Responsive Scrollable Menu

'अंपायर बनाया और भारत के चुनाव में मैच-फिक्सिंग की जिम्मेदारी सौंपी', CEC ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी ने  लगाए आरोप

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर "चुनाव में मैच-फिक्सिंग" का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, CEC ने केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन से BJP की ओर से चुनाव लड़ने के लिए संपर्क किया था. राहुल गांधी ने एक्स पर कहा, "पहले, ज्ञानेश कुमार- जो उस समय एक कार्यरत IAS अधिकारी थे- का इस्तेमाल BJP के लिए लोगों को भर्ती करने में किया गया. 

मंत्री पद की पेशकश भी की

यह टिप्पणी कांग्रेस की केरल इकाई की ओर से X पर पोस्ट करने के बाद आई, जिसमें केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन का कहना है कि ज्ञानेश कुमार ने उनसे संपर्क  किया और BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने को कहा, इसके साथ ही मंत्री पद की पेशकश भी की. ऐसी पेशकश करने वाले ज्ञानेश कुमार कौन थे? वे किसके कहने पर बोल रहे थे? और चुनाव आयुक्त 2016 में BJP के लिए राजनीतिक भर्ती में कथित तौर पर क्यों शामिल थे?"

थॉमसन ने किया ये दावा 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थॉमसन ने दावा किया कि 2016 में कुमार ने उनसे संपर्क किया और उन्हें भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का सुझाव दिया. जिजी थॉमसन ने बताया कि CEC के साथ यह कथित बातचीत 2016 में दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट में हुई थी, जो उनके रिटायरमेंट के आस-पास का समय था. थॉमसन ने मीडिया को  बताया, "उन्होंने (कुमार) मुझसे पूछा कि रिटायरमेंट के बाद मेरी क्या योजनाएं हैं. तो मैंने कहा, नहीं, मेरी कोई खास योजना नहीं है. मैं बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए कोई प्रोग्राम शुरू करने के बारे में सोच रहा हूं . मैंने यही कहा. तो उन्होंने कहा, सबसे अच्छी बात यह है कि आप 2019 में चुनाव लड़ें, भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ें. फिर सांसद बनें, फिर मंत्री बनें." उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया था.  थॉमसन ने बताया कि उस समय ज्ञानेश कुमार सरकारी सेवा में थे और उन्होंने कहा, "सेवा में राजनीतिक दखल की भी एक सीमा होती है." 

दो चुनाव आयुक्तों ने आपत्ति जताई 

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि SIR प्रक्रिया से जुड़े फैसलों पर तीन में से दो चुनाव आयुक्तों ने आपत्ति जताई थी. रिपोर्ट में कहा गया था कि आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने अपनी जानकारी के बिना जारी किए गए फैसलों और आदेशों पर कई बार आपत्ति जताई थी. चुनाव आयोग (ECI) ने शनिवार को हालात स्पष्ट किया कि मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) के शेड्यूल से जुड़े सभी फैसले "आयोग की सर्वसम्मत मंजूरी" से लिए गए थे. EC ने आगे कहा कि कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजा गया पत्र डेप्युटेशन पर काम कर रहे एक अधिकारी के कामकाज से संबंधित था, न कि चुनाव आयोग के किसी नीतिगत मामले से.

ये भी पढ़ें: SIR विवाद के बीच ममता बनर्जी ने CEC के इस्तीफे की मांग फिर दोहराई, वोटरों के नाम गायब करने का लगाया आरोप

Continue reading on the app

भारतीय क्रिकेट में नए युग की शुरुआत! Muthoot FinCorp बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर, IND vs WI से दिखेगा जलवा

Team India: बीसीसीआई ने मुथूट फिनकॉर्प (Muthoot FinCorp) को घरेलू क्रिकेट मैचों के लिए अपना नया टाइटल स्पॉन्सर घोषित कर दिया है. दोनों के बीच यह डील मार्च 2028 तक के लिए हुआ है, जिसके तहत भारत में खेले जाने वाले सभी इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट्स को मुथूट फिनकॉर्प ही स्पॉन्सर करेगा. इस ऐतिहासिक साझेदारी की शुरुआत 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मुकाबले से होने जा रही है.

मुथूट फिनकॉर्प बना भारत के घरेलू क्रिकेट मैचों का नया टाइटल स्पॉन्सर

भारतीय क्रिकेट के नए कमर्शियल साइकिल की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. BCCI ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि देश की प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी मुथूट फिनकॉर्प अब भारतीय घरेलू क्रिकेट की नई टाइटल स्पॉन्सर होगी. पिछले स्पॉन्सर का कार्यकाल खत्म होने के बाद BCCI को एक ऐसे मजबूत साझीदार की तलाश थी, जो भारतीय क्रिकेट के विशाल ढांचे को सपोर्ट कर सके. मुथूट फिनकॉर्प के साथ हुआ यह बड़ा सौदा न सिर्फ BCCI के लिए वित्तीय रूप से फायदेमंद है, बल्कि यह घरेलू क्रिकेटरों के विकास के लिए भी एक मील का पत्थर साबित होगा.

इवेंट में पहुंचे रोहित शर्मा और विराट कोहसी समेत सभी खिलाड़ी

तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले से ठीक पहले आयोजित एक खास प्रेस इवेंट में BCCI और Muthoot FinCorp की इस नई मेगा डील का आधिकारिक ऐलान किया गया. इस ऐतिहासिक प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चेहरे जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली, कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर खास तौर पर मंच पर मौजूद रहे. मैच की तैयारियों के बीच टीम इंडिया के इन दिग्गजों की उपस्थिति ने इस इवेंट को बेहद भव्य बना दिया, जिससे भारतीय घरेलू क्रिकेट के इस नए कमर्शियल सफर की शुरुआत काफी धमाकेदार रही. 

मार्च 2028 तक का हुआ है करार

मुथूट फिनकॉर्प और बीसीसीआई के बीच हुआ यह करार मार्च 2028 तक जारी रहेगा. अगले दो सालों के इस लंबे सफर के दौरान भारतीय सरजमीं पर होने वाले सभी मेंस और वुमेंस इंटरनेशनल मैच इसी स्पॉन्सरशिप के तहत खेले जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान कुल मिलाकर लगभग 35 इंटरनेशनल मैचों (जिसमें टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं) की मेजबानी भारत को करनी है.

घरेलू और जूनियर क्रिकेट को भी मिलेगा बड़ा बूस्ट

इस बड़ी डील की सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ टीम इंडिया के इंटरनेशनल मैचों तक ही सीमित नहीं है. मुथूट फिनकॉर्प बीसीसीआई द्वारा आयोजित कराए जाने वाले सभी प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट्स जैसे रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी को भी स्पॉन्सर करेगा. इसके साथ ही देश के जूनियर और एज-ग्रुप (जैसे अंडर-19) क्रिकेट टूर्नामेंट्स भी इसी डील का हिस्सा हैं, जिससे जमीनी स्तर पर क्रिकेट को काफी बढ़ावा मिलेगा.

तिरुवनंतपुरम वनडे से होगी नई शुरुआत

इस नए टाइटल स्पॉन्सरशिप की आधिकारिक शुरुआत रविवार, 27 सितंबर को होने जा रही है. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला पहला वनडे मुकाबला इस डील के तहत पहला मैच होगा. मैदान पर ब्रांडिंग से लेकर ट्रॉफी प्रेजेंटेशन तक, हर जगह अब फैंस को मुथूट फिनकॉर्प का सिग्नेचर ब्लू रंग दिखाई देगा, जो टीम इंडिया की 'मेन इन ब्लू' जर्सी के साथ एक बेहतरीन विजुअल कनेक्शन भी बनाता है.

यह भी पढ़ें:  Explainer: वेस्टइंडीज सीरीज से तय होगा ODI वर्ल्ड कप 2027 का ब्लूप्रिंट, जानें टीम इंडिया के लिए क्यों अहम है यह जंग?

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में एक दिन में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज, 96 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs in a day in Test: टेस्ट क्रिकेट में एक दिन का खेल आमतौर पर धैर्य का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इतिहास में कई ऐसी ऐतिहासिक पारियां भी खेली गईं जिन्होंने पूरे मैच का पासा पलट दिया. सर डॉन ब्रैडमैन के बनाए गए 300 से ज्यादा रन से लेकर वैली हैमंड और वीरेंद्र सहवाग की तूफानी पारी और डेनिस कॉम्पटन के ताबड़तोड़ दोहरे शतक तक. इन पारियों ने साबित किया कि एक ही दिन का खेल क्रिकेट के बड़े रिकॉर्ड रचने के लिए काफी होता है.आइए जानते हैं टेस्ट में एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज कौन कौन हैं. Sat, 26 Sep 2026 22:12:23 +0530

  Videos
See all

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के खाते मेंआने वाले हैं 10000? | Kisan Samman Nidhi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T21:00:24+00:00

IMD Rain Alert: इतने राज्यों में भयंकर बारिश का अलर्ट? | Weather News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T21:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers