Responsive Scrollable Menu

Bank Open Today: क्या आज खुले रहेंगे बैंक? जानें SBI समेत किन बैंकों में होगा कामकाज

Bank Open Today: कल से शुरू हो रही देशव्यापी हड़ताल से पहले सरकार ने आज रविवार को बैंक खोलने का आदेश दिया है. जानिए आज SBI समेत कौन-कौन से बैंक खुले रहेंगे.

The post Bank Open Today: क्या आज खुले रहेंगे बैंक? जानें SBI समेत किन बैंकों में होगा कामकाज appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

IPS Transfer 2026: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 IPS समेत 23 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 भारतीय पुलिस सेवा और पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा  के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें 17 आईपीएस और छह पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (WBPS)  अधिकारी शामिल हैं। गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग (पुलिस सेवा सेल) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक, सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि ये सभी नियुक्तियाँ और फेरबदल जनहित को ध्यान में रखकर किए गए हैं। इस आदेश की प्रतियाँ भारत सरकार के गृह मंत्रालय, पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP), कोलकाता पुलिस कमिश्नर, और मुख्यमंत्री के निजी सचिव सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।

पश्चिम बंगाल आईपीएस तबादले

  • देवेन्द्र प्रकाश सिंह (IPS 2002): कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को आईजी, आईबी, उत्तर बंगाल नियुक्त किया गया है।
  • नीलू शेरपा चक्रवर्ती (IPS 2005): आईजीपी, एससीआरबी से आईजीपी, डब्ल्यूबीपीएचआईडिसिएल (IGP, WBPHIDCL) बनाया गया है। वह देबर्षी दत्ता का स्थान लेंगी।
  • शंख शुभ्र चक्रवर्ती (IPS 2006): आईजी, होम गार्ड से आईजीपी, एससीआरबी, पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है।
  • सुधीर कुमार नीलकंतम (IPS 2007): आईजीपी, एसटीएफ (IGP, STF) से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कोलकाता नियुक्त किया गया है।
  • सुखेंदु हीरा (IPS 2009): डीआईजी (सुरक्षा) से संयुक्त पुलिस आयुक्त (सुरक्षा), कोलकाता बनाया गया है।
  • डॉ. भोलानाथ पांडेय (IPS 2011): डीआईजी, आईबी से संयुक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक, कोलकाता के पद पर तैनात किया गया है।
  • सूर्य प्रताप यादव (IPS 2011): संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक), कोलकाता से डीआईजी, आईबी, पश्चिम बंगाल बनाया गया है।
  • देबर्षी दत्ता (IPS 2011):  डीआईजी, डब्ल्यूबीपीएचआईडिसिएल से संयुक्त पुलिस आयुक्त, बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट नियुक्त किया गया है।
  • सौम्यदीप भट्टाचार्य (IPS 2017): डीसी, साइबर-II, कोलकाता नियुक्त किया गया है।
  • काजी शम्सुद्दीन अहमद (IPS 2017): डीसी, डीडी, बिधाननगर पीसी बनाया गया है।
  • कुंतल बनर्जी (IPS 2019): डीसी, बैरकपुर पीसी की जिम्मेदारी मिली है।
  • सुश्री स्पर्शा निलंगी (IPS 2020): डीसी, डीडी, कोलकाता के पद पर तैनात किया गया है।

सीआईडी (CID) में भी हुए कई बदलाव

  • निमा नोर्बू भूटिया (IPS 2013), वांगडन भूटिया (IPS 2015), और अरिश बिलाल (IPS 2016) को विभिन्न विभागों से ट्रांसफर कर विशेष अधीक्षक (SS), सीआईडी, पश्चिम बंगाल के पदों पर भेजा गया है।
  • धृतिमान सरकार (IPS 2014) को एसएस, आईबी से एसएस, सीआईडी, मालदा की कमान सौंपी गई है।

प्रांतीय पुलिस सेवा (WBPS)अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

  • कौस्तुभदिप्त आचार्य (WBPS 2009): एडिशनल एसपी (ऑप्स), दार्जिलिंग से  एडिशनल एसपी, जयगांव, अलीपुरद्वार बनाया गया है।
  • सलीमा लामा (WBPS 2009): डिप्टी सीओ से  एडिशनल एसपी (HQ), अलीपुरद्वार नियुक्त की गई हैं।
  • पूर्णिमा शेरपा (WBPS 2009): डिप्टी सीओ से एडिशनल एसपी, कालिम्पोंग के पद पर भेजा गया है।
  • अभिषेक राय (WBPS, 2010 बैच): मालदा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) से बीरभूम का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय बोलपुर) नियुक्त किया गया है। वह मानवेंद्र दास का स्थान लेंगे।
  • मानवेंद्र दास (WBPS, 2010 बैच): बीरभूम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय बोलपुर) से  कूचबिहार के माथाभांगा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया है।
  • कुणाल बरनबास (WBPS, 2011 बैच): कालिम्पोंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मालदा का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है। वह अभिषेक राय की जगह पदभार ग्रहण करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेकर रचा इतिहास, वेंकटेश प्रसाद को छोड़ा पीछे

Kuldeep Yadav taks 4 wicket haul: कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए. तिरुवनंतपुरम में उन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर 4 शिकार किए. इस स्पेल के साथ कुलदीप ने वेंकटेश प्रसाद को पीछे छोड़ते हुए वनडे में अपने 198 विकेट पूरे कर लिए हैं. अब वह 200 वनडे विकेट के ऐतिहासिक आंकड़े से महज दो कदम दूर हैं. दो विकेट लेते ही वह कुंबले, हरभजन और जडेजा के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले भारत के चौथे स्पिनर बन जाएंगे. Sun, 27 Sep 2026 18:45:54 +0530

  Videos
See all

Sanjay Singh: Pravesh Kumar थप्पड़ विवाद पर संजय सिंह का हमला #praveshkumar #sanjaysingh #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T13:45:13+00:00

Election Commission Controversy News: 'कांग्रेस को जीतने के लिए पाकिस्तान जाना पड़ेगा' | Rahul | SIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T13:42:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers