Responsive Scrollable Menu

Shivpal Yadav बोले- Jaswantnagar में कोशिश भी कर ले Congress, नहीं मिलेगा कोई वोट

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और जसवंतनगर से छह बार के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस उनके गढ़ जसवंतनगर में पैठ बनाने में सफल नहीं हो पाएगी। शिवपाल ने कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय के एक बयान पर यह प्रतिक्रिया दी। राय ने कहा था कि जिस तरह सपा प्रमुख अपने ‘पीडीए रथ’ से कांग्रेस के गढ़ रायबरेली गए हैं, उसी तरह कांग्रेस नेता भी सपा के गढ़ों में जा सकते हैं।

अजय राय ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा था कि अखिलेश यादव के विशेष रूप से तैयार किए गए ‘पीडीए रथ’ से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे को लेकर दोनों दलों के बीच कोई मतभेद नहीं है। राय ने कहा था, “कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी हिस्से में जाने के लिए स्वतंत्र है। वह (अखिलेश) रायबरेली गए और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

हम भी निश्चित रूप से वाराणसी या इटावा, कन्नौज और मैनपुरी जैसी जगहों पर जाएंगे।” उन्होंने जिन स्थानों का उल्लेख किया था, उनका संबंध सपा के वरिष्ठ नेताओं से है। अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद हैं, उनकी पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से सांसद हैं और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से विधायक हैं। शिवपाल ने जसवंतनगर में कहा, “यह सच है कि कोई भी कहीं भी जा सकता है, तो वे जाएं।

अगर वे (कांग्रेस) कोशिश भी करेंगे तो उन्हें पूरे जसवंतनगर में कुछ हासिल नहीं होगा, कोई वोट नहीं मिलेगा।” शिवपाल के इस बयान से सपा-कांग्रेस संबंधों को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। शिवपाल के साथ यात्रा कर रहे उनके एक सहयोगी ने बताया कि वह निजी यात्रा पर मुंबई गए हैं और विवाद को तूल नहीं देना चाहते। सहयोगी ने कहा, “उनसे कांग्रेस नेता के जसवंतनगर आने वाले बयान पर सवाल पूछा गया था।

उन्होंने कहा कि कोई भी कहीं जा सकता है, लेकिन राजनीतिक रूप से इसका कोई असर नहीं होगा।” सपा ने अभी तक अखिलेश यादव की ‘पीडीए रथ यात्रा’ की औपचारिक शुरुआत का विस्तृत कार्यक्रम घोषित नहीं किया है। पार्टी का कहना है कि बृहस्पतिवार का रायबरेली दौरा हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी से मिलने के लिए था। लोधी ने आरोप लगाया था कि 17 सितंबर को समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के बीच झड़प के बाद पुलिस ने उनके साथ मारपीट की थी।

हालांकि, सपा नेताओं ने रायबरेली दौरे को सफल बताया है। पूर्व मंत्री और सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, “भाजपा सरकार की ज्यादती के शिकार पार्टी विधायक से मिलने के लिए किया गया यह दौरा जबरदस्त हिट रहा। लोगों की प्रतिक्रिया शानदार थी।” राहुल गांधी ने 2024 में रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव जीता था लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस संसदीय क्षेत्र में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

रायबरेली लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीट में से तीन बछरावां, हरचंदपुर और सरेनी सपा के पास हैं जबकि एक सीट भाजपा के पास है। शिवपाल के बयान के बाद भाजपा को दोनों दलों पर निशाना साधने का मौका मिल गया। भाजपा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि अखिलेश यादव का रायबरेली दौरा वहां सपा की ताकत दिखाने और कांग्रेस की स्थिति पर सवाल उठाने के लिए था।

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा था कि कांग्रेस को अब अपना अभियान कन्नौज और मैनपुरी से शुरू करना चाहिए। भाजपा ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा सांसद इकरा हसन के बयानों का भी उल्लेख किया था, जिनमें दोनों ने अपने-अपने नेताओं को मुख्य विपक्षी चेहरा बताया था। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में 43 सीट पर जीत मिली थीं।

सपा ने 37 और कांग्रेस ने छह सीट पर जीत हासिल की थी जबकि भाजपा 33 सीट पर सिमट गई थी।

Continue reading on the app

  Sports

IPL में CSK के नए Bowling Coach बनेंगे Mohit Sharma, CEO ने की पुष्टि

चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा अगले सीजन से टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। वह मुख्य कोच जहीर खान की अगुवाई वाले सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे। इस नियुक्ति की पुष्टि चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन ने की है।

काशी विश्वनाथन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि मोहित शर्मा को नए गेंदबाजी कोच के रूप में टीम में शामिल किया जा रहा है। उनके नाम की सिफारिश मुख्य कोच जहीर खान ने की है। उन्होंने कहा कि मोहित बतौर खिलाड़ी भी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शानदार रहे हैं और टीम को उम्मीद है कि वह गेंदबाजी कोच के रूप में भी अच्छा काम करेंगे।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के बाकी सहयोगी स्टाफ में भी आने वाले हफ्तों में बदलाव देखने को मिल सकता है। काशी विश्वनाथन के अनुसार, नए कोचिंग स्टाफ की नियुक्तियां भी जहीर खान की सिफारिश के आधार पर की जाएंगी। मोहित शर्मा टीम के गेंदबाजी कोच के तौर पर एरिक सिमंस की जगह लेंगे।

मोहित का चेन्नई सुपर किंग्स के साथ पुराना रिश्ता रहा है। वह टीम के लिए 2 अलग-अलग दौर में कुल 4 सीजन खेल चुके हैं। आईपीएल में उनका आखिरी कार्यकाल दिल्ली कैपिटल्स के साथ रहा था। उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए भी 2016 से 2018 तक खेला है।

गौरतलब है कि मोहित शर्मा ने आईपीएल में 120 मुकाबले खेले हैं और उनके नाम 134 विकेट हैं। गुजरात टाइटंस के साथ उनका प्रदर्शन खास तौर पर चर्चा में रहा था। टीम के साथ बिताए 2 सत्रों में उन्होंने 41 विकेट लिए और अपनी सटीक गेंदबाजी तथा अलग-अलग तरह की गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान किया था।

आईपीएल में मोहित का सबसे यादगार सीजन2014 रहा था। उस समय चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 23 विकेट हासिल किए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को मिलने वाली पर्पल कैप अपने नाम की थी। यही प्रदर्शन उनके आईपीएल करियर के सबसे खास दौर में शामिल है।

भारतीय टीम के साथ भी मोहित का सफर खास रहा है। 2015 विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे मोहित टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल थे। उन्होंने भारत के लिए 26 एकदिवसीय और 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। एकदिवसीय मैचों में उनके नाम 31 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 6 विकेट हैं।

मोहित ने पिछले साल दिसंबर में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। अपने भावुक संदेश में उन्होंने हरियाणा से लेकर भारतीय टीम और आईपीएल तक के सफर को याद किया था। उन्होंने हरियाणा क्रिकेट संघ, बीसीसीआई, अपने कोच, साथियों, आईपीएल टीमों और सहयोगी स्टाफ का आभार जताया था।

अब क्रिकेट से खिलाड़ी के रूप में विदाई लेने के बाद मोहित के सामने कोच के रूप में नई जिम्मेदारी होगी। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका पुराना अनुभव और जहीर खान के साथ काम करने का मौका टीम की गेंदबाजी व्यवस्था में उनके लिए अहम भूमिका बना सकता है। अगले सीजनसे वह मैदान के बाहर रहकर गेंदबाजों की तैयारी और रणनीति में योगदान देते नजर आने वाले हैं।

Tue, 29 Sep 2026 19:59:00 +0530

  Videos
See all

कुत्ते का मीट बैन होने से पहले हुआ रेस्क्यू [Dogs rescued in final mission as dog meat ban] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T14:47:02+00:00

AAJTAK 2 | UJJAIN SHAHI MASJID | बवाल के बाद शांति, सुरक्षा बलों की लगातार गश्त जारी! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T14:47:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers