Responsive Scrollable Menu

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार सूखे और बाढ़ से प्रभावित राज्यों के किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। चौहान ने यहां ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में कहा कि उनका मंत्रालय सूखे की स्थिति को लेकर महाराष्ट्र सरकार के लगातार संपर्क में है। महाराष्ट्र सरकार ने इससे पहले दिन में राज्य के 74 प्रतिशत हिस्से को सूखाग्रस्त घोषित किया था।

चौहान ने कहा कि प्रभावित जिलों के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम राज्य सरकार के साथ समन्वय करके किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएंगे।’’ केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि देश के कुछ राज्य बाढ़ से जूझ रहे हैं, जबकि कुछ अन्य राज्य सूखे का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को देख रहे हैं और हमें इनसे निपटना होगा।’’ चौहान ने कहा, ‘‘हम दो तरह के काम कर रहे हैं।

पहला, सूखे की स्थिति वाले क्षेत्रों के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और अन्य संबंधित संस्थानों ने प्रत्येक जिले के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार की हैं। हमने इन्हें राज्य सरकारों के साथ साझा किया है और जिलों को भी इसकी जानकारी दी है। अगर बारिश कम होती है तो इन योजनाओं में किसानों को बताया गया है कि कम समय में कौन सी फसलें उगाई जा सकती हैं, किन फसलों में कम पानी की जरूरत होती है और क्या उपाय किए जाने चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने बीज बैंक भी स्थापित किए हैं।

चौहान ने कहा, ‘‘अगर कोई फसल खराब हो जाती है तो हमने अगली फसल के लिए विकल्प तैयार किए हैं और अंतरिम व्यवस्था की है। हमने राज्य सरकारों को परामर्श भी जारी किए हैं।’’ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बारे में उन्होंने कहा कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति गंभीर है, लेकिन हम इससे बाहर निकल जाएंगे।

Continue reading on the app

पूर्व PM Manmohan Singh के जीवन पर Pradhanmantri Sangrahalaya में विशेष प्रदर्शनी शुरू

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अर्थशास्त्री, विद्वान और राजनेता के रूप में शानदार करियर को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी शनिवार को उनकी 94वीं जयंती पर प्रधानमंत्री संग्रहालय में शुरू की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) ने कहा कि ‘डॉ. मनमोहन सिंह: विद्वत्ता से जनसेवा तक’ शीर्षक वाली इस प्रदर्शनी में उनके योगदान, विरासत और सार्वजनिक जीवन की यात्रा को दर्शाया गया है।

पीएमएमएल ने एक बयान में कहा कि यह प्रदर्शनी सिंह के अर्थशास्त्री, विद्वान और राजनेता के रूप में उनके विशिष्ट सफर को दर्शाती है। इसमें अकादमिक क्षेत्र, प्रमुख आर्थिक संस्थानों, वित्त मंत्रालय और देश के सर्वोच्च पद पर उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया गया है। बयान में कहा गया कि प्रदर्शनी का मुख्य केंद्र भारत की आर्थिक नीतियों और सुधारों को आकार देने, समावेशी विकास को बढ़ावा देने, संस्थानों को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ भारत के संबंधों को आगे बढ़ाने में सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह प्रदर्शनी यहां तीन मूर्ति हाउस कॉम्पलेक्स में 30 सितंबर तक आयोजित होगी।

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: पिता ने खेत में बनवाई शूटिंग रेंज, बेटी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, जानें माहेश्वरी की सक्सेस जर्नी

Shooter Maheshwari Chauhan Success Story: जालोर के सियाणा गांव की बेटी महेश्वरी चौहान ने अपनी मेहनत और पारिवारिक सहयोग के दम पर अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में खास पहचान बनाई है. 2026 एशियन गेम्स में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उन्होंने अपने गांव और राजस्थान का नाम रोशन किया. महेश्वरी की निशानेबाजी की शुरुआत परिवार के खेल माहौल में हुई. उनके दादा गणपत सिंह और पिता प्रदीप सिंह नेशनल स्तर के निशानेबाज रहे हैं. पिता ने बेटी की ट्रेनिंग के लिए अपने खेत में करीब 18 से 20 बीघा जमीन पर शूटिंग रेंज तैयार करवाई. महेश्वरी ने यहीं लगातार अभ्यास करते हुए अपनी तकनीक को निखारा. इससे पहले वह पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और दोहा में ISSF शॉटगन ओलंपिक क्वालीफिकेशन चैंपियनशिप में स्कीट शूटिंग का सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं. Sun, 27 Sep 2026 07:56:18 +0530

  Videos
See all

Vrindavan Premanand Maharaj's pupil Suspicious Death LIVE : प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T03:04:22+00:00

Hindi News Live: हिंदी में समाचार, Live TV | PM Modi Live | Jamui News | Breaking News |Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T03:01:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers