Responsive Scrollable Menu

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अतिवृष्टि के कारण हुई जनहानि और पशुहानि पर नियमानुसार तत्काल मुआवजा दिया जाए। उन्होंने बारिश के कारण जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

योगी ने फसल नुकसान का तत्काल आकलन कराने और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य पूरी गंभीरता के साथ चलाए जाएं, ताकि प्रभावित परिवारों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को क्षेत्र में रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने और प्रभावित परिवारों से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं को तत्काल सुनकर उपलब्ध संसाधनों से उनका समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए और कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

Continue reading on the app

UP में भारी बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति पर UPPCL की सख्त निगरानी, फॉल्ट तुरंत ठीक करने के आदेश

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच राज्य सरकार ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बढ़ा दी है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव एवं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने लेसा समेत सभी वितरण निगमों के अधिकारियों को बिजली व्यवस्था की लगातार निगरानी करने और खराबी को कम से कम समय में ठीक करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कहीं भी विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर लाइनमैन तत्काल मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य पूरा करें। प्रसाद ने बताया कि स्थानीय फॉल्ट की जानकारी संचार माध्यमों के जरिए उपभोक्ताओं तक भी पहुंचाई जाए। बयान के अनुसार, बारिश के दौरान विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और अनुरक्षण कार्य सुरक्षा उपकरणों के साथ ही कराने के निर्देश दिए गए।

बयान में बताया गया कि अप्रत्याशित भारी बारिश के कारण प्रदेश में ब्रेकडाउन की घटनाएं बढ़ी हैं। बयान के मुताबिक, ज्यादातर फॉल्ट पेड़ या उनकी टहनियां गिरने के कारण हुए हैं। लखनऊ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, 11 किलोवॉट (केवी) के 716 फीडर और 33 केवी के 173 उपकेंद्रों के बंद होने की सूचना मिली है, जिनकी लगातार निगरानी की जा रही है।

अधिकारियों को 1912 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

PAC cause of death: WWE रेसलर की अचानक मौत, फौलादी शरीर और 56 इंच की छाती का था मालिक

Wrestler Pac Passed Away: WWE की दुनिया से एक बुरी खबर आई है. 40 साल के रेसलर PAC का निधन हो गया. मौत से एक दिन पहले वह रिंग में उतरे थे. PAC के मौत को लेकर कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन ये कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है. PAC अभी AWE कंपनी के साथ जुड़े हुए थे. Mon, 28 Sep 2026 11:16:56 +0530

  Videos
See all

Crude Oil Gold Silver Investment Strategy: 'सोना, चांदी और क्रूड में कहां लगाएं पैसा? | Expert Views #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T04:53:01+00:00

Fit India | SIR Row | CEC पर संग्राम.. Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का देशव्यापी प्रदर्शन ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T04:51:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers