'मैंने पहले ही कहा था...', कोर्ट के फैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह की पहली प्रतिक्रिया
Brij Bhushan Sharan Singh: महिला पहलवानों से जुड़े चर्चित यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है. फैसले के कुछ ही देर बाद उन्होंने कहा कि उन्हें शुरू से न्यायपालिका पर भरोसा था और उन्हें कभी नहीं लगा कि उन्होंने कोई अपराध किया है.
बृजभूषण शरण सिंह ने पहली प्रतिक्रिया में क्या कहा?
कोर्ट के फैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह उनके लिए खुशी का दिन है. उन्होंने कहा कि शुरुआत से उनका कहना था कि अगर उनके खिलाफ लगाया गया कोई भी आरोप सही साबित हो जाए तो वह सबसे बड़ी सजा स्वीकार करने को तैयार हैं. अब अदालत के फैसले ने उनकी बात को सही साबित किया है.
"Matter of joy for me": Brij Bhushan Singh after court acquits him in alleged sexual harassment case
— ANI Digital (@ani_digital) August 3, 2026
Read @ANI Story I https://t.co/pwNXDeAgFK#BrijBhushanSingh #WFI #SexuaHarassmentCase pic.twitter.com/sixrVvdgJb
बृजभूषण शरण सिंह यौन शोषण केस में क्यों हुए बरी? कोर्ट ने फैसले में क्या कहा...
क्या बोले- मुझे न्याय पर पूरा भरोसा था?
कोर्ट के आदेश के बाद बृजभूषण के घर पर उनके समर्थकों का तांता लग गया. समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे लगाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान मीडिया के पूछने पर उन्होंने कोर्ट के आदेश पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि करीब तीन साल तक चले इस मामले के दौरान उन्होंने कभी खुद को दोषी नहीं माना था. उनका कहना था कि उन्हें पूरा विश्वास था कि अदालत तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर फैसला करेगी और आखिरकार वही हुआ है. उन्होंने इसे न्याय व्यवस्था की जीत बताया.
कोर्ट ने आखिर फैसला क्या सुनाया?
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को सभी आरोपों से बरी कर दिया है. सुनवाई के बाद अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष ऐसे पर्याप्त और भरोसेमंद साक्ष्य पेश नहीं कर सका, जिनके आधार पर आरोपों को संदेह से परे साबित किया जा सके. यही वजह रही कि अदालत ने इस केस में दोनों आरोपियों को बरी कर दिया.
बृजभूषण सिंह कोर्ट से बरी, महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला
फैसले के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया?
अदालत का फैसला आने के बाद बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया, उनपर फूल बरसाए गए, नारे लगे और मिठाइयां बांटी गईं. फैसले के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला.
यह मामला कब शुरू हुआ था?
यह मामला 2023 में उस समय चर्चा में आया था, जब कई महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. इसके बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के कई बड़े पहलवान धरने पर बैठ गए थे. सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और जांच के बाद आरोपपत्र दाखिल किया था. करीब तीन साल तक चली सुनवाई के बाद अब अदालत ने अपना फैसला सुनाया है.
मिडिल ईस्ट में जल्द लौटेगी शांति! ट्रंप ने किया ईरान के साथ फिर से बातचीत शुरू होने का एलान
Gold Price Today: सावन के महीने में चढ़ने लगी सोने-चांदी की कीमतें, जानें आज कहां कितने बढ़े दाम
Gold Price Today: त्योहारी सीजन में अक्सर सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिलती है. इस बार भी सावन के महीने की शुरुआत होती है सोने और चांदी की कीमतों में उछाल शुरू हो गया है. स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन से पहले ही सोने और चांदी की कीमतें एक बार फिर से आसमान छूती दिख रही हैं. क्योंकि सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजार की शुरुआत उछाल के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में सोना करीब 500 रुपये की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा. जबकि चांदी का भाव 800 रुपये के उछाल के साथ ट्रेड करता नजर आया.
अभी क्या हैं सोना और चांदी की कीमतें?
सोमवार (3 अगस्त) को आई तेजी के बाद सोने की कीमतें एक बार फिर से 1.43 लाख रुपये प्रति दस ग्राम के पार निकल गईं. बुलियंस डॉट को डॉट इन वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, फिलहार 22 कैरेट सोने का भाव 131,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 143,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं चांदी का भाव आज के उछाल के बाद 218,960 रुपये प्रति किग्रा हो गया है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















