Responsive Scrollable Menu

'रामायण' के इवेंट में पहुंचे मिस्टर बीस्ट, रणबीर कपूर ने यूट्यूबर से लगवाए 'जय श्रीराम' के नारे, देखिए वीडियो

नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' के ग्रैंड इवेंट में उस वक्त हर कोई हैरान रह गया, जब दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट की एंट्री हुई. इस दौरान पैपराजी ने चिल्लाकर 'जय श्री राम' कहा, तो मिस्टर बीस्ट कुछ पल के लिए असमंजस में पड़ गए. इसके बाद पास खड़े रणबीर कपूर तुरंत आगे आए और उन्होंने मुस्कुराते हुए मिस्टर बीस्ट को 'जय श्री राम' बोलने का इशारा किया. रणबीर के कहने पर जब मिस्टर बीस्ट ने श्रीराम का जयकारा लगाया, तो पूरा इवेंट तालियों से गूंज उठा.

Continue reading on the app

रेस्क्यू से रिस्पॉन्स तक और मजबूत होगी SDRF उत्तराखंड, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी

देहरादून: बाढ़, भूस्खलन या फिर पहाड़ों में मुश्किल रेस्क्यू… आपदा के वक्त मोर्चा संभालने वाली SDRF उत्तराखंड ने ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके लिए जौलीग्रांट स्थित SDRF मुख्यालय में कामकाज से लेकर ट्रेनिंग, संसाधनों के इस्तेमाल और रेस्क्यू के तौर-तरीकों तक को तय मानकों पर परखा गया।

SDRF के मुताबिक, इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान काम करने का तरीका और व्यवस्थित होगा। ट्रेनिंग, रिकॉर्ड रखने, संसाधनों के इस्तेमाल और SOP को लेकर भी एक तय व्यवस्था पर काम किया जा सकेगा। SDRF उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में ISO 9001 Certification हासिल करने वाली पहली एजेंसी बनने की ओर है।

14 जुलाई को BIS ने किया था ऑडिट

Certification की प्रक्रिया के तहत 14 जुलाई 2026 को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की टीम जौलीग्रांट स्थित SDRF मुख्यालय पहुंची थी। पूर्व वैज्ञानिक ‘G’ एवं BIS के पूर्व उप महानिदेशक विष्णु गुप्ता ने सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी की मौजूदगी में अलग-अलग शाखाओं का निरीक्षण किया।

टीम ने देखा कि SDRF में ट्रेनिंग कैसे होती है, रेस्क्यू के लिए SOP क्या हैं और संसाधनों का इस्तेमाल व रिकॉर्ड किस तरह संभाला जाता है। प्रशासनिक व्यवस्था और Quality Management को भी ऑडिट में शामिल किया गया। इसके बाद ISO 9001 Certification के लिए तय प्रक्रिया पूरी की गई।

रेस्क्यू के दौरान क्या बदलेगा?

ISO 9001 का असर SDRF के रोजमर्रा के काम से लेकर आपदा के दौरान होने वाले Rescue Operation तक दिखाई देगा। मकसद है कि अलग-अलग परिस्थितियों में काम करने वाली टीमों के पास स्पष्ट प्रक्रिया हो और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जा सके।

इसके साथ ट्रेनिंग और रेस्क्यू के दौरान सामने आने वाली कमियों को पहचानकर उनमें लगातार सुधार किया जा सकेगा। रिकॉर्ड और जिम्मेदारियां स्पष्ट होने से पूरी व्यवस्था को ट्रैक करना भी आसान होगा।

आधुनिक तकनीक और ट्रेनिंग पर भी फोकस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू सेवाओं में आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ ट्रेनिंग को बढ़ाया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के मार्गदर्शन में SDRF ने भी अपनी ट्रेनिंग और रेस्क्यू प्रक्रिया में बदलाव किए हैं।

SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के मुताबिक, आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ ट्रेनिंग और तय प्रक्रियाओं के जरिए SDRF की आपदा से निपटने की क्षमता को लगातार बेहतर किया जा रहा है। ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी होना इसी काम का हिस्सा है।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स 2026 LIVE: भारतीय तीरंदाजों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, नौवें दिन का एक्शन शुरू

Asian Games India Medal Tally: आईची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन की न्यूज18 हिंदी की कवरेज में आपका स्वागत है. आज भारतीय खिलाड़ी 15 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं, स्क्वॉश, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, शूटिंग, बैडमिंटन, हॉकी और वेटलिफ्टिंग से खासतौर पर पदक की उम्मीद है. मैं अंशुल तलमले हूं और मैं आपको लेटेस्ट स्कोर, ताजा नतीजे, मेडल की जानकारी और मेडल जीतने वालों के बारे में बताता रहूंगा. Sun, 27 Sep 2026 06:10:45 +0530

  Videos
See all

Shravasti पर महा संकट, बाढ़ के बीच फंसी ज़िंदगियां | Rapti River | Uttar Pradesh #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T01:42:51+00:00

Middle East Crisis: ट्रंप पीछे हटने को तैयार नहीं, ईरान में गहराया संकट | Trump | Mojtaba | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T01:40:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers