Responsive Scrollable Menu

भारतीय कबड्डी का डबल धमाका! एक ही दिन में ईरान को दो बार हराकर पुरुष और महिला टीमों ने जीते 2 गोल्ड मेडल

Asian Games 2026: भारतीय कबड्डी ने जापान में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है. शनिवार 26 सितंबर का दिन भारतीय खेल इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया, जब भारत की पुरुष और महिला दोनों कबड्डी टीमों ने एक ही दिन में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी ईरान को हराकर 2 गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए. इस शानदार प्रदर्शन के साथ भारत ने कबड्डी की दुनिया में अपनी बादशाहत को एक बार फिर साबित कर दिया है. भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में चिर-प्रतिद्वंदी ईरान को 40-34 से हराकर इस मेडल पर कब्जा जमाया. जबकि भारतीय महिला कबड्डी टीम ने भी फाइनल में ईरान को 37-34 से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. इन दोनों ऐतिहासिक जीतों के बाद अब इस एशियन गेम्स में भारत के कुल 4 गोल्ड मेडल हो गए हैं. 

पुरुष कबड्डी टीम का हाई-वोल्टेज ड्रामा, ईरान को 40-35 से चटाई धूल

भारतीय महिला कबड्डी टीम की गोल्ड मेडल जीत के कुछ ही घंटों बाद, पवन सहरावत की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष कबड्डी टीम कोर्ट पर उतरी. 2018 के चैंपियन ईरान के खिलाफ यह मुकाबला बेहद रोमांचक और सांसें रोक देने वाला रहा. पहले हाफ से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली.

भारत ने 9वीं बार गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

मैच के आखिरी मिनटों तक मुकाबला बराबरी का लग रहा था, लेकिन मैच के आखिरी पलों में भारतीय डिफेंस और रेडर्स ने संयम बनाए रखा. भारत ने सूझबूझ से खेलते हुए ईरान को 40-35 से हराकर न सिर्फ गोल्ड मेडल जीता, बल्कि एशियन गेम्स के इतिहास में रिकॉर्ड 9वीं बार पुरुष कबड्डी का गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके साथ ही पुरुष टीम ने होंगझोऊ में जीते अपने पिछले खिताब का भी सफलतापूर्वक बचाव किया.

महिला टीम ने भी ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल

इससे पहले आज दिन की शुरुआत भारतीय महिला कबड्डी टीम के धमाकेदार खेल से हुई थी. फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना भी ईरानी टीम से था. पूरे मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल दिखाया. मैच के आखिरी पलों में जब ईरान की टीम वापसी की पुरजोर कोशिश कर रही थी, तब भारतीय डिफेंस ने संयम बनाए रखा और यह रोमांचक मुकाबला 37-34 के अंतर से जीतकर देश की झोली में एशियन गेम्स 2026 का तीसरा गोल्ड मेडल डाल दिया था. अब भारत को चौथा गोल्ड मेडल मिला है. 

यह भी पढ़ें:  Asian Games 2026: हो गया तय! क्वार्टर फाइनल में इस टीम से भिड़ेगा भारत, 28 सितंबर को होगा महामुकाबला

Continue reading on the app

Pitra Paksh 2026: अगर भूल गए हैं पूर्वजों की तिथि, तो महाश्राद्ध के ये 3 चमत्कारी दिन अज्ञात पूर्वजों को तृप्त कर चमका देंगे आपकी किस्मत!

Pitra Paksh 2026: क्या आप भूल गए हैं पितरों की मृत्यु तिथि? चिंता न करें.. पितृपक्ष में इन 3 जादुई तिथियों में किया गया श्राद्ध तर्पण देता है पूर्वजों की आत्मा को शांति और परिवार को सुख-समृद्धि का आशीष..

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: किसान की बेटी प्राची चौधरी ने रचा इतिहास, 400 मीटर में जीता ब्रॉन्ज, 8 साल बाद हुआ ऐसा

Prachi Choudhary: एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर रेस में भारत की स्प्रिंटर प्राची चौधरी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. उन्होंने 53.21 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. Sat, 26 Sep 2026 18:47:45 +0530

  Videos
See all

Chakravyuh में राज्यमंत्री Rajesh Nagar | सरकार के कामकाज पर बेबाक जवाब | Exclusive | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T14:33:18+00:00

Anant Ambani joins Ganesh Visarjan: गणेश विसर्जन में शामिल हुए अनंत अंबानी, कही बड़ी बात |Lalbaugcha #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T14:33:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers