टीम इंडिया को बड़ा झटका, नई चोट के कारण इंडिया-ए सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, न्यूजीलैंड दौरे पर भी सस्पेंस
Hardik Pandya: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की उम्मीदों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. आईपीएल 2026 के बाद से ही क्रिकेट से दूर चल रहे पांड्या बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में लगातार रिहैब से गुजर रहे थे. उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस के आधार पर ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम में शामिल किया गया था. हालांकि, फिटनेस टेस्ट के दौरान उनकी दाहिनी पिंडली का पुराना दर्द फिर से उभर आया, जिसके बाद स्कैन रिपोर्ट में नई चोट की पुष्टि हुई है. डॉक्टरों ने उन्हें अगले कुछ हफ्तों के लिए पूरी तरह से आराम की सलाह दी है.
हार्दिक पांड्या फिर हुए चोटिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या पिछले कई महीनों से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे थे. 19 सितंबर को आयोजित दूसरे फिटनेस टेस्ट के दौरान गेंदबाजी करते समय उनके पैर (पिंडली) में तेज दर्द महसूस हुआ.
BCCI के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी PTI को बताया, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हार्दिक की ताजा स्कैन रिपोर्टों से उनकी दाहिनी पिंडली में चोट का पता चला है. उन्हें शुरुआती दो हफ्तों के लिए बेड रेस्ट और पूरी तरह आराम की सलाह दी गई है. बीसीसीआई के मेडिकल पैनल के प्रमुख डॉ. दिनशॉ पारदीवाला अपनी विदेश यात्रा (जापान) से लौटने के बाद पांड्या की स्थिति की समीक्षा करेंगे, जिसके बाद ही उनके नए रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम पर फैसला लिया जाएगा.
UPDATE ⚠️
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 26, 2026
Hardik Pandya has been ruled out of India A's upcoming One-Day series against Australia A due to a new shin injury
He is also doubtful for India's tour to New Zealand pic.twitter.com/clG6AGLwwU
न्यूजीलैंड दौरे पर मंडराया संकट के बादल
इंडिया 'ए' और ऑस्ट्रेलिया 'ए' के बीच होने वाली सीरीज दरअसल हार्दिक पंड्या के लिए एक लिटमस टेस्ट की तरह थी. चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट यह देखना चाहते थे कि क्या हार्दिक वनडे क्रिकेट के लिहाज से बिना किसी दर्द के पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करने में सक्षम हैं या नहीं. लेकिन इस टेस्ट में शामिल होने से पहले ही चोटिल होने और चोट के गंभीर रूप लेने के कारण, अब 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले भारत के न्यूजीलैंड दौरे में भी उनका खेलना नामुमकिन माना जा रहा है.
गौतम गंभीर के मास्टर प्लान को लगा बड़ा झटका
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया था कि अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 के रोडमैप के लिए हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह टीम के सबसे अहम स्तंभ हैं. गंभीर ने जोर देकर कहा था कि वर्ल्ड कप जैसी बड़ी प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों का 'गेम टाइम' बेहद जरूरी है और किसी भी खिलाड़ी को बिना पूरी तैयारी या कम मैच खेले टीम में शामिल नहीं किया जा सकता. हार्दिक के दोबारा चोटिल होने से गंभीर की रणनीतियों और टीम कॉम्बिनेशन को तगड़ा नुकसान पहुंचा है. लगातार होने वाली इन चोटों के कारण अब हार्दिक पांड्या के करियर और उनके लगातार मैच खेलने पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. हार्दिक साल में ज्यादातर समय चोटिल ही रहते हैं. अब देखने वाली बात है कि हार्दिक कब पूरी तरह से फिट होते हैं और मैदान पर वापसी करते हैं. अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में हार्दिक की भूमिका काफी अहम होगी. ऐसे में उनका फिट होने टीम इंडिया के लिए बेहद ही अहम है.
यह भी पढ़ें: 'अब लोगों की परवाह नहीं, 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप...,' वेस्टइंडीज ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने कह दी बड़ी बात
कृति सेनन ने रक्षाबंधन ऐड पर तोड़ी चु्प्पी, बोलीं- 'कपड़ों पर जितना गुस्सा काश रेप-असॉल्ट और दहेज पर भी इतनी बात होती...'
Kriti Sanon Address Raksha Bandhan Controversy: कृति सेनन एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन कैंपेन में नजर आई थीं। ऐड में वह मॉडर्न फेस्टिव आउटफिट में दिखाई दी थीं। उनके कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया के एक वर्ग ने आपत्ति जताई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews







