Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि आगामी रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पूजा की तैयारियों तथा बेहतर समन्वय के लिए दो मंत्रियों की अध्यक्षता में तीन विशेष समितियों का गठन किया गया है। संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा छठ पूजा और दुर्गा पूजा समारोहों से जुड़ी समितियों की अध्यक्षता करेंगे, जबकि समाज कल्याण मंत्री रवींद्र इंद्राज सिंह रामलीला की व्यवस्थाओं से संबंधित समिति की अध्यक्षता करेंगे। गुप्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘ये त्योहार करोड़ों लोगों की आस्था और भावनाओं से गहराई से जुड़े हैं।
सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालु आयोजन स्थलों पर किसी असुविधा का सामना किए बिना पूरी आस्था, भक्ति और उत्साह के साथ अपने त्योहार मना सकें।’’ उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सभी जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करना है, ताकि धार्मिक आयोजन सुरक्षा, स्वच्छता और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें। समितियों की प्रमुख जिम्मेदारियों में एकल खिड़की प्रणाली के तहत संबंधित जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कराने में मदद करना तथा पूजा स्थलों पर पेयजल, चिकित्सा सहायता, एंबुलेंस सेवा, अस्थायी शौचालय, अग्निशमन सेवा और यातायात प्रबंधन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल होगा।
कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप
गडग में तैनात कर्नाटक ग्रामीण अवसंरचना विकास लिमिटेड (केआरआईडीएल) के सहायक अधिशासी अभियंता फरवीज धारवाड़ 13 दिन से लापता हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, अभियंता ने लापता होने से पहले एक पत्र छोड़ा, जिसमें उन्होंने सरकारी निधि जारी न होने के कारण बकाया भुगतान को लेकर ठेकेदारों द्वारा परेशान किए जाने का जिक्र किया।
उन्होंने लिखा कि वह बहुत ज्यादा तनाव में हैं और हालात का सामना न कर पाने के कारण अपनी जान दे देंगे। बताया जा रहा है कि धारवाड़ 13 सितंबर को किसी सरकारी काम के बहाने घर से निकले थे और तब से उनका कोई पता नहीं चला है, जिसके बाद उनके परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस के अनुसार, धारवाड़ ने पत्र में लिखा कि ठेकेदार बार-बार उनके घर आ रहे हैं, बकाया भुगतान को लेकर उन पर दबाव डाल रहे हैं और उन्हें परेशान कर रहे हैं, साथ ही सरकारी निधि जारी होने में देरी को लेकर हंगामा भी कर रहे हैं।
धारवाड़ ने पत्र में यह भी लिखा कि उन्हें बार-बार फोन आ रहे हैं और भुगतान में देरी को लेकर उन्हें लगातार दबाव का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पत्र में धारवाड़ ने यह भी लिखा कि हालात ने उनकी मानसिक सेहत पर बुरा असर डाला है और अगर पैसे जारी नहीं किए गए तो वह घर छोड़कर अपनी जान दे देंगे। धारवाड़ ने पत्र में जल्द निधि जारी किए जाने का अनुरोध किया और ठेकेदारों से अपील की कि वे इस मामले को लेकर उनके परिवार वालों को परेशान न करें।
अधिकारी ने बताया कि बाद में उनका परिवार पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद बेटागेरी थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें कुछ सुराग मिले हैं और उम्मीद है कि हम उन्हें (धारवाड़) जल्द ढूंढ़ लेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







