Responsive Scrollable Menu

Datia Upchunav: दूसरे दौर के बाद BJP के आशुतोष तिवारी 875 मतों से आगे

दतिया, तीन अगस्त मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के दूसरे दौर के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के घनश्याम सिंह से 875 मतों से आगे हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दूसरे दौर की मतगणना पूरी होने के बाद तिवारी को 8,253 मत मिले हैं, जबकि सिंह को 7,378 मत प्राप्त हुए हैं।

इससे पहले, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। दिल्ली की एक अदालत द्वारा इसी वर्ष अप्रैल में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी के एक मामले में तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाए जाने और उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। मतगणना जिला मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में पहले डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के मतों की गिनती की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि मतगणना 15 दौर में होगी। मतगणना केंद्र पर कुल 21 टेबल लगाई गई हैं, जिनमें 20 टेबल ईवीएम के मतों की गिनती के लिए हैं। कांग्रेस ने इस सीट से घनश्याम सिंह को, जबकि भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है।

इनके अलावा 19 अन्य उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को हुए मतदान में 71.44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Continue reading on the app

हावड़ा से STF ने Jaish के आतंकवादी के संदिग्ध सहयोगी को किया गिरफ्तार

कोलकाता, तीन अगस्त पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कथित जासूसी नेटवर्क की जांच के सिलसिले में सोमवार को हावड़ा से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध गुर्गे हमीम मंडल के एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान आदित्य सिंह उर्फ राज उर्फ राजू के रूप में हुई है जिसे हमीम मंडल और उसकी कथित सहयोगी अर्पिता सरकार से पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर बेलिलियस रोड से पकड़ा गया।

अधिक विवरण साझा न करते हुए एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान मिले सटीक सुरागों के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। अब हमारा ध्यान इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने पर केंद्रित है।’’ जांचकर्ताओं को संदेह है कि आदित्य एक ऑनलाइन गेमिंग मंच के जरिए मंडल के संपर्क में आया और बाद में इस कथित साजिश में शामिल हो गया। एसटीएफ अधिकारी ने कहा, ‘‘उस पर शहरी विकास राज्य मंत्री उमेश राय और उनके बेटे से जुड़ी जानकारी एकत्र करने और उसे आरोपी के साथ साझा करने का संदेह है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: साई सुदर्शन के बिना ही श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, क्या सीरीज से हो गए बाहर?

IND vs SL Test Series: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन भारतीय टीम के साथ श्रीलंका नहीं पहुंचे हैं. वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी चोट से उबरने के लिए रिहैब कर रहे हैं. ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि क्या वह सीरीज से बाहर हो गए हैं? Tue, 4 Aug 2026 23:03:03 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand Weather Update: IMD ने जारी किया भारी बारिश का ALERT! Rain Alert Today | Big Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T19:00:04+00:00

Agra Honor Killing News: ITBP जवान से कोर्ट मैरिज करने पर पिता ने गला घोंट कर बेटी को मारा | Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T18:45:28+00:00

Prashant Kishor Won Bankipur Seat Live : बांकीपुर से आई बहुत चौंकाने वाली खबर ! | Bihar News | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T18:59:20+00:00

Black and White शो के आज के Highlights | Prashant Kishor | Pakistan| Stalin | Ranchi Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T18:33:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers