Responsive Scrollable Menu

27 सितंबर की Top 20 खबरें: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, BJP कार्यर्ताओं में हिंसक झड़प, कबड्डी में भारत को दो गोल्ड

27 September Top 20 News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए देशव्यापी विरोध जारी रखने की बात कही है. वहीं, पश्चिम मेदिनीपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए. इधर, एशियन गेम्स 2026 में भारत ने कबड्डी में डबल गोल्ड जीत लिया है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

The post 27 सितंबर की Top 20 खबरें: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, BJP कार्यर्ताओं में हिंसक झड़प, कबड्डी में भारत को दो गोल्ड appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

ओडिशा सरकार ने शनिवार को निचले इलाकों में रहने वाले 70,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और उन्हें 395 राहत शिविरों में रखा। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण राज्य की सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी रविवार सुबह दक्षिण ओडिशा के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि 13 जिलों- बालासोर, भद्रक, जाजपुर, मयूरभंज, कालाहांडी, कोरापुट, नबरंगपुर, मलकानगिरि, क्योंझर, नयागढ़, कंधमाल, बोलंगीर और जगतसिंहपुर- में अचानक आई बाढ़ और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। तटीय जिले बालासोर में स्थिति सबसे गंभीर रही, जहां तीन प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजे जलेश्वर के राजघाट में सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर 11.07 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 10.36 मीटर है।

उन्होंने बताया कि इसके कारण भोगराई, जलेश्वर, बालीपाल और बस्ता प्रखंडों के गांवों में बाढ़ आ गई है। उन्होंने बताया कि बुधबलंग नदी अपराह्न तीन बजे गोविंदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के पास 8.8 मीटर के स्तर पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। अधिकारियों ने बताया कि बालासोर में कंसाबांसा, सोआ और गंगाहार जैसी अन्य नदियां भी उफान पर हैं।

मयूरभंज में सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों ने देवकुंड पर्यटन स्थल को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। एक अधिकारी ने बताया कि कई जलधाराओं और नालों में जलस्तर काफी बढ़ गया है, इसलिए पर्यटकों को अभयारण्य में जाने से बचने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि देवकुंड तक जाने वाले मार्ग पर पुल और पुलियां बह गई हैं।

बुधबलंग नदी का पानी बारीपदा नगरपालिका के कुछ इलाकों के अलावा बड़साही, बेतनटी, उदला, कप्तीपदा, सारसकाना और रासगोविंदपुर प्रखंडों में प्रवेश कर गया। इस बीच, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि जलाशय से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए शनिवार को हीराकुड बांध के 11 और गेट खोले गए। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 16 फाटक खोले जा चुके हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ में महानदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हमें और गेट खोलने पड़े हैं। फिलहाल जलस्तर 629.56 फुट है, जबकि पूर्ण जलाशय स्तर 530 फुट है।’’ उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। मंत्री ने बताया कि ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) की 33 टीम, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तीन टीम और अग्निशमन सेवा कर्मियों की करीब 300 टीम राहत एवं बचाव अभियान में लगी हैं।

जाजपुर में बैतरणी नदी की शाखा कानी नदी के उफान से दशरथपुर प्रखंड की तारापदा और कपासी पंचायतें जलमग्न हो गईं। कालाहांडी जिले में हाटी नदी पर स्थित इंद्रावती परियोजना के पांच गेट खोल दिए गए हैं, जिससे बृहस्पतिवार रात से 550 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और कई प्रखंडों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। कोरापुट में कोटपाड़ प्रखंड की पांच पंचायतें जलमग्न हो गईं, जबकि 100 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

टेम्बा बावुमा को मिला शतक का सुकून, ऑस्ट्रेलिया को दिया करारा जवाब, 3 साल बाद गरजा बल्ला

SA vs AUS 2nd ODI: साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा के लिए ये शतक इसलिए खास था क्योंकि पहली बार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसी पारी खेली और वो भी 3 साल बाद उनके बल्ले से शतक निकला. Sun, 27 Sep 2026 17:49:19 +0530

  Videos
See all

सूरत में अचानक सड़क पर गिरा विशाल पेड़, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर | #Surat #TreeFalling #CCTV #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T13:10:21+00:00

Top Headlines Of The Day: Parvesh Verma Video | LPU | Election Commission | Weather | PM Modi | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T13:06:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers