Responsive Scrollable Menu

Cyclone Arnab: Cyclone Arnab का कहर! डूब गया बिहार, भारी बारिश से हाहाकार | Arnab Cyclone Update

Cyclone Arnab: Cyclone Arnab का कहर! डूब गया बिहार, भारी बारिश से हाहाकार | Arnab Cyclone Update | Bihar Weather #CycloneArnab #ArnabCyclone #BiharWeather #BiharRain #BiharFlood #WeatherUpdate #IMDAlert #HeavyRain #RainAlert #CycloneUpdate #WeatherNews #Mausam #BiharNews #BreakingNews #LatestNews #IndiaWeather #News18 Cyclone Arnab Update: अर्नब तूफान और भारी बारिश के असर से बिहार के कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लगातार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच बिहार समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इस वीडियो में जानिए Cyclone Arnab का ताजा अपडेट, बिहार में बारिश की स्थिति, किन इलाकों में ज्यादा असर, मौसम विभाग का अलर्ट और आने वाले घंटों में मौसम का हाल। पूरी खबर और मौसम से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए वीडियो अंत तक देखें। news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, pm modi council of ministers meeting, up assembly election 2027, amit shah greater noida visit, election commission paperwork controversy, congress protest against cec, sambhal shahi jama masjid survey case, satya niketan pg building collapse, etawah snake bite case, hathras snake bite case, employment discrimination controversy, asian games 2026, anant chaturdashi 2026, ganesh visarjan, ganpati visarjan 2026, lalbaugcha raja visarjan 2026

Continue reading on the app

Edible Oil: आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल-तिलहन के दाम घटे, सरसों रही मजबूत

बीते सप्ताह सरकार द्वारा खाद्य तेलों का आयात शुल्क घटाने का व्यापक असर हुआ और अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम गिरावट दर्शाते बंद हुए। इस गिरावट का असर विशेष रूप से मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, पाम-पामोलीन तथा बिनौला की कीमतों में देखा गया। आयात शुल्क घटाये या बढ़ाये जाने का असर सरसों पर नहीं होता क्योंकि इसका कोई विकल्प नहीं है।

वैसे बाजार में सरसों तेल की आवक कम है और इसकी मांग बने रहने से बीते सप्ताह सरसों तेल-तिलहन के दाम में सुधार दर्ज हुआ। सूत्रों ने कहा कि बीते सप्ताह वैसे तो सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम में आमतौर पर गिरावट रही, मगर सोयाबीन डीगम तेल के दाम में सुधार है। इसकी वजह शुल्क घटाये जाने के बाद आयातकों द्वारा लागत से अपेक्षाकृत कम नीचे दाम पर सोयाबीन डीगम तेल की बिक्री करना है।

पहले सोयाबीन डीगम तेल लागत से 10-11 रुपये नीचे दाम पर बिक रहा था लेकिन आयात शुल्क घटाये जाने के बाद डीगम तेल अब लागत से 3-4 रुपये किलो नीचे दाम पर बेचा जा रहा है। यानी बैंकों के धन का नुकसान अब भी जारी है। आगामी त्योहारों के मद्देनजर, बीते सप्ताह सरकार ने खाद्य तेलों की उपलब्धता की स्थिति में सुधार लाने के मकसद से सूरजमुखी तेल के आयात शुल्क में सबसे अधिक कमी की।

इसे पहले के 16.5 प्रतिशत से घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया। इसी प्रकार, सोयाबीन डीगम पर आयात शुल्क को पहले के 16.5 प्रतिशत से घटाकर 11 प्रतिशत कर दिया। कच्चे पामतेल (सीपीओ) पर भी आयात शुल्क को पहले के 16.5 प्रतिशत से घटाकर 11 प्रतिशत कर दिया।

यानी कि सूरजमुखी तेल के आयात शुल्क में 14.80 रुपये प्रति किलो की कमी आई है। इसी प्रकार, सोयाबीन डीगम पर आयात शुल्क में 6.75 रुपये किलो और सीपीओ पर आयात शुल्क 6.50 रुपये किलो घटा है। उन्होंने कहा कि सोयाबीन डीगम पर शुल्क घटाने का असर सोयाबीन दाना और लूज (तिलहन) के साथ-साथ सोयाबीन दिल्ली एवं सोयाबीन इंदौर तेल पर तो दिखा।

मगर सोयाबीन डीगम पर असर यह हुआ कि पहले के मुकाबले अब इसे लागत से कम दाम पर बेचा जा रहा है जिससे सुधार प्रतीत हो रहा है। सूत्रों ने कहा कि सूरजमुखी के आयात शुल्क में भारी कमी किये जाने के असर से बीते सप्ताह मूंगफली तेल में भी गिरावट आई है। इसी प्रकार पाम-पामोलीन के आयात शुल्क में 5.5 प्रतिशत की कमी किये जाने से बीते सप्ताह पाम-पामोलीन तेल में भी गिरावट आई।

उन्होंने कहा कि बिनौला की नई फसल की आवक और आयात शुल्क घटाये जाने के असर से बीते सप्ताह बिनौला तेल कीमतों में भी गिरावट दर्ज हुई। बीते सप्ताह सरसों दाना 100 रुपये के सुधार के साथ 8,250-8,300 रुपये प्रति क्विंटल, सरसों तेल दादरी 250 रुपये के सुधार के साथ 16,700 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों पक्की एवं कच्ची घानी तेल क्रमश: 40-40 रुपये के सुधार के साथ क्रमश: 2,725-2,825 रुपये और 2,725-2,875 रुपये टिन (15 किलो) पर बंद हुआ। समीक्षाधीन सप्ताह में सोयाबीन दाना और सोयाबीन लूज का थोक भाव क्रमश: 100-200 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 5,950-6,000 रुपये और 5,700-5,800 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, आयातकों की लागत से नीचे दाम पर बिकवाली की वजह से दिल्ली में सोयाबीन तेल 150 रुपये की गिरावट के साथ 15,150 रुपये प्रति क्विंटल, सोयाबीन इंदौर तेल 150 रुपये की गिरावट के साथ 14,950 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सोयाबीन डीगम तेल 450 रुपये सुधार के साथ 12,100 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। सूरजमुखी तेल के आयात शुल्क में भारी कमी किये जाने के कारण बीते सप्ताह मूंगफली तिलहन का दाम 175 रुपये की गिरावट के साथ 7,550-8,000 रुपये क्विंटल, मूंगफली तेल गुजरात 500 रुपये की गिरावट के साथ 17,000 रुपये क्विंटल और मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 75 रुपये की गिरावट के साथ 2,680-2,980 रुपये प्रति टिन पर बंद हुआ।

समीक्षाधीन सप्ताह में सीपीओ तेल का दाम 525 रुपये की गिरावट के साथ 13,450 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। पामोलीन दिल्ली 200 रुपये की गिरावट के साथ 15,500 रुपये प्रति क्विंटल तथा पामोलीन एक्स कांडला तेल 300 रुपये की गिरावट के साथ 14,200 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। नई फसल की आवक शुरू होने के कारण बीते सप्ताह बिनौला तेल का दाम 700 रुपये की गिरावट के साथ 15,000 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

Continue reading on the app

  Sports

भारत एशियन गेम्स महिला हॉकी के सेमीफाइनल में, 30 सितंबर को होगा साउथ कोरिया से सामना

Indian Women's hockey Team enter Semi Final: भारतीय महिला हॉकी टीम का एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन जारी है. पूल बी के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने सिंगापुर को 7-0 से करारी शिकस्त दी. इस धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया ने पूल स्टेज में लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया. अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम का मुकाबला अब 30 सितंबर को दक्षिण कोरिया से होगा. Sun, 27 Sep 2026 17:46:47 +0530

  Videos
See all

Pravesh Verma Controversy: प्रवेश वर्मा थप्पड़ विवाद पर उदित राज का हमला #praveshverma #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T12:37:12+00:00

जयपुर के विकास पर क्या बोली Jaipur की जनता ? Public Opinion | Development | BJP | Janmanch | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T12:34:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers