Responsive Scrollable Menu

JioTag 2 Launch: SIM की जरूरत नहीं, एंड्रॉयड और iphone दोनों नेटवर्क पर करेगा सपोर्ट; जानें कीमत

Reliance Jio ने भारतीय बाजार में अपना नया JioTag 2 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट ट्रैकर Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ काम करता है। खास बात यह है कि इसमें Google Find Hub और Apple Find My दोनों का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स अपने कीमती सामान जैसे चाबी, बैग, वॉलेट और लगेज को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। यह 2023 में लॉन्च हुए ओरिजिनल JioTag का अपग्रेडेड वर्जन है।

JioTag 2 की कीमत और उपलब्धता
भारत में JioTag 2 की कीमत 1,249 रुपये रखी गई है। यह Black, Green और Red कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फिलहाल इसे Amazon India के जरिए खरीदा जा सकता है।

JioTag 2 के फीचर्स
JioTag 2 को रोजमर्रा के सामान जैसे चाबी, बैग, वॉलेट और लगेज के साथ लगाया जा सकता है। अगर सामान कहीं खो जाता है तो यूजर उसे अपने स्मार्टफोन की मदद से ट्रैक कर सकते हैं। यह डिवाइस Android पर Google Find Hub और iPhone/iPad पर Apple Find My नेटवर्क के साथ काम करता है। इससे यूजर्स अपने फोन की लोकेशन सर्विस के जरिए ट्रैकर को मैनेज कर सकते हैं।

Bluetooth Low Energy और 120dB बजर
JioTag 2 में Bluetooth Low Energy (BLE) कनेक्टिविटी दी गई है। अगर ट्रैक किया जाने वाला सामान Bluetooth रेंज में है, तो यूजर Google Find Hub या Apple Find My ऐप के जरिए इसमें मौजूद 120dB का तेज बजर बजा सकते हैं, जिससे सामान आसानी से मिल जाता है।

यदि ट्रैकर Bluetooth रेंज से बाहर चला जाता है, तो आसपास मौजूद Android और iOS डिवाइस गुमनाम तरीके से इसकी लोकेशन अपडेट करते हैं। इसमें Lost Mode फीचर भी दिया गया है, जो खोया हुआ सामान वापस पाने में मदद करता है।

SIM या डेटा प्लान की जरूरत नहीं
JioTag 2 को इस्तेमाल करने के लिए SIM कार्ड, सेलुलर नेटवर्क या किसी डेटा प्लान की जरूरत नहीं होती। कंपनी के अनुसार, यह Google Find Hub और Apple Find My कम्युनिटी नेटवर्क के जरिए अलग-अलग देशों में भी सामान की लोकेशन अपडेट कर सकता है।

1 साल की बैटरी और IP64 रेटिंग
JioTag 2 में रिप्लेसेबल बैटरी दी गई है, जो एक बार बदलने पर 1 साल तक चलने का दावा करती है। कंपनी बॉक्स में एक अतिरिक्त बैटरी भी देती है। चूंकि इसमें रिप्लेसेबल बैटरी है, इसलिए इसे चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। यह डिवाइस IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। इसमें पॉलीकार्बोनेट बॉडी और बिल्ट-इन माउंटिंग होल दिया गया है, जिससे इसे की-रिंग, बैग या अन्य सामान के साथ आसानी से लगाया जा सकता है। इसका वजन 30 ग्राम है और इसका साइज 101 × 62 × 17mm है।

Continue reading on the app

फूड एक्सपर्ट ने बताया घर पर कैसे बनाएं पहाड़ों जैसी स्वादिष्ट मैगी

आगरा की फूड एक्सपर्ट रितिका ने घर पर पहाड़ों जैसी स्वादिष्ट मैगी बनाने की आसान रेसिपी साझा की है. इसे बनाने के लिए बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, ताजी मटर और हरा धनिया लें. सबसे पहले एक बर्तन में तेल, घी या बटर गरम करके जीरा या राई का छौंक लगाएं, जो इसके मुख्य स्वाद का राज है. अब प्याज को अच्छे से भूनें, फिर टमाटर और बाकी सब्जियों को डालकर अच्छे से पकाएं. इसके बाद इसमें जरूरत के अनुसार पानी और मैगी डालकर 5 से 10 मिनट तक पकने दें. पकते ही मैगी की बेहतरीन खुशबू और रंगत निखरकर सामने आ जाएगी. थोड़ी ही देर में आपकी गरमा-गरम पहाड़ों वाली मैगी तैयार हो जाएगी, जिसका स्वाद हर किसी को भाएगा. बाजार की तुलना में घर की बनी यह मैगी सेहत के लिए नुकसानदेह नहीं होती है. इसमें ताजी सब्जियों और साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है तथा अतिरिक्त नुकसानदायक मसाले भी नहीं मिलाए जाते. आप अपनी पसंद की सब्जियां मिलाकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs WI: पाकिस्तान की टीम में किस्मत ले आई, अब वेस्टइंडीज में किया कारनामा, 49 साल बाद टेस्ट में हुआ ऐसा

Abdullah Shafique ने जो किया वो कमाल ही है. वेस्टइंडीज में किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज ने 1977 के बाद ऐसा किया है. Wed, 05 Aug 2026 07:04:15 +0530

  Videos
See all

Jaipur UGC Protest: Karni Sena का Rajasthan सरकार को 7 दिन का अल्टिमेटम | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:43:47+00:00

CM Yogi Action on Chanda Chori : चंदा चोरी के आरोपियों की खैर नहीं, योगी सरकार का बड़ा बयान! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:45:17+00:00

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने तीन दलाल किए गिरफ्तार! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:43:08+00:00

The farmer hit the officer with a slipper | किसान ने अधिकारी को जड़ी चप्पल | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:46:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers