Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान में पुलिस चौकी के पास आत्मघाती हमला:11 की मौत, पाकिस्तानी तालिबान ने जिम्मेदारी ली; इस साल 900 से ज्यादा आतंकी हमले हुए

पाकिस्तान में शनिवार को आत्मघाती हमले में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, धमाके में करीब 30 लोग घायल हुए हैं। हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में सड़क किनारे बनी पुलिस चौकी पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन में धमाका किया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। धमाके के कुछ देर बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है। TTP और अफगान तालिबान अलग-अलग संगठन हैं, लेकिन दोनों के बीच करीबी संबंध हैं। पाकिस्तान में जनवरी से अब तक 990 आतंकी घटनाएं हुई हैं। इनमें 1,129 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस चौकी पर हुए धमाके की 4 तस्वीरें… पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ है तहरीक-ए-तालिबान 2001 में अमेरिका के अफगानिस्तान पर हमले के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका का साथ दिया था। इससे TTP नाराज हो गया, वह इसे इस्लाम के खिलाफ मानता था। TTP का मानना है कि पाकिस्तान सरकार सच्चा इस्लाम नहीं मानती है, इसलिए वो उसके खिलाफ हमला करता है। TTP का अफगान तालिबान के साथ गहरा जुड़ाव है। दोनों समूह एक-दूसरे को समर्थन देते हैं। 2021 में अफगान तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान ने TTP को निशाना बनाकर अफगानिस्तान में हमले किए थे। PAK ने अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी पाकिस्तान ने गुरुवार को अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तराड़ ने कहा कि ये हमले अफगानिस्तान से एक दिन पहले हुए ड्रोन हमलों के जवाब में किए गए हैं। तारड़ के मुताबिक, इन 10 जगहों का इस्तेमाल ड्रोन लॉन्च करने और उन्हें रखने के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इन ठिकानों की पहचान की गई और सटीक तरीके से हमलों को अंजाम दिया गया। 5 दिन पहले भी हुई थी एयरस्ट्राइक सोमवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने दावा किया था कि इसमें 28 आतंकी मारे गए। वहीं, अफगान अधिकारियों ने कहा था कि हमले में कम से कम 3 नागरिकों की मौत हुई और 4 घायल हुए। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 के मुताबिक बुर्किना फासो के बाद पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे आतंक प्रभावित देश बन चुका है, जबकि 2024 में यह चौथे स्थान पर था। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 8 पुलिसकर्मियों समेत 19 की मौत: खैबर पख्तूनख्वा में युवक ने थाने में जाकर ब्लास्ट किया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को एक पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला हुआ। इसमें 8 पुलिसकर्मी समेत 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से राज्यभर में नवनिर्मित डिग्री कॉलेजों के लिए सहायक प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। यादव ने चौधरी को लिखे पत्र में इस साल की शुरुआत में राज्य में स्थापित किए गए 211 डिग्री कॉलेजों के लिए उर्दू, फारसी, अरबी, मैथिली और संस्कृत विषयों के शिक्षकों की भर्ती की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि स्वीकृत पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया बिना किसी देरी के शुरू की जाए और इसे पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

यादव ने पत्र में कहा, ‘‘जब तक नियमित नियुक्तियां नहीं हो जातीं, तब तक उचित अंतरिम शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि विषयों की पढ़ाई प्रभावित न हो।’’ राजद नेता ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए इन विषयों के शिक्षकों की उपलब्धता जरूरी है।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, 11 साल से टूटने की बाट जोह रहा विश्व कीर्तिमान

5 batsman Fastest fifties in ODI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने अपने आक्रामक तेवरों से मैच का पासा पलटा है, लेकिन एबी डिविलियर्स, मैथ्यू फोर्ड , सनथ जयसूर्या , कुसल परेरा और मार्टिन गप्टिल की पारियां सबसे खास हैं. इन 5 धुरंधरों ने न सिर्फ महज कुछ ही गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक ठोकने का कारनामा किया, बल्कि अपनी तूफानी बल्लेबाजी और चौके-छक्कों की बरसात से विरोधी टीम के गेंदबाजों को पूरी तरह पस्त कर दिया. Sat, 26 Sep 2026 22:36:28 +0530

  Videos
See all

मोबाइल छीनकर भागे स्नैचर, युवती ने बाइक पकड़ ली! | #shorts #shortvideo #viralvideo #video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T18:40:02+00:00

Sikkim Landslide News: सिक्किम में कुदरत का रौद्र रूप, ऐसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन! | Rimbi | Gyalshing #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T18:33:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers