Responsive Scrollable Menu

Monsoon Driving Tips: बारिश में फॉग हटाने का सही तरीका, हर ड्राइवर को पता होनी चाहिए ये ट्रिक

मानसून के दौरान ड्राइविंग करना जितना चुनौतीपूर्ण होता है, उतना ही जरूरी होता है कार की विजिबिलिटी को बेहतर बनाए रखना। अक्सर बारिश के समय विंडशील्ड और साइड ग्लास पर धुंध जम जाती है, जिससे सामने का रास्ता धुंधला दिखाई देने लगता है। ऐसी स्थिति में छोटी-सी लापरवाही भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि धुंध हटाने के लिए सबसे पहले AC चलाना चाहिए या Defogger का इस्तेमाल करना चाहिए।

शीशों पर फॉग बनने की असली वजह क्या है?

जब कार के अंदर और बाहर के तापमान में बड़ा अंतर होता है, तब शीशों की सतह पर नमी जमा होने लगती है। यही नमी कुछ ही सेकंड में धुंध का रूप ले लेती है। बारिश के मौसम में कार के भीतर मौजूद नमी और यात्रियों की सांस से निकलने वाली भाप भी इस समस्या को बढ़ा देती है, जिससे ड्राइवर की विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: Hyundai Motor India ने रचा इतिहास, July में 75,360 Units की Record Sales के साथ दर्ज की बंपर ग्रोथ

Defogger है तो सबसे पहले उसी का करें इस्तेमाल

अगर आपकी कार में फ्रंट या रियर डिफॉगर की सुविधा मौजूद है, तो धुंध हटाने के लिए सबसे पहले उसे ऑन करें। यह सिस्टम सीधे विंडशील्ड पर गर्म या नियंत्रित हवा भेजता है, जिससे शीशे पर जमी नमी तेजी से खत्म हो जाती है। कुछ ही मिनटों में शीशा साफ हो जाता है और सड़क स्पष्ट दिखाई देने लगती है।

Defogger नहीं है तो AC बनेगा सबसे बड़ा सहारा

जिन कारों में डिफॉगर उपलब्ध नहीं है, वहां एयर कंडीशनर सबसे प्रभावी विकल्प साबित होता है। कई लोग बारिश में एसी चलाने से बचते हैं, लेकिन वास्तव में AC कार के अंदर मौजूद अतिरिक्त नमी को कम करता है। जैसे-जैसे केबिन की नमी घटती है, शीशों पर जमा फॉग भी तेजी से साफ होने लगता है और विजिबिलिटी बेहतर हो जाती है।

Fresh Air Mode क्यों है जरूरी?

सिर्फ AC चलाना ही काफी नहीं है। बेहतर परिणाम के लिए कार के एयर सर्कुलेशन को Fresh Air Mode पर रखें। इससे बाहर की अपेक्षाकृत ताजी हवा केबिन में प्रवेश करती है और अंदर की नमी बाहर निकलती रहती है। यह तरीका धुंध दोबारा बनने की संभावना भी कम कर देता है।

इन गलतियों से बचना है बेहद जरूरी

कई लोग शीशों पर जमी धुंध को हाथ, रुमाल या टिश्यू से साफ करने लगते हैं। ऐसा करने से शीशे पर धब्बे और खरोंच पड़ सकते हैं, जिससे रात या बारिश में रोशनी का रिफ्लेक्शन बढ़ जाता है और विजिबिलिटी और भी खराब हो सकती है। इसलिए हमेशा कार के Defogger या AC सिस्टम का ही इस्तेमाल करें।

मानसून में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश के दौरान हमेशा वाहन की गति नियंत्रित रखें और दूसरे वाहनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। सफर शुरू करने से पहले वाइपर ब्लेड, वॉशर फ्लूइड और हेडलाइट्स की जांच जरूर करें। यदि धुंध इतनी अधिक हो जाए कि सड़क साफ दिखाई न दे, तो सुरक्षित स्थान पर गाड़ी रोककर पहले शीशों को पूरी तरह साफ होने दें। साथ ही अचानक ब्रेक लगाने या तेज रफ्तार से बचें और सड़क पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

Continue reading on the app

राजनीति में कुसंस्कार को बढ़ावा देती कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी चुनावों में लगातार पराजय का सामना कर रही है जिसने पार्टी युवराज राहुल गांधी को हताश कर दिया है। उनको इस हताशा से उबारने के लिए कांग्रेस ने पेपर लीक तथा छात्रों की अन्य समस्याओं को आधार बनाकर “छात्रों की गूंज” नाम का अभियान अभियान आरंभ किया जिससे कांग्रेस तथा राहुल गाँधी को छात्रों व युवाओं के एकमात्र हितैषी के रूप में स्थापित किया जा सके। जेन ज़ी के जोर शोर और सोशल मीडिया पर तमाम हल्ले गुल्ले के साथ शुरू हुआ राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम पहले झूठे तथा गलत तथ्यों के कारण चर्चा में रहा और फिर अर्मादित, अनुशासनहीन व्यवहार के कारण। पहले चरण में मनुस्मृति के अपमान से आरम्भ हुआ ये कार्यक्रम अगले चरण में राहुल और संदीप दीक्षित ने द्वारा प्रधानमंत्री पर अशालीन कटाक्ष तक पहुंचा जिसमें एक विदेशी महिला राष्ट्राध्यक्ष पर अपमानजनक टिप्पणी की गयी, उसका विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि ये लोग इंदौर पहुँच गए।

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 19 सितंबर 2026 को छात्रों की गूँज का आयोजन किया गया। यहाँ एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की गई उनकी विदेश नीति का मजाक बनाया गया। सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर पुलकित मणि ने उनकी मां का भी उपहास उड़ाया और राहुल गांधी ने उनका इस कुकृत्य में साथ दिया। इंदौर में जो कुछ हुआ उसकी निंदा केवल भारतीय जनता पार्टी ही नहीं अपितु कांग्रेस के सहयोगी समाजवादी पार्टी व शिवसेना का उद्धव गुट भी कर रहा है। मुंबई में शिवसेना नेता आनंद दुबे ने कहा कि मंच से किसी के परिवार के बारे में आपत्तिजनक बात करना उचित नहीं है। आने वाले समय में सभी राजनैतिक दलों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के इस कृत्य को सर्कस व राहुल गांधी को “असंस्कारी नाराज फूफा“ करार दिया है।

इसे भी पढ़ें: छात्रों के कार्यक्रम में नकारात्मक राजनीति क्यों?

कांग्रेस के मंच पर जिस प्रकार पुलकित मणि से मिमिक्री कराई गयी वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के निकृष्टतम उपयोग का उदाहरण है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं एक वीडियो देख रहा था जिसमें उन्होंने नारी शक्ति का अपमान किया है। लोगों में संस्कार नहीं है। हमारी परंपरा कहती है- पहले आप। रास्ते में  बुजुर्ग, महिला, दिव्यांग को पहले जाने देना हमारा संस्कार है लेकिन जो भारत को अपमानित करने का लक्ष्य मान लेते हैं वे कुटुम्बकम भाव को नहीं समझ सकते। सत्य, असत्य और अर्धसत्य होता है और कुछ लोग अर्धसत्य कहकर ही भारत की छवि धूमिल करना चाहते हैं। राहुल के मंच से मोदी जी की मां का उपहास भारत माता का उपहास है, भारत की समस्त मातृशक्ति का उपहास है। मां के उपहास को भारत की मूल आत्मा कतई स्वीकार नहीं करेगी और न ही कभी माफ करने वाली है।

यह सत्य है भारत की सनातन आस्था वाली आम जनता इस प्रकार से किए जाने वाले स्त्री अपमान को सहन नहीं करती और समय आने पर उत्तर देती है। बिहार विधान सभा चुनाव में  कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी की मां को गाली दी गई और बिहार में कांग्रेस का सफाया हो गया । इसी प्रकार राहुल गांधी अपने बयान, “लोग मंदिरों में लड़कियां छेड़ने के लिए जाते हैं” के बाद हुस अपना हश्र भी देख सकते हैं।

राहुल गांधी पूरी तरह से भ्रम फ़ैलाने की राजनीति कर रहे हैं और विकृत मानसिकता से ग्रस्त हो चुके हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी की छवि को धूमिल करना, सनातन संस्कृति को बदनाम करना तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर भरत की बदलती हुई तस्वीर की विकृत छवि प्रस्तुत करना है। किंतु हो इसका विपरीत रहा है राहुल गांधी अपने ही बुने जाल में फंसते जा रहे हैं। इससे उनका निकल पाना या सुधर जाना बहुत कठिन हो गया है । राहुल गांधी के असभ्य व्यवहार  के कारण युवा वर्ग उनसे नहीं जुड़ पा रहा है। कांग्रेस का सबसे दुर्भाग्यूपर्ण पहलू यह है कि कोई भी वरिष्ठ नेता राहुल को समझाने के लिए आगे नहीं आता, उनको युवराज का दर्जा हासिल है इसके चाटुकार लोग इंदौर जैसी घटनाओं का समर्थन करने के लिए उतर पड़ते हैं। 

देश के युवाओं में आक्रोश है जिसके कारण कामेडियन पुलकित मणि के शो एक के बाद एक रद्द हो रहे हैं। राहुल गांधी के मंच से पर हुई मिमिक्री को हिंदुस्तान की हर मां और संपूर्ण मातृशक्ति का अपमान बताया जा रहा है लेकिन कांग्रेस के प्रवक्ता और आई टी सेल ण केवल इसके बचाव में लगे हैं वरन इसको मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं। उधर दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने छात्रसंघ के चुनाव परिणामों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को 3-1 से विजयी बनाकर बता दिया कि देश का युवा क्या पसंद करता है।

- मृत्युंजय दीक्षित 

Continue reading on the app

  Sports

Pincky Balhara ने 3500 साल पुराने खेल में जीता मेडल, Asian Games में ये कमाल करने वाली बनीं पहली भारतीय

एशियन गेम्स में भारत की पिंकी बलहारा ने जो किया है, वो किसी भी भारतीय ने नहीं किया. जिस खेल का इतिहास 3500 साल पुराना है, उसमें एक से ज्यादा मेडल जीतने वाली वो पहली भारतीय हैं. Mon, 28 Sep 2026 12:14:20 +0530

  Videos
See all

CM विजय ने लॉन्च की ‘थाईमामन’ योजना |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T07:15:58+00:00

Delhi Bulldozer Action: दिल्ली के आंली गांव में 1800 अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन, भयंकर बवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T07:15:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers