Gujarat: 238 गांवों के आदिवासी युवाओं के लिए पहला साइंस कॉलेज, बच्चों की हार्ट सर्जरी से बदल रही दक्षिण गुजरात की तस्वीर
दक्षिण गुजरात के ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर की कई पहलें सामने आई हैं. इन प्रयासों के केंद्र में पूज्य गुरुदेवश्री राकेशजी की वह सोच है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ही बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है.
धरमपुर क्षेत्र में स्थापित श्रीमद राजचंद्र विद्यापीठ को 238 गांवों के लिए पहला साइंस कॉलेज बताया गया है. इसका उद्देश्य आदिवासी युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों का रुख करने की जरूरत कम करना है. कॉलेज में विज्ञान से जुड़े कई स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित होते हैं. इनमें B.Sc. के साथ केमिस्ट्री और माइक्रोबायोलॉजी में M.Sc. तथा मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी से जुड़े पाठ्यक्रम शामिल हैं.
शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी मिशन की गतिविधियां ग्रामीण आबादी तक पहुंच रही हैं. श्रीमद राजचंद्र हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर 250 बेड का मल्टी-स्पेशियलिटी चैरिटेबल अस्पताल है, जहां ग्रामीण और जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. अस्पताल में कार्डियोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, ऑर्थोपेडिक्स और ऑन्कोलॉजी समेत कई विशेषज्ञ सेवाएं मौजूद हैं.
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, आदिवासी बच्चों के लिए हार्ट सर्जरी और चिकित्सा सहायता भी इस सामाजिक पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गंभीर हृदय संबंधी बीमारियों के इलाज तक पहुंच उपलब्ध कराना है.
शिक्षा से रोजगार तक का प्रयास
मिशन की पहल केवल स्कूल और कॉलेज तक सीमित नहीं है. महिलाओं के कौशल विकास और रोजगार के लिए श्रीमद राजचंद्र सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर विमेन के माध्यम से प्रशिक्षण और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. ‘राज उपहार’ से जुड़े स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों को 26 देशों तक पहुंचाए जाने की जानकारी भी दी गई है.
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के लिए नए सैटेलाइट सेंटर भी स्थापित किए गए हैं. मिशन का आगामी श्रीमद राजचंद्र सर्वमंगल विश्वविद्यालय भी बहुविषयक उच्च शिक्षा और शोध के अवसरों को ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंचाने की योजना का हिस्सा है. इस तरह दक्षिण गुजरात में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ग्रामीण आजीविका को जोड़कर एक ऐसा मॉडल विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय स्तर पर ही लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें.
IND vs WI 1st ODI: पहले वनडे में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
IND vs WI 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 17 सितंबर से होने जा रहा है. इस सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि इसके जरिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की मैदान पर वापसी होने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया करीब 4 साल बाद कोई वनडे मैच खेलने उतरेगी. यह मैदान भारतीय टीम के लिए बेहद लकी रहा है, क्योंकि टीम इंडिया ने यहीं रनों के लिहाज से क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया था. वहीं इस सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, तो चलिए जानते हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत की संभावित प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.
रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ओपनिंग करते आएंगे नजर
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी की बात करें, तो रोहित शर्मा के साथ कप्तान शुभमन गिल पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे. इन दोनों की जोड़ी पहले भी वनडे क्रिकेट में काफी सफल रही है. यशस्वी जायसवाल स्क्वाड का हिस्सा जरूर हैं, लेकिन इस बात की पूरी उम्मीद है कि रोहित के साथ गिल ही ओपनिंग करते नजर आएंगे.
कोहली नंबर-3 पर और नंबर 4 की पहेली
विराट कोहली हमेशा की तरह नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे. तिरुवनंतपुरम का यह मैदान विराट के लिए बेहद लकी रहा है, जहां उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी वनडे मैच में नाबाद 166 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. वहीं सबसे बड़ी टक्कर नंबर-4 की पोजीशन के लिए है, जहां श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋतुराज गायकवाड़ को आजमाया जा सकता है. गायकवाड़ को वनडे सेटअप में अपनी जगह पक्की करने के लिए इस मौके को भुनाना होगा. नंबर-5 पर बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (उप-कप्तान) जिम्मेदारी संभालेंगे.
Back in ODI mode ????
— BCCI (@BCCI) September 25, 2026
???? #TeamIndia putting in the work in Thiruvananthapuram ahead of #INDvWI ????♂️???? pic.twitter.com/sRuuoVdyxg
ऑलराउंडर्स और लोअर ऑर्डर में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
नीतीश कुमार रेड्डी को नंबर-6 पर बतौर ऑलराउंडर मौका मिल सकता है, जो टीम को हार्दिक पांड्या का एक बेहतरीन विकल्प दे सकते हैं. वहीं नंबर-7 पर रवींद्र जडेजा खेलेत नजर आ सकते हैं. जडेजा स्पिन गेंदबाजी के साथ फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आएंगे.
कुलदीप का चक्रव्यूह और पेस बैटरी
पिच की परिस्थितियों को देखते हुए स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को मैदान पर उतारा जा सकता है, जिन्हें जडेजा का साथ मिलेगा. तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज संभालेंगे, जो नई गेंद से वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं. सिराज का साथ निभाने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और पंजाब के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. कप्तान और टीम मैनेजमेंट कुछ नया आजमाना चाहेगा तो आकिब नबी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. अब देखने वाली बात होगी कि भारतीय टीम किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरती है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर / उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ / आकिब नबी.
भारतीय टीम का स्क्वाड: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर.
यह भी पढ़ें: IND vs WI 1st ODI: तिरुवनंतपुरम में गेंदबाज या बल्लेबाज कौन मारेगा बाजी? जानें ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










