Responsive Scrollable Menu

Matar Ki Kachori Recipe: मटर की अब घर पर बनाएं चटपटी कचौड़ी, पनीर का स्वाद जाएंगे भूल, जानें रेसिपी

Matar Ki Kachori Recipe: अगर रोज-रोज पोहा, पराठे या दाल-रोटी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस वीकेंड नाश्ते में बनाएं हरी मटर की खस्ता और गरमागरम कचौड़ी बना सकते हैं. बाहर से कुरकुरी और अंदर से मसालेदार मटर की भरावन वाली यह कचौड़ी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी. इसे चटपटी आलू-टमाटर की सब्जी, हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे नाश्ते के साथ लंच में भी आसानी से शामिल किया जा सकता है.

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 27 September 2026: पितृपक्ष के पहले दिन बन रहे खास योग, मेष, वृष और मिथुन समेत 12 राशियों का जानें हाल, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज से पितृ पक्ष की शुरुआत हो गई है और श्रद्धालु पूर्वजों का श्राद्ध भी किया जाता है. ज्योतिषीय दृष्टि से आज सभी 12 राशि के जातकों को लाभ और नए अवसर प्राप्त होने वाला है. रविवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों का दिव्य संयोग बन रहा है. आज योगों की बात करें तो वृद्धि योग सुबह 11 बजकर 17 मिनट तक रहेगा और फिर ध्रुव योग शुरू होगा. आज उत्तर भाद्रपद नक्षत्र है और फिर रेवती नक्षत्र शुरू होगा. पढ़ें आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 27 सितंबर 2026 (Today's Horoscope 27 September 2026)

1.मेष राशि

मेष राशि के लोग आज नई आर्थिक नीति बनाएंगे और इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा. आज इनकी इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आज आपको चतुर्दिक लाभ होगा और धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज आप लोगों को नए व्यापार का योग बन रहा है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. 

सावधानी- अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें
उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
शुभ अंक- 5
लक रंग- लाल
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि

आज वृषभ राशि के लोगों का पुराना रोग उभर सकता है. आज कर्ज लेना पड़ सकता है और क्रोध करने से बचें. नौकरी और व्यापार को लेकर दिक्कत आ सकती है. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. यात्रा और तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा.

सावधानी- नकारात्मक विचारों से दूर रहें
उपाय- ऊं सोम सोमाय नम: का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026: श्राद्ध में कौवे, गाय और कुत्ते को भोजन क्यों कराया जाता है? जानें पंचबलि का महत्व

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. आज घर और बाहर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. आज के दिन सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है.

सावधानी- खर्च पर नियंत्रण रखें
उपाय- हरा चारा गौशाला में दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें और बेवजह विवाद हो सकता है. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और बड़ी सफलता मिलने का योग है. छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज भवन और वाहन खरीदने का योग है.

सावधानी- कार्यों में लापरवाही न बरतें
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

5.सिंह राशि

आज सिंह राशि के लोगों को भूमि, भवन और वाहन सुख मिलेगा. संतान का सुख प्राप्त होगा और नए व्यापार, व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज इन्हें विदेश से लाभ मिल सकता है और नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.

सावधानी- आलस्य का परित्याग करें 
उपाय- गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 6

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. आज के दिन सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है. आज जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज संतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

सावधानी- ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों को आज के दिन मान सम्मान में वृद्धि होगी. आज रोजगार से लाभ मिलेगा और आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. आज के दिन इनके परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी. आज नई नौकरी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. विदेश यात्रा कर सकते हैं.

सावधानी- विवादों से बचें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि

चारों तरफ से धन लाभ होगा 
परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा 
भाई बहन का सुख प्राप्त होगा 
नए कार्य संपन्न होंगे 
खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय 
विदेश यात्रा हो सकती है

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
लाल वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज के दिन इन्हें संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा और देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज इन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए. सरकारी नौकरी मिलने का योग बन रहा है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं और समय आपके अनुकूल चल रहा है.

सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपने गुस्से में निर्णय लेने से बचें. नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे और शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज के दिन जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज के दिन रोग और शत्रु परास्त होंगे.

सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अध्ययन में मन लगेगा. धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज के दिन आपके काम होने से प्रसन्नता रहेगी और मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा.

सावधानी- अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपनी आय में वृद्धि होगी. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है और मेहनत से आर्थिक लाभ होगा. सरकार से लाभ का योग बन रहा है और आय के नए स्रोत बनेंगे.

सावधानी - भावुकता में न आएं
उपाय- ऊं श्री गुरवे नमः मंत्र का जप करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्दी
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Matri Navami 2026: कब है पितृ पक्ष में मातृ नवमी? जानें तर्पण का महत्व और इस दिन किसका श्राद्ध होगा

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: गोल्ड से चूकीं अनाहत सिंह, मगर सिल्वर जीतकर भी रचा इतिहास, अभय को भी मिली चांदी

भारत के पास पहली बार एशियन गेम्स में सिंगल्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने का मौका था लेकिन दोनों खिलाड़ियों के सामने पिछले गेम्स के विजेता थे और आखिर ये चुनौती असंभव ही साबित हुई. Sun, 27 Sep 2026 15:33:10 +0530

  Videos
See all

Iran America War : ट्रंप ने डील से किया इनकार तो भड़का ईरान! | Trump Iran Deal | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T10:43:09+00:00

NH-31 पर तीर्थयात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग | Khagaria Bus Fire | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T10:47:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers