Responsive Scrollable Menu

UP Election 2027: बरेली की सियासी बिसात, 2027 में किन सीटों पर होगी सबसे ज्यादा नजर; जानें पूरा गणित

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज हो चुकी हैं. इसके साथ रोहिलखंड की राजनीति भी चर्चा के केंद्र में है. बरेली जिले की सियासी तस्वीर खासतौर पर अहम है. यहां विधानसभा की 9 सीटें हैं और 2022 के चुनाव में भाजपा ने इनमें से 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि समाजवादी पार्टी को 2 सीटें मिली थीं. बरेली जिला प्रशासन के रिकॉर्ड में जिले की नौ विधानसभा सीटों में बहेड़ी, मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर,  बिथरी चैनपुर, बरेली, बरेली कैंट और आंवला शामिल हैं.

2027 के चुनाव में इन सीटों पर मुकाबला कई स्तरों पर देखने को मिल सकता है. भाजपा अपने 2022 के प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगी, वहीं सपा बीते चुनाव में मिली दो सीटों से आगे बढ़ने के लिए संगठन और सामाजिक समीकरणों पर जोर दे रही है. सितंबर 2026 में सपा ने प्रदेश स्तर पर 2027 की तैयारी तेज करते हुए सीटों पर जीत की क्षमता को महत्व देने की बात कही है.

2022 के चुनाव में बरेली का चुनावी गणित

बरेली की नौ विधानसभा सीटों के 2022 के नतीजों पर नजर डालें तो भाजपा का दबदबा साफ दिखाई देता है. भाजपा ने मीरगंज, नवाबगंज, फरीदपुर, बिथरी चैनपुर, बरेली, बरेली कैंट और आंवला में जीत हासिल की थी.  वहीं समाजवादी पार्टी ने बहेड़ी और भोजीपुरा सीट अपने नाम की थी.

बरेली की 9 विधानसभा सीटों का 2022 का चुनावी गणित

विधानसभा सीट 2022 विजेता पार्टी जीत का अंतर
बहेड़ी अताउर रहमान सपा 3,355
मीरगंज डी.सी. वर्मा भाजपा 32,840
भोजीपुरा शहजिल इस्लाम अंसारी सपा 9,409
नवाबगंज डॉ. एम.पी. आर्य गंगवार भाजपा 9,237
फरीदपुर (SC) श्याम बिहारी लाल भाजपा 2,921
बिथरी चैनपुर राघवेंद्र शर्मा भाजपा 15,841
बरेली डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भाजपा 32,320
बरेली कैंट संजीव अग्रवाल भाजपा 10,768
आंवला धर्मपाल सिंह भाजपा 18,424

2022 के आंकड़े बताते हैं कि बरेली में भाजपा की सात सीटें अहम थीं, लेकिन इनमें कुछ सीटों पर जीत का अंतर अपेक्षाकृत कम रहा. यही वजह है कि 2027 में बहेड़ी, फरीदपुर, नवाबगंज और बरेली कैंट जैसी सीटों पर खास नजर रह सकती है.

बहेड़ी में सपा के सामने विरासत बचाने की चुनौती

बहेड़ी उन दो सीटों में शामिल है जहां 2022 में सपा ने भाजपा को शिकस्त दी थी. हालांकि जीत का अंतर मात्र 3,355 वोट था. दोनों प्रमुख दलों के बीच यहां पर मुकाबला काफी करीबी रहा. 2027 में सपा के लिए यह सीट अपने कब्जे में बनाए रखने की चुनौती होगी, वहीं भाजपा इसे वापस हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा सकती है. इस सीट पर उम्मीदवार का चयन, स्थानीय संगठन और क्षेत्रीय मुद्दे चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं.

भोजीपुरा-सपा का दूसरा मजबूत आधार

2022 में भोजीपुरा सीट भी सपा के खाते में गई थी. शहजिल इस्लाम अंसारी ने भाजपा के बहोरन लाल मौर्य को 9,409 वोट से हराया था. यह सीट इसलिए भी अहम है क्योंकि यहां भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला. 2027 में सपा इस सीट को अपने पास रखने की कोशिश करेगी, जबकि भाजपा 2022 की हार  की भरपाई करना चाहेगी. भोजीपुरा के नतीजे बरेली जिले में दोनों दलों के प्रदर्शन की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

फरीदपुर में सिर्फ 2,921 वोट का अंतर

फरीदपुर (एससी) सीट 2027 के लिहाज से उन सीटों में है जहां 2022 का परिणाम काफी करीबी रहा था. भाजपा के श्याम बिहारी लाल ने सपा के विजय पाल सिंह को महज 2,921 वोट से शिकस्त दी थी. इतने कम अंतर वाली  सीट पर चुनावी मुकाबले में कई अहम स्थानीय मुद्दे भी असर डाल सकते हैं. भाजपा के सामने यहां अपनी बढ़त कायम रखने की चुनौती होगी. वहीं सपा के लिए बीते चुनाव की हार को पलटने का अवसर होगा.

नवाबगंज में भाजपा को मिली थी करीबी जीत

नवाबगंज में 2022 में भाजपा और सपा के बीच अहम मुकाबला था. भाजपा के एमपी आर्य गंगवार ने सपा के भगवत सरन गंगवार को 9,237 वोट से हराया था. भाजपा को करीब 48.20 फीसदी वोट मिले थे, वहीं सपा    का वोट प्रतिशत करीब 44.20 फीसदी रहा था. 

इस सीट पर दोनों दलों के बीच वोटों का अंतर काफी बड़ा नहीं था. इसलिए 2027 में नवाबगंज उन विधानसभा  क्षेत्रों में शामिल हो सकती है, जहां उम्मीदवार और स्थानीय समीकरण चुनाव पर असर कर सकता है. 

भाजपा का मजबूत गढ़

बरेली विधानसभा सीट भाजपा के लिए जिले की सबसे अहम सीटों में एक रही है. 2022 में डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने सपा के राजेश कुमार अग्रवाल राजेश कुमार अग्रवाल को 32,320 वोटों से हराया था. भाजपा को 53.77 फीसदी वोट मिले थे. हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में बरेली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और सपा के बीच  अंतर कम हुआ. उपलब्ध आंकड़ों के तहत बरेली विधानसभा से भाजपा को 1,24,129 और सपा को 1,05,900 वोट मिले, यानी अंतर 18,229 वोट रहा.

बरेली कैंट में अहम मुकाबला 

बरेली कैंट सीट पर 2022 में भाजपा के संजीव अग्रवाल ने सपा की सुप्रिया ऐरन को 10,768 वोट से हराया. भाजपा को करीब 50.4 फीसदी और सपा को करीब 44.9 फीसदी वोट मिले थे. यह सीट भी उन क्षेत्रों में है जहां दोनों प्रमुख दलों के बीच मुकाबला सीधे तौर पर दिखाई देता है. 2027 में यहां उम्मीदवारों की छवि, स्थानीय मुद्दे और संगठन की सक्रियता महत्वपूर्ण हो सकती है.

मीरगंज और बिथरी चैनपुर में भाजपा की स्थिति

मीरगंज में 2022 में भाजपा के डीसी वर्मा ने सपा के सुल्तान बेग को 32,840 वोट से मात दी थी. वहीं बिथरी चैनपुर में भाजपा के राघवेंद्र शर्मा ने सपा के अगम मौर्य को 15,841 वोट से हराया था. इन दोनों सीटों पर भाजपा ने मजबूत अंतर से जीत दर्ज की. ऐसे में 2027 में विपक्ष के सामने संगठन और वोट आधार को मजबूत करने की चुनौती होगी.

आंवला भी होगी अहम

आंवला विधानसभा सीट पर 2022 में भाजपा ने जीत हासिल की थी. जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में यह सीट अलग राजनीतिक महत्व रखती है. बरेली लोकसभा क्षेत्र और आंवला लोकसभा क्षेत्र की राजनीतिक सीमाएं अलग-अलग विधानसभा सीटों पर असर डालती हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में बरेली संसदीय सीट पर भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार ने सपा के प्रवीण सिंह ऐरन को 34,804 वोट से मात दी. यह परिणाम जिले की विधानसभा सीटों के लिए सीधे तौर पर 2027 का अनुमान नहीं देता. मगर यह बताता है कि बरेली क्षेत्र में भाजपा और सपा के बीच मुकाबला लोकसभा स्तर पर काफी अहम रहा है. 

2027 में किन मुद्दों पर नजर 

बरेली की चुनावी राजनीति में 2027 के दौरान स्थानीय विकास, रोजगार, सड़क और बुनियादी सुविधाएं, कानून-व्यवस्था, व्यापार, किसानों से जुड़े सवाल शहरी इलाकों की समस्याएं काफी अहम होंगी. इसके साथ ही प्रदेश पर  भाजपा सरकार का प्रदर्शन और विपक्ष की ओर से उठाए मुद्दे भी स्थानीय चुनावी विमर्श पर असर डालेंगे. सपा ने 2027 की तैयारियों में संगठन को मजबूत करने को लेकर पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक सामाजिक समीकरण पर खास जोर देने के लिए अभियान छेड़ा है. भाजपा के सामने अपने मौजूदा संगठनात्मक आधार और 2022 में मिली बढ़त को बनाए रखने की चुनौती है. 

सीटें बचाने की अहम लड़ाई  

बरेली में 2027 की लड़ाई को सिर्फ भाजपा बनाम सपा के सामान्य मुकाबले के रूप में देखना पर्याप्त नहीं होगा. बहेड़ी और भोजीपुरा में सपा के सामने अपनी सीटें बचाने की लड़ाई अहम होगी. वहीं फरीदपुर और नवाबगंज जैसे करीबी मुकाबले वाले क्षेत्रों में भाजपा की बढ़त पर नजर रहेगी. बरेली शहर और कैंट शहरी राजनीति की दिशा बताएंगे. वहीं मीरगंज, बिथरी चैनपुर और आंवला में भाजपा के मौजूदा आधार की परीक्षा होगी.

ये भी पढ़ें: UP Election 2027:  बागपत की 3 सीटों से कैसे बदलेगी प्रदेश की राजनीति?

Continue reading on the app

टीम इंडिया को बड़ा झटका, नई चोट के कारण इंडिया-ए सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, न्यूजीलैंड दौरे पर भी सस्पेंस

Hardik Pandya: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की उम्मीदों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. आईपीएल 2026 के बाद से ही क्रिकेट से दूर चल रहे पांड्या बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में लगातार रिहैब से गुजर रहे थे. उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस के आधार पर ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, फिटनेस टेस्ट के दौरान उनकी दाहिनी पिंडली का पुराना दर्द फिर से उभर आया, जिसके बाद स्कैन रिपोर्ट में नई चोट की पुष्टि हुई है. डॉक्टरों ने उन्हें अगले कुछ हफ्तों के लिए पूरी तरह से आराम की सलाह दी है. 

हार्दिक पांड्या फिर हुए चोटिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या पिछले कई महीनों से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे थे. 19 सितंबर को आयोजित दूसरे फिटनेस टेस्ट के दौरान गेंदबाजी करते समय उनके पैर (पिंडली) में तेज दर्द महसूस हुआ.

BCCI के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी PTI को बताया, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हार्दिक की ताजा स्कैन रिपोर्टों से उनकी दाहिनी पिंडली में चोट का पता चला है. उन्हें शुरुआती दो हफ्तों के लिए बेड रेस्ट और पूरी तरह आराम की सलाह दी गई है. बीसीसीआई के मेडिकल पैनल के प्रमुख डॉ. दिनशॉ पारदीवाला अपनी विदेश यात्रा (जापान) से लौटने के बाद पांड्या की स्थिति की समीक्षा करेंगे, जिसके बाद ही उनके नए रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम पर फैसला लिया जाएगा. 

न्यूजीलैंड दौरे पर मंडराया संकट के बादल

इंडिया 'ए' और ऑस्ट्रेलिया 'ए' के बीच होने वाली सीरीज दरअसल हार्दिक पंड्या के लिए एक लिटमस टेस्ट की तरह थी. चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट यह देखना चाहते थे कि क्या हार्दिक वनडे क्रिकेट के लिहाज से बिना किसी दर्द के पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करने में सक्षम हैं या नहीं. लेकिन इस टेस्ट में शामिल होने से पहले ही चोटिल होने और चोट के गंभीर रूप लेने के कारण, अब 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले भारत के न्यूजीलैंड दौरे में भी उनका खेलना नामुमकिन माना जा रहा है.

गौतम गंभीर के मास्टर प्लान को लगा बड़ा झटका

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया था कि अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 के रोडमैप के लिए हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह टीम के सबसे अहम स्तंभ हैं. गंभीर ने जोर देकर कहा था कि वर्ल्ड कप जैसी बड़ी प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों का 'गेम टाइम' बेहद जरूरी है और किसी भी खिलाड़ी को बिना पूरी तैयारी या कम मैच खेले टीम में शामिल नहीं किया जा सकता. हार्दिक के दोबारा चोटिल होने से गंभीर की रणनीतियों और टीम कॉम्बिनेशन को तगड़ा नुकसान पहुंचा है. लगातार होने वाली इन चोटों के कारण अब हार्दिक पांड्या के करियर और उनके लगातार मैच खेलने पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. हार्दिक साल में ज्यादातर समय चोटिल ही रहते हैं. अब देखने वाली बात है कि हार्दिक कब पूरी तरह से फिट होते हैं और मैदान पर वापसी करते हैं. अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में हार्दिक की भूमिका काफी अहम होगी. ऐसे में उनका फिट होने टीम इंडिया के लिए बेहद ही अहम है. 

यह भी पढ़ें: 'अब लोगों की परवाह नहीं, 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप...,' वेस्टइंडीज ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने कह दी बड़ी बात

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Day 9 Schedule: स्क्वॉश और एथलेटिक्स में गोल्ड पर नजर, देखें भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल

India at Asian Games Full schedule Sep 27, Sunday: एशियन गेम्स 2026 के 9वें दिन (27 सितंबर) भारतीय एथलीट कई प्रमुख स्पर्धाओं में मेडल हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. इस दिन की मुख्य उम्मीदें स्क्वाश में अभय सिंह और अनाहत सिंह के गोल्ड मेडल मैचों से हैं. वहीं एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन, सर्वेश ऊंची कूद और पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल मुकाबलों में भारत की दावेदारी मजबूत करेंगे. इसके अलावा शूटिंग, बॉक्सिंग और बैडमिंटन में भी कई भारतीय एथलीट अपनी चुनौती पेश करेंगे. Sat, 26 Sep 2026 21:21:31 +0530

  Videos
See all

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के खाते मेंआने वाले हैं 10000? | Kisan Samman Nidhi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T21:00:24+00:00

IMD Rain Alert: इतने राज्यों में भयंकर बारिश का अलर्ट? | Weather News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T21:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers