Responsive Scrollable Menu

Pitru Paksha 2026: पितरों के आशीर्वाद के लिए दक्षिण दिशा में करें श्राद्ध, कुशा और काले तिल का प्रयोग अनिवार्य

आज यानी की 27 सितंबर 2026 से पितृपक्ष की शुरूआत हो रही है। इस दौरान पितरों को तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक पितृपक्ष के दौरान पूर्वज पृथ्वी पर आते हैं और अपने वंशजों से तर्पण ग्रहण कर उनपर कृपा बरसाते हैं। पितरों की आत्मशांति और उनका आशीर्वाद पाने के लिए विधिविधान से श्राद्ध कर्म किया जाता है। इस दौरान पूरे 15 दिनों तक कई नियमों का पालन भी किया जाता है। माना जाता है कि यह समय अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का होता है।

पितृपक्ष 2026

26 सितंबर - पूर्णिमा श्राद्ध

27 सितंबर - प्रतिपदा श्राद्ध

28 सितंबर - द्वितीया श्राद्ध

29 सितंबर - तृतीया श्राद्ध

30 सितंबर - चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध

01 अक्तूबर - षष्ठी श्राद्ध

02 अक्तूबर - सप्तमी श्राद्ध

03 अक्तूबर - अष्टमी श्राद्ध

04 अक्तूबर - नवमी श्राद्ध

05 अक्तूबर - दशमी श्राद्ध

06 अक्तूबर - एकादशी श्राद्ध

07 अक्तूबर - द्वादशी श्राद्ध

08 अक्तूबर - त्रयोदशी श्राद्ध

09 अक्तूबर - चतुर्दशी श्राद्ध

10 अक्तूबर - सर्वपितृ श्राद्ध

श्राद्ध करने का समय और जगह

श्राद्ध या तर्पण हमेशा दोपहर के समय करना चाहिए। कभी भी सूर्यास्त के बाद यह कर्म नहीं करना चाहिए। पूजा के समय अपना मुंह हमेशा दक्षिण दिशा की ओर रखना चाहिए। इससे पितरों की दिशा माना जाता है। वहीं ध्यान रहे कि हमेशा श्रद्धा जमीन, किसी मंदिर या पवित्र नदी के किनारे ही करना चाहिए।

वहीं किसी दूसरे के घर पर श्राद्ध कर्म नहीं करना चाहिए। तर्पण के दौरान कुशा और काले तिल का इस्तेमाल जरूरी माना जाता है।

ब्राह्मण भोज और पंचबली का महत्व

श्राद्ध वाले दिन कम से कम 3 ब्राह्मणों को घर पर बुलाकर पूरे सम्मान के साथ सात्विक भोजन कराना चाहिए। उनको दान-दक्षिणा देकर विदा करना चाहिए। क्योंकि बिना दान के श्राद्ध अधूरा माना जाता है। इसके साथ ही भोजन का एक हिस्सा गाय, देवताओं, कौवे, कुत्ते और चींटियों के लिए जरूर निकालें। इसको पंचबली कहा जाता है, जोकि पितरों तक खाना पहुंचाने का जरिया माना जाता है।

Continue reading on the app

Asian Games 2026 Day 8: तीरंदाजी में भारत ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, अब मनु भाकर पर नजर

Asian Games 2026 Day 8 में भारत की महिला तीरंदाजी टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की और पुरुष-महिला टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। अनाहत सिंह, अभय सिंह के फाइनल और मनु भाकर की 25m पिस्टल पर भी नजरें रहेंगी। जानिए आज के सभी खेल अपडेट्स।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट का सुपर संडे... आज एक नहीं तीन-तीन रोमांचक मुकाबले, कितने बजे शुरू होगा, किसका मैच?

IND vs WI: वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के मद्दनेजर दुनिया की टॉप-6 टीम आज एक-दूसरे के सामने होगी. भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे तो इंग्लैंड और श्रीलंका एक-दूसरे के सामने तीसरे और आखिरी एकदिवसीय में होंगी. Sun, 27 Sep 2026 11:32:54 +0530

  Videos
See all

सेना प्रमुख जनरल Dhiraj Seth ने मध्य कश्मीर के अग्रिम इलाकों का किया दौरा | J&K News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T05:42:16+00:00

बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम् अनिवार्य | Vande Mataram | West Bengal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T05:32:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers