Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तानी हेड कोच बोले- भारत व्हाइट-बॉल क्रिकेट का बेंचमार्क:हमें उनके स्तर तक पहुंचना है; एशियन गेम्स में दोनों के बीच मेडल मैच में हो सकता है मुकाबला

पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने भारत को व्हाइट-बॉल क्रिकेट का बेंचमार्क बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का चैलेंज भारत के स्तर तक पहुंचना है। दोनों टीमें एशियन गेम्स में आमने-सामने आ सकती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें अपने-अपने क्वार्टर फाइनल जीतने होंगे। हेसन ने पाकिस्तान के एशियन गेम्स के लिए रवाना होने से पहले कराची में कहा कि अगर भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है तो उनकी टीम उसे दबाव में डालने की कोशिश करेगी। उन्होंने पिछले साल एशिया कप के फाइनल का उदाहरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने उस मुकाबले में भारत को कड़ी चुनौती दी थी। पिछले एशिया कप में भारत से 3 बार हारा था पाकिस्तान पाकिस्तान ने 2025 एशिया कप में बाकी सभी टीमों के खिलाफ मुकाबले जीते थे, लेकिन भारत से तीनों मैच हार गया था। इनमें फाइनल भी शामिल था। 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल खेलेगा पाकिस्तान पाकिस्तान एशियन गेम्स में चार सीडेड टीमों में शामिल है। इसमें भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश भी शामिल हैं। पाकिस्तान 28 सितंबर को ग्रुप B में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलेगा। अगर पाकिस्तान और भारत अपने-अपने क्वार्टर फाइनल जीतते हैं, तभी दोनों की भिड़ंत मेडल मुकाबले में हो सकती है। पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला इस साल T20 वर्ल्ड कप के बाद पहला T20 इंटरनेशनल होगा। टीम T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 से बाहर हो गई थी। 15 महीने में काफी सुधार हुआ- हेसन पाकिस्तान के टेस्ट प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। टीम को हाल में बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है। हालांकि हेसन ने तीनों फॉर्मेट के प्रदर्शन को एक साथ देखने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि टेस्ट टीम संघर्ष कर रही है, लेकिन T20 टीम का प्रदर्शन खराब नहीं रहा है। पिछले 15 महीनों में पाकिस्तान की T20 टीम का जीत प्रतिशत दुनिया में तीसरे या चौथे स्थान के आसपास रहा है। हेसन ने बताया कि जब उन्होंने पाकिस्तान की जिम्मेदारी संभाली थी, तब टीम T20 क्रिकेट में दुनिया की 8वें नंबर की टीम थी। अब वह 5वें स्थान पर पहुंच चुकी है। सलमान मिर्जा की जगह मोहम्मद वसीम जूनियर पाकिस्तान की एशियन गेम्स टीम में एक बदलाव भी हुआ है। बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण सलमान मिर्जा टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद वसीम जूनियर को टीम में शामिल किया गया है। वसीम ने पाकिस्तान के लिए आखिरी T20 इंटरनेशनल जनवरी 2026 में श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में खेला था। पाकिस्तान ने एशियन गेम्स के लिए साहिबजादा फरहान को कप्तान बनाया है। अब्दुल समद उपकप्तान होंगे। 15 सदस्यीय टीम में चार ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक पाकिस्तान के लिए T20 इंटरनेशनल नहीं खेला है। इनमें आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद शामिल हैं। एशियन गेम्स में पिछली बार ब्रॉन्ज मेडल मैच हारा था पाकिस्तान की टीम 2023 एशियन गेम्स में मेडल जीतने से चूक गई थी। उसे ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ हार मिली थी।

Continue reading on the app

एशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग मेडल:मीराबाई ने सिल्वर दिलाया; रोशिबिना वुशु के फाइनल में पहुंचीं

भारत को एशियन गेम्स में 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग का मेडल मिला है। यह मेडल मीराबाई चानू ने दिलाया है। 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी ने सिल्वर जीता था। इसके अलावा, रोशिबिना देवी महिला वुशु के 60 kg के फाइनल में पहुंच गई हैं। बुधवार को मीराबाई महिलाओं की 49 kg वेट कैटेगरी में 198 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने स्नेच में 87 और क्लीन एंड जर्क में 111 kg का वजन उठाया। 32 साल की मीराबाई ने एशियाई खेलों में पहली बार मेडल जीता है। वे ओलिंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगितओं में मेडल जीत चुकी हैं। मीराबाई चानू के अचीवमेंट भारत को दिन का चौथा मेडल मिला गेम्स के चौथे दिन भारत को चौथा मेडल मिला है। इनमें से 2 मेडल शॉटगन शूटिंग के स्कीट टीम इवेंट में आए। रायजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान की महिला टीम 331 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। पुरुष इवेंट में अनंतजीत सिंह नारुका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल ने शूट-ऑफ में कजाकिस्तान को हराकर ब्रॉन्ज जीता। एक मेडल सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने दिलाया। मनु भाकर मेडल चूकीं, भारतीय टीम भी हारी मनु भाकर विमेंस 10 मीटर पिस्टल इवेंट में मेडल चूक गईं। वे 5वें नंबर पर रहीं। मेडल नहीं जीत पाने के बाद मनु ने खुद को संभाले रखा, लेकिन मीडिया से बातचीत में जसपाल राणा का नाम आते ही उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। कुछ महीने पहले जसपाल का 49 साल की उम्र में दिल से जुड़ी समस्या के कारण निधन हो गया था। टाई होने के बावजूद भारतीय टीम ब्रॉन्ज चूकी एशियन गेम्स शूटिंग में इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन राउंड टीम इवेंट का मेडल राउंड भी होता है। भारत की तीनों खिलाड़ी मनु, ईशा और सुरुचि ने मिलकर कुल 1719 अंक हासिल किए। यह तीसरे नंबर पर रही वियतनाम की टीम के पॉइंट्स के बराबर हैं। इसके बावजूद भारत ब्रॉन्ज चूक गया। दो टीमों का स्कोर बराबर रहने पर ज्यादा परफेक्ट 10 की गिनती के आधार पर विजेता का फैसला होता है। वियतनाम की शूटर्स ने कुल 46 परफेक्ट 10 लगाए थे। वहीं भारतीय शूटर्स ने 44 परफेक्ट 10 ही लगाए। चीन ने 1735 अंकों के साथ गोल्ड और साउथ कोरिया ने 1730 पॉइंट्स के साथ सिल्वर जीता। चीन टॉप पर, भारत 13वें स्थान पर भारत एक गोल्ड, 5 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज के साथ मेडल टैली के 13वें स्थान पर है। वहीं, चीन 47 गोल्ड मेडल के साथ पहले नंबर पर है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Day 9 Schedule: स्क्वॉश और एथलेटिक्स में गोल्ड पर नजर, देखें भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल

India at Asian Games Full schedule Sep 27, Sunday: एशियन गेम्स 2026 के 9वें दिन (27 सितंबर) भारतीय एथलीट कई प्रमुख स्पर्धाओं में मेडल हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. इस दिन की मुख्य उम्मीदें स्क्वाश में अभय सिंह और अनाहत सिंह के गोल्ड मेडल मैचों से हैं. वहीं एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन, सर्वेश ऊंची कूद और पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल मुकाबलों में भारत की दावेदारी मजबूत करेंगे. इसके अलावा शूटिंग, बॉक्सिंग और बैडमिंटन में भी कई भारतीय एथलीट अपनी चुनौती पेश करेंगे. Sat, 26 Sep 2026 21:21:31 +0530

  Videos
See all

IMD Rain Alert: इतने राज्यों में भयंकर बारिश का अलर्ट? | Weather News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T21:30:11+00:00

Weather Update: अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम? | Heavy Rain Alert | IMD | Monsoon 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T22:00:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers