Responsive Scrollable Menu

Aaj ka Vrishchik Rashifal: आज चमकेगा वृश्चिक राशि वालों का भाग्य, करियर में मिल रहे ये संकेत, जानें राशिफल

Aaj ka Vrishchik Rashifal 27 September 2026: आज वृश्चिक राशि वालों को करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे. कड़ी मेहनत और सही निर्णय से सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. सूर्य देव को जल अर्पित करें और भगवान शिव का ध्यान करें. जानें राशिफल और उपाय.

Continue reading on the app

मुश्ताक खान को विदाई देने नहीं पहुंचे बड़े सितारे: भड़के रज़ा मुराद, बोले- 'अफसोस है...50 मिनट भी नहीं निकाल पाए''; VIDEO

Mushtaq Khan Death: अक्षय कुमार, सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुके अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था। 25 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें कई टीवी कलाकार और मुश्ताक के को-स्टार्स नजर आए, लेकिन बॉलीवुड से कोई बड़ा चेहरा उन्हें अंतिम विदाई देने नहीं पहुंचा। इस बीच अभिनेता रज़ा मुराद ने मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि देते हुए बॉलीवुड के बड़े सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाया है।

रजा मुराद ने बॉलीवुड स्टार्स पर उठाए सवाल
रज़ा मुराद ने शनिवार सुबह अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने मुश्ताक खान के निधन पर दुख जताने के साथ ही कहा कि फिल्म इंडस्ट्री का कोई बड़ा चेहरा उन्हें अंतिम विदाई देने नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा, "अफ़सोस बात ये है कोई भी स्टार उन्हें अपना आखिरी सलाम पेश करने नहीं आया," उन्होंने कहा और फिर कहा, "कोई बड़ा चेहरा नहीं आया।... हां, अगर किसी उद्योगपति के बेटे की शादी होती, तो ये सितारे ना सिर्फ वहां शामिल होते, बल्कि वहां मेहमानों की सेवा वेटर की तरह भी करते।

‘जिसने 50 साल दिए उसके लिए 50 मिनट भी नहीं निकाल सके’
रज़ा मुराद ने कहा कि मुश्ताक खान ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए लंबे समय तक काम किया और अपनी मेहनत के दम पर पहचान बनाई। उन्होंने बिना किसी अभिनेता-अभिनेत्री का नाम लिए कहा- "वे... उस शख्स के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए, जिसने फिल्म इंडस्ट्री को अपने 50 साल दिए, अपनी पूरी जिंदगी दे दी। और आप उसके लिए 50 मिनट भी नहीं निकाल सके।”

 

‘पैसा और शोहरत हमेशा नहीं रहती’
रज़ा मुराद ने अपने वीडियो में लोगों को यह भी याद दिलाया कि पैसा और शोहरत हमेशा किसी के साथ नहीं रहती। उन्होंने कहा कि इंसान को अपनी सफलता के बावजूद विनम्र रहना चाहिए।

24 सितंबर को हुआ था मुश्ताक खान का निधन
मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हुआ था। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके कारोबारी साझेदार के मुताबिक, अभिनेता को पहले फेफड़ों के कैंसर का पता चला था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ था, लेकिन इसी महीने बीमारी दोबारा लौट आई और उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

इन कलाकारों ने दी अंतिम विदाई
मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में अन्नू कपूर, गजेंद्र चौहान और राजपाल यादव समेत कुछ कलाकार नजर आए। अन्नू कपूर ने अंतिम संस्कार के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए अपने दिवंगत दोस्त और सहकर्मी को याद किया।

 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: किसान की बेटी प्राची चौधरी ने रचा इतिहास, 400 मीटर में जीता ब्रॉन्ज, 8 साल बाद हुआ ऐसा

Prachi Choudhary: एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर रेस में भारत की स्प्रिंटर प्राची चौधरी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. उन्होंने 53.21 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. Sat, 26 Sep 2026 18:47:45 +0530

  Videos
See all

दिल्ली में मोदी-योगी-शाह.. UP पर बड़ा ऐलान? देखिये पूछता है भारत में Aishwarya Ka Agenda | BJP | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T14:10:01+00:00

Sambit Patra on Congress: SIR विवााद को लेकर विपक्ष पर BJP हमलावर #electioncommission #gyaneshkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T14:05:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers