Responsive Scrollable Menu

भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित:सेंटनर की कप्तानी में 16 खिलाड़ी; एक साल बाद मिल्ने की वापसी, रचिन बाहर

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। मिचेल सेंटनर टीम की कप्तानी करेंगे। तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की एक साल से ज्यादा समय बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। वहीं, कंधे की चोट के कारण रचिन रवींद्र T20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। न्यूजीलैंड ने टीम में 7 तेज गेंदबाजों को जगह दी है। यह सीरीज भारत के न्यूजीलैंड दौरे का हिस्सा है। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। 5 मैचों की सीरीज 11 दिन में 4 शहरों में होगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 5 वनडे और 2 टेस्ट भी खेले जाएंगे। टी-20 वर्ल्ड कप की रनर-अप टीम के 13 खिलाड़ी बरकरार न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार, इस साल की शुरुआत में भारत से टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल हारकर रनर-अप रही टीम के 13 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है। चोट के कारण वर्ल्ड कप नहीं खेल सके माइकल ब्रेसवेल और एडम मिल्ने की वापसी हुई है। एक साल बाद लौटे मिल्ने 34 साल के मिल्ने ने आखिरी इंटरनेशनल मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। उनके पास 243 T20 मैचों का अनुभव है, जिसमें 56 इंटरनेशनल मुकाबले शामिल हैं। मिल्ने के साथ लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और जैकब डफी जैसे अनुभवी पेसर टीम में हैं। जैक फॉल्क्स और नेथन स्मिथ को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। कंधे की चोट के कारण रचिन बाहर रचिन रवींद्र दाएं कंधे की चोट के कारण T20 सीरीज नहीं खेलेंगे। पिछले हफ्ते एक प्रमोशनल शूट के दौरान उनका कंधा डिस्लोकेट हो गया था। उनके रिहैबिलिटेशन में करीब 6 हफ्ते लगने की संभावना है। रचिन 4 नवंबर से ऑकलैंड के ईडन पार्क में शुरू होने वाली वनडे सीरीज से वापसी का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। तेज गेंदबाज बेन सीअर्स भी टखने की चोट से उबर रहे हैं। इसलिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। फिन एलेन-सीफर्ट फिर करेंगे ओपनिंग फिन एलेन और टिम सीफर्ट T20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एलेन ने 33 गेंदों पर नाबाद शतक लगाया था। सीफर्ट ने 33 गेंदों पर 58 रन बनाए थे। सीफर्ट ने हाल ही में 'द हंड्रेड' में 168 के स्ट्राइक रेट से 394 रन बनाए। उन्हें टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। सीरीज के 76 हजार से ज्यादा टिकट बिके न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार, भारत के 12 मैचों के दौरे को लेकर फैंस में काफी रुचि है। पहले T20 के करीब एक महीने पहले ही सीरीज के 76 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। न्यूजीलैंड का T20I स्क्वॉड मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नेथन स्मिथ। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टीम इंडिया 41वीं रैंक के जापान से हारते-हारते बची:5-5 ओवर के मैच में भारत ने बनाए 32 रन, सिर्फ 2 रन से जीत मिली लगातार दो बार की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया मंगलवार को 41वीं रैंकिंग वाले जापान के खिलाफ हारते-हारते बची। एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट मुकाबले शुरू होने से पहले भारत और जापान के बीच यह मुकाबला रखा गया था। पूरी खबर

Continue reading on the app

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सेलेब्स से अपील:बोलीं- हेल्थ के लिए नुकसानदायक प्रोडक्ट्स का विज्ञापन न करें; स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स से हेल्थ के लिए नुकसानदायक प्रोडक्ट्स का विज्ञापन नहीं करने की अपील की। राष्ट्रपति मुर्मू ने मंगलवार को गुजरात में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह के दौरान अपने संबोधन में कहा, “जो फिल्म कलाकार बहुत लोकप्रिय होते हैं, उनमें देशवासियों को, विशेषकर युवाओं को प्रभावित करने की असीम क्षमता होती है। जब सफल फिल्म कलाकार डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल के फायदे के बारे में बताते हैं, तो करोड़ों बच्चे और युवा उनका अनुकरण करते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मैं यह अनुरोध करना चाहूंगी कि लोकप्रिय कलाकार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का एंडोर्समेंट न करें। स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं।” राष्ट्रपति मुर्मू ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के लिए फिल्मों का चयन करने वाली ज्यूरी में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी की मांग की। उन्होंने कहा, “मैं चाहती हूं कि हर क्षेत्रीय ज्यूरी में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो।” उन्होंने आगे कहा, “किसी भी क्षेत्र में महिलाओं का नजरिया शामिल करने से इंसान को हर पहलू से देखने वाली सोच बनती है।” विमल इलायची विज्ञापन मामले में अभिनेताओं को नोटिस गौरतलब है कि हाल ही में महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के विज्ञापन से जुड़े मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। महाराष्ट्र FDA के मुताबिक, यह अभियान विमल पान मसाला का अप्रत्यक्ष या सरोगेट प्रचार हो सकता है। राज्य में विमल पान मसाला प्रतिबंधित है। नोटिस में तीनों अभिनेताओं से इस अभियान में शामिल होने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। यह मामला अदालत तक भी पहुंच चुका है। दिल्ली हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र FDA के नोटिस को चुनौती देने वाली PB एग्रो LLP की याचिका खारिज कर दी। ये नोटिस विमल इलायची अभियान के जरिए पान मसाला के कथित सरोगेट प्रचार को लेकर जारी किए गए थे। अक्षय ने पान मसाला का विज्ञापन न करने का फैसला किया था अक्षय कुमार से जुड़ा विमल पान मसाला के विज्ञापन का विवाद साल 2022 में काफी चर्चा में रहा था। अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ विमल के विज्ञापन में नजर आए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर अक्षय के फैंस ने उनकी आलोचना की थी। फैंस का कहना था कि फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल की बात करने वाले अभिनेता को पान मसाला ब्रांड का प्रचार नहीं करना चाहिए। विवाद बढ़ने के बाद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फैंस से माफी मांगी थी। उन्होंने विमल के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पीछे हटने का फैसला भी किया था। अक्षय ने यह भी कहा था कि विज्ञापन से मिली एंडोर्समेंट फीस को वह किसी अच्छे काम के लिए दान करेंगे। हालांकि, अक्टूबर 2023 में विमल का एक और विज्ञापन सामने आने के बाद अक्षय दोबारा ट्रोल हुए थे। लोगों ने सवाल उठाया था कि जब वह विज्ञापन से हट चुके थे, तो फिर उसमें कैसे नजर आए। इस पर अक्षय कुमार ने सफाई दी थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने यह विज्ञापन नया शूट नहीं किया था। यह शूट अक्टूबर 2021 में ही हो चुका था। कॉन्ट्रैक्ट की अवधि के कारण कंपनी के पास पुराने विज्ञापन को प्रसारित करने का अधिकार था। अक्षय ने साफ किया था कि वह भविष्य में ऐसे विज्ञापन शूट नहीं करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: गोल्ड से चूकीं अनाहत सिंह, मगर सिल्वर जीतकर भी रचा इतिहास, अभय को भी मिली चांदी

भारत के पास पहली बार एशियन गेम्स में सिंगल्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने का मौका था लेकिन दोनों खिलाड़ियों के सामने पिछले गेम्स के विजेता थे और आखिर ये चुनौती असंभव ही साबित हुई. Sun, 27 Sep 2026 15:33:10 +0530

  Videos
See all

Iran America War : ट्रंप ने डील से किया इनकार तो भड़का ईरान! | Trump Iran Deal | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T10:43:09+00:00

NH-31 पर तीर्थयात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग | Khagaria Bus Fire | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T10:47:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers