'न मारो बाबू… हमरा के न मारो!' कुत्तों के लिए रखी रोटियां खाईं तो लाठी लेकर पहुंचा शख्स, गिड़गिड़ाती रही महिला
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक बुजुर्ग महिला नजर आ रही है, जिसे लेकर दावा है कि उसने कुत्तों के लिए रखी रोटियां खा ली थीं. इसके बाद एक शख्स लाठी लेकर उसके पास पहुंचता दिखाई देता है. महिला उसे रोकने के लिए हाथ जोड़ती और गिड़गिड़ाती नजर आती है. पूरा दृश्य देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई. आखिर कुछ रोटियों को लेकर मामला इतना बढ़ गया कि बुजुर्ग महिला को इस तरह क्यों डरना पड़ा?
एशियन गेम्स- भारतीय मेंस हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची:जापान को 2-0 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की, अभिषेक और हरमनप्रीत ने किए गोल
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी इवेंट में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने मेजबान जापान को 2-0 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम पूल-A से सेमीफाइनल में पहुंच गई। भारत के लिए अभिषेक और हरमनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल किया। भारत ने इससे पहले इंडोनेशिया को 13-1, श्रीलंका को 16-1 और साउथ कोरिया को 8-2 से हराया था। पूल-A में भारतीय टीम टॉप पर हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अब तक चारों मैच जीते हैं। टीम ने इन चार मुकाबलों में कुल 39 गोल किए और 4 गोल खाए। जापान के खिलाफ जीत के साथ भारत ने पूल-A में अपना अभियान मजबूत किया और सेमीफाइनल में जगह पक्की की। इंडोनेशिया-श्रीलंका के बाद साउथ कोरिया को हराया था भारत ने एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के खिलाफ की थी। भारतीय टीम ने उस मुकाबले में 13-1 से जीत दर्ज की। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 16-1 की एकतरफा जीत हासिल की। तीसरे मैच में साउथ कोरिया के खिलाफ 8-2 की जीत के साथ भारत ने ग्रुप स्टेज में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। हॉकी खिलाड़ी संजय के 100 इंटरनेशनल मैच पूरे भारतीय हॉकी खिलाड़ी संजय ने जापान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के मुकाबले में सीनियर इंटरनेशनल करियर के 100 मैच पूरे कर लिए। हॉकी इंडिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए संजय को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








