हावड़ा से STF ने Jaish के आतंकवादी के संदिग्ध सहयोगी को किया गिरफ्तार
कोलकाता, तीन अगस्त पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कथित जासूसी नेटवर्क की जांच के सिलसिले में सोमवार को हावड़ा से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध गुर्गे हमीम मंडल के एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान आदित्य सिंह उर्फ राज उर्फ राजू के रूप में हुई है जिसे हमीम मंडल और उसकी कथित सहयोगी अर्पिता सरकार से पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर बेलिलियस रोड से पकड़ा गया।
अधिक विवरण साझा न करते हुए एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान मिले सटीक सुरागों के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। अब हमारा ध्यान इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने पर केंद्रित है।’’ जांचकर्ताओं को संदेह है कि आदित्य एक ऑनलाइन गेमिंग मंच के जरिए मंडल के संपर्क में आया और बाद में इस कथित साजिश में शामिल हो गया। एसटीएफ अधिकारी ने कहा, ‘‘उस पर शहरी विकास राज्य मंत्री उमेश राय और उनके बेटे से जुड़ी जानकारी एकत्र करने और उसे आरोपी के साथ साझा करने का संदेह है।
Manjalpur Upchunav: मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के सतीश पटेल आगे
वडोदरा, तीन अगस्त गुजरात में मंजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की सोमवार को जारी मतगणना के 19 में से चार दौर पूरे होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश पटेल अपने प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार से 8,000 से अधिक मतों से आगे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मतगणना सुबह आठ बजे वडोदरा के मकरपुरा क्षेत्र स्थित भवन स्कूल परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई।
अधिकारियों के अनुसार, चार दौर की गणना के बाद पटेल को 12,941 वोट मिले जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी को 4,568 वोट मिले, जिससे भाजपा उम्मीदवार को 8,373 वोट की बढ़त मिली। मंजलपुर सीट पर 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में 37.5 प्रतिशत मतदान हुआ। भाजपा विधायक एवं गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल के दो जून को निधन के कारण यह चुनाव कराया गया।
पटेल लंबे समय से बीमार थे। भाजपा ने वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने गुजरात इकाई के अपने उपाध्यक्ष भीखाभाई रबारी को उम्मीदवार बनाया। मंजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजों का भाजपा की ताकत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि वडोदरा शहर में भाजपा के गढ़ में कांग्रेस किस तरह मुकाबला करती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi























