Responsive Scrollable Menu

यूपीएससी में लॉ आफिसर समेत इन पदों पर निकली भर्ती, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता

इन पदों पर तकनीकी, कानूनी और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Continue reading on the app

पंजाब: छात्रा से रेप की खबर के बाद LPU में बवाल, छात्रों ने कैंपस में किया प्रदर्शन और तोड़फोड़

LPU University: पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में एक छात्रा से कथित रेप की खबर सोशल मीडिया पर फैलने के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया. रात में यूनिवर्सिटी परिसर में हुए हंगामे और तोड़फोड़ के बाद छात्रों ने सुबह एक बार फिर चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया. हालांकि पुलिस ने अभी तक छात्रा के साथ रेप की किसी घटना की पुष्टि नहीं की है. अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज की जांच की जा रही है और पूरे मामले की सच्चाई सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

सोशल मीडिया मैसेज से शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हुआ. इसमें दावा किया गया कि किसी बाहरी व्यक्ति ने यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के साथ रेप किया है. मैसेज सामने आने के बाद छात्रों में नाराजगी फैल गई और बड़ी संख्या में छात्र गर्ल्स हॉस्टल के आसपास जमा होने लगे. देखते ही देखते छात्रों का विरोध प्रदर्शन बढ़ गया. देर रात करीब 2 बजे बड़ी संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी परिसर में इकट्ठा हो गए और घटना को लेकर विरोध जताने लगे. 

रात में यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़

प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ गई और यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ की गई. कुछ जगहों पर आगजनी की भी सूचना सामने आई. इसके बाद प्रदर्शनकारी यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के पास पहुंच गए और वहां भी तोड़फोड़ की. हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा. अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. 

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: नेपाल के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

सुबह फिर हाईवे पर उतरे छात्र

रात के हंगामे के बाद छात्रों का विरोध सुबह भी जारी रहा. बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर धरना देकर यातायात रोक दिया. हाईवे बंद होने से इस मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस और प्रशासन की ओर से स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है.

पुलिस कर रही वायरल मैसेज की जांच

मामले की जानकारी मिलने के बाद कपूरथला के एसपी गौरव तूर भी रात में मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत की और उन्हें पूरे मामले की जांच का भरोसा दिया. पुलिस का कहना है कि अभी तक छात्रा से रेप की घटना की पुष्टि नहीं हुई है. जांच का एक अहम हिस्सा यह भी है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मैसेज किसने बनाया और उसमें किए गए दावे की सच्चाई क्या है.

जांच के बाद ही साफ होगी पूरी सच्चाई

फिलहाल पुलिस वायरल मैसेज और उससे जुड़े दावों की जांच कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा के साथ वास्तव में कोई घटना हुई थी या सोशल मीडिया पर फैली जानकारी के कारण यह पूरा विवाद खड़ा हुआ. इस बीच यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के इलाके में स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: देश की पहली LNG ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे अमित शाह, साबरमती स्टेशन से होगी शुरुआत

Continue reading on the app

  Sports

333 रन बनाकर हारा ऑस्ट्रेलिया, भारी पड़े दक्षिण अफ्रीका के दो शतकवीर, जीत का सिलसिला बरकरार

David Miller Temba Bavuma Centuries: टेम्बा बावुमा (103) और डेविड मिलर (142) के शानदार शतकों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया. पिंक डे पर खेली गई मिलर की आक्रामक पारी के बाद केशव महाराज, ब्योर्न फोर्टुइन और एडन मार्करम की त्रिमूर्ति स्पिन आक्रमण ने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत को ध्वस्त कर दिया. मिचेल मार्श (84) और ट्रैविस हेड (84) के अर्धशतकों के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम 333 रनों पर सिमट गई. Sun, 27 Sep 2026 23:21:35 +0530

  Videos
See all

Parvesh Verma Slaps Youth: Delhi में थप्पड़ कांड पर मचा बवाल! #saurabhbhardwaj #parveshverma #aap #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T18:15:23+00:00

Pakistan News: इंडिया का सॉलिड तरीका.. PAK की लगा दी लंका ! | S. Jaishankar | Asim Munir News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T18:13:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers