ले डाला कोहली और गिल का नाम

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की. भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाया. हालांकि, इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद विराट और गिल की जगह कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस पर कुलदीप ने विराट और गिल का नाम लेते हुए झिझक जाहिर की. Mon, 28 Sep 2026 08:58:43 +0530

  Videos
See all

UP के उपमुख्यमंत्री का बयान वायरल- ‘टैक्सी चलाओ नौकरी के चक्कर में मत पड़ो’ #brajeshpathak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T03:43:26+00:00

Breaking News: UP के Hathras में रिटायर्ड फौजी और पत्नी की हत्या, घर के अंदर खून से लथपथ मिला शव #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T03:42:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers