Responsive Scrollable Menu

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद संबित पात्रा ने शनिवार को कांग्रेस और राहुल गांधी समेत उसके नेताओं पर राजनीतिक फायदे के लिए संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने और उनकी विश्वसनीयता को कमज़ोर करने का आरोप लगाया। पात्रा निर्वाचन आयोग के उस बयान के बाद बोल रहे थे, जिसमें कहा गया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े आदेश तीनों निर्वाचन आयुक्तों की मंजूरी से जारी किए गए थे। निर्वाचन आयोग ने यह भी कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 में किए गए बदलावों को उच्चतम न्यायालय ने बरकरार रखा है।

पुरी से सांसद पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग के बयान ने ‘‘सच और झूठ के बीच फर्क साफ कर दिया है।’’ पात्रा ने कहा, ‘‘आज निर्वाचन आयोग की प्रेस विज्ञप्ति ने सच और झूठ के बीच फर्क साफ कर दिया है। दूध का दूध, पानी का पानी हो गया है। कांग्रेस और उसके नेता बेनकाब हो गए हैं।

कांग्रेस इस हद तक गिर गई है कि राजनीतिक लाभ के लिए संस्थाओं को बदनाम करने से भी नहीं हिचकती।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 से कांग्रेस ने कई संस्थाओं को निशाना बनाया है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘किसी अन्य राजनीतिक दल ने भारतीय सेना पर हमला नहीं किया और सर्जिकल स्ट्राइक तथा ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल नहीं उठाए। कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगी दलों ने भारतीय रक्षा बलों को निशाना बनाया।

उन्होंने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों पर भी हमला किया और यहां तक कि उन्हें कठपुतली तक कहा।

Continue reading on the app

पंजाब में अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद बदली भाजपा की नीति, कांग्रेस-AAP के वोट पर नजर

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी AAP सरकार पर जमकर हमला बोला है। नशा मुक्त पंजाब यात्रा कर रही पार्टी ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्च पर फेल रही है। अकाली दल के साथ गठबंधन की खबरों को खारिज करते हुए पार्टी ने कहा कि उनकी अलायंस पंजाब की जनता के साथ है।

Continue reading on the app

  Sports

कैरेबियाई घमंड चूर-चूर... कोहली और गिल की 'शतकीय जुगलबंदी' से भारत की धमाकेदार जीत

India beat West Indies by 8 wickets: विराट कोहली के 55वें वनडे शतक और कप्तान शुभमन गिल की दमदार सेंचुरी के दम पर भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया. भारत ने इसके साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. विराट ने छक्का जड़कर भारत को धमाकेदार जीत दिलाई. भारत ने 50 गेंद बाकी रहते पहते वनडे अपने नाम किया. Sun, 27 Sep 2026 21:46:50 +0530

  Videos
See all

Virat Kohli World Record: कोहली ने रचा इतिहास! सबसे तेज 15,000 वनडे रन बनाकर Tendulkar को पछाड़ा #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T16:06:22+00:00

Xi Jinping US Visit: Xi Jinping और Donald Trump के बीच Mega Deal क्यों नहीं हुई? | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T16:08:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers