Manipur में जबरन वसूली के आरोप में प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादी समेत तीन गिरफ्तार
मणिपुर के इंफाल ईस्ट और थौबल जिलों में कथित तौर पर जबरन वसूली गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित संगठन के एक उग्रवादी समेत तीन लोगों को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक बयान के अनुसार, प्रतिबंधित नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट मणिपुर के 27 वर्षीय सदस्य को शुक्रवार को इंफाल ईस्ट जिले के उसके पैतृक स्थान कोईरेंगेई से गिरफ्तार किया गया।
बयान में कहा गया कि उसके पास से कथित तौर पर जबरन वसूली के 30,500 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि उग्रवादी से मिली जानकारी के आधार पर प्रतिबंधित संगठन के लिए विभिन्न गतिविधियां चलाने वाले उसके एक सहयोगी को जिले के केइकोल मयाई लीकाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बयान के अनुसार, प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोंगद्रेनखोम्बा) से जुड़े जबरन वसूली करने वाले एक व्यक्ति को थौबल जिले के कोडोमपोकपी मामांग लीकाई से गिरफ्तार किया गया।
तीन साल पहले जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से सुरक्षा बल मणिपुर के सभी जिलों के बाहरी और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और इलाके पर नियंत्रण बनाए रखने की कवायद कर रहे हैं। तीन साल पहले जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से ही सुरक्षा बल मणिपुर के सभी जिलों में संवेदनशील और बाहरी इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं। मई 2023 में घाटी में रहने वाले मेइती और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले कुकी समुदायों के बीच शुरू हुए जातीय संघर्ष में अब तक कम से कम 306 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 49 लोग अब भी लापता हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
Love & War: विक्की कौशल का 'लव एंड वॉर' का पोस्टर आउट, फैंस बोले- रणबीर-आलिया पर पड़े भारी!
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के बाद अब विक्की कौशल का ‘लव एंड वॉर’ का पोस्टर सामने आया है। विंटेज लुक में सिगरेट जलाते एक्टर का अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कुछ यूजर्स ने उनके लुक की तुलना गुरुदत्त से की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews







