भारतीय क्रिकेट में नए युग की शुरुआत! Muthoot FinCorp बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर, IND vs WI से दिखेगा जलवा
Team India: बीसीसीआई ने मुथूट फिनकॉर्प (Muthoot FinCorp) को घरेलू क्रिकेट मैचों के लिए अपना नया टाइटल स्पॉन्सर घोषित कर दिया है. दोनों के बीच यह डील मार्च 2028 तक के लिए हुआ है, जिसके तहत भारत में खेले जाने वाले सभी इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट्स को मुथूट फिनकॉर्प ही स्पॉन्सर करेगा. इस ऐतिहासिक साझेदारी की शुरुआत 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मुकाबले से होने जा रही है.
मुथूट फिनकॉर्प बना भारत के घरेलू क्रिकेट मैचों का नया टाइटल स्पॉन्सर
भारतीय क्रिकेट के नए कमर्शियल साइकिल की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. BCCI ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि देश की प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी मुथूट फिनकॉर्प अब भारतीय घरेलू क्रिकेट की नई टाइटल स्पॉन्सर होगी. पिछले स्पॉन्सर का कार्यकाल खत्म होने के बाद BCCI को एक ऐसे मजबूत साझीदार की तलाश थी, जो भारतीय क्रिकेट के विशाल ढांचे को सपोर्ट कर सके. मुथूट फिनकॉर्प के साथ हुआ यह बड़ा सौदा न सिर्फ BCCI के लिए वित्तीय रूप से फायदेमंद है, बल्कि यह घरेलू क्रिकेटरों के विकास के लिए भी एक मील का पत्थर साबित होगा.
???? Announcement ????
— BCCI (@BCCI) September 26, 2026
BCCI announces Muthoot FinCorp Limited as the Title Sponsor for India Home Cricket, with the association running through March 2028.
More Details ????https://t.co/EQxPI8NR3P
इवेंट में पहुंचे रोहित शर्मा और विराट कोहसी समेत सभी खिलाड़ी
तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले से ठीक पहले आयोजित एक खास प्रेस इवेंट में BCCI और Muthoot FinCorp की इस नई मेगा डील का आधिकारिक ऐलान किया गया. इस ऐतिहासिक प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चेहरे जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली, कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर खास तौर पर मंच पर मौजूद रहे. मैच की तैयारियों के बीच टीम इंडिया के इन दिग्गजों की उपस्थिति ने इस इवेंट को बेहद भव्य बना दिया, जिससे भारतीय घरेलू क्रिकेट के इस नए कमर्शियल सफर की शुरुआत काफी धमाकेदार रही.
Virat Kohli, Rohit Sharma & Team India at BCCI's new sponsor announcement with Muthoot FinCorp. ????????⭐ (Rahul Rawat). pic.twitter.com/g3L938iNP7
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 26, 2026
मार्च 2028 तक का हुआ है करार
मुथूट फिनकॉर्प और बीसीसीआई के बीच हुआ यह करार मार्च 2028 तक जारी रहेगा. अगले दो सालों के इस लंबे सफर के दौरान भारतीय सरजमीं पर होने वाले सभी मेंस और वुमेंस इंटरनेशनल मैच इसी स्पॉन्सरशिप के तहत खेले जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान कुल मिलाकर लगभग 35 इंटरनेशनल मैचों (जिसमें टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं) की मेजबानी भारत को करनी है.
घरेलू और जूनियर क्रिकेट को भी मिलेगा बड़ा बूस्ट
इस बड़ी डील की सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ टीम इंडिया के इंटरनेशनल मैचों तक ही सीमित नहीं है. मुथूट फिनकॉर्प बीसीसीआई द्वारा आयोजित कराए जाने वाले सभी प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट्स जैसे रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी को भी स्पॉन्सर करेगा. इसके साथ ही देश के जूनियर और एज-ग्रुप (जैसे अंडर-19) क्रिकेट टूर्नामेंट्स भी इसी डील का हिस्सा हैं, जिससे जमीनी स्तर पर क्रिकेट को काफी बढ़ावा मिलेगा.
Rohit Sharma, Virat Kohli, Ruturaj Gaikwad, Shubman Gill and Team India stars at the Muthoot FinCorp event. ???????????? pic.twitter.com/7IXT787idR
— Ayush Singh (@Ayush_Singh27) September 26, 2026
तिरुवनंतपुरम वनडे से होगी नई शुरुआत
इस नए टाइटल स्पॉन्सरशिप की आधिकारिक शुरुआत रविवार, 27 सितंबर को होने जा रही है. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला पहला वनडे मुकाबला इस डील के तहत पहला मैच होगा. मैदान पर ब्रांडिंग से लेकर ट्रॉफी प्रेजेंटेशन तक, हर जगह अब फैंस को मुथूट फिनकॉर्प का सिग्नेचर ब्लू रंग दिखाई देगा, जो टीम इंडिया की 'मेन इन ब्लू' जर्सी के साथ एक बेहतरीन विजुअल कनेक्शन भी बनाता है.
यह भी पढ़ें: Explainer: वेस्टइंडीज सीरीज से तय होगा ODI वर्ल्ड कप 2027 का ब्लूप्रिंट, जानें टीम इंडिया के लिए क्यों अहम है यह जंग?
चुनाव आयोग की बैठक, दिल्ली में दावे-आपत्तियों की तारीख 30 अक्टूबर तक बढ़ी; SIR में BLO घर जाकर लेंगे दस्तावेज, ऑनलाइन होगी सुनवाई
नई दिल्ली। विवादों के बीच शनिवार दोपहर तीन बजे निर्वाचन सदन में चुनाव आयोग की अहम बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी मौजूद रहे। आयोग द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, बैठक में दिल्ली और महाराष्ट्र में दावों और आपत्तियों …
The post चुनाव आयोग की बैठक, दिल्ली में दावे-आपत्तियों की तारीख 30 अक्टूबर तक बढ़ी; SIR में BLO घर जाकर लेंगे दस्तावेज, ऑनलाइन होगी सुनवाई appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar







