Responsive Scrollable Menu

UP चुनाव 2027 से पहले क्या होगा कुछ बड़ा? PM मोदी के साथ CM योगी की हुई बैठक, अब नितिन नबीन से होगी मुलाकात

वैसे तो देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में चुनाव अगले बरस होने को है। लेकिन उससे पहले लखनऊ से दिल्ली तक बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश से सत्ता की हैट्रिक लगाने को बेकरार प्रदेश की योगी सरकार ने दिल्ली दरबार में अपनी चहलकदमियां भी तेज कर दी हैं। सूबे के मुखिया का दिल्ली दौरा राजनीतिक विश्लेषकों के ध्यान को आकर्षित कर रहा है। पहले तो सीएम योगी ने नोएडा में चाणक्य अमित शाह से मुलाकात की। उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ शनिवार को भेंट वार्ता हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये बैठक दोपहर के वक्त करीब एक घंटे तक चली। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि इस मुलाकात में उत्तर प्रदेश से जुड़े विभिन्न अहम राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत हुई। जिनमें आने वाला विधानसभा और राज्यसभा चुनाव सबसे प्रमुख है। हालांकि बैठक का कोई आधिकारिक एजेंडा अभी तक सामने नहीं आया है। अब योगी आदित्यनाथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीव के साथ बैठक करेंगे। ऐसे में क्या ये मिशन 2027 को लेकर मंथन का दौर है या फिर यूपी के 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव से पहले तैयारियों का खाका खींचा जा रहा है?

इसे भी पढ़ें: Jan Suraaj की Delhi में एंट्री की तैयारी, Prashant Kishor को सौंपा जाएगा प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इसे एक अहम लिटमस टेस्ट माना जा रहा है, और यही वजह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ताजा दिल्ली दौरा महज प्रशासनिक नहीं, बल्कि सीधे तौर पर भविष्य की राजनीतिक बिसात से जुड़ा देखा जा रहा है। संख्या बल के लिहाज से भाजपा गठबंधन के खाते में करीब 8 सीटें जाती दिख रही हैं, लेकिन असली खींचतान नामों के चयन को लेकर है। पार्टी नेतृत्व के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि मौजूदा सांसदों को दोबारा मौका दिया जाए या फिर 2027 के सियासी समीकरणों को धार देने के लिए नए चेहरों को संसद भेजा जाए।

इसे भी पढ़ें: Sweet Recipe: घर पर आसानी से बनाएं हलवाई जैसी खस्ता Laung Lata, नोट करें स्टेप बाई स्टेप Recipe

सपा के 'PDA' की काट


समाजवादी पार्टी के पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) नैरेटिव का मुकाबला करने के लिए भाजपा ऐसे मजबूत नेताओं की तलाश में है जो जमीन पर अपने-अपने वर्गों में गहरी पैठ रखते हों। ओबीसी और दलित प्रतिनिधित्व के साथ-साथ सवर्ण (विशेषकर ब्राह्मण और क्षत्रिय) मतदाताओं की नाराजगी दूर करने और पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक का संतुलन साधना शीर्ष प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शीर्ष रणनीतिकारों के साथ बैठक में टिकट वितरण के इसी फार्मूले को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। पार्टी की रणनीति साफ है। राज्यसभा के जरिए संगठन और सरकार में उन कड़ियों को मजबूत किया जाए जो आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का आधार बन सकें।

Continue reading on the app

Mumbai में 21 घंटे की विसर्जन यात्रा के बाद समुद्र तट पहुंचे Lalbaugcha Raja

 विश्व प्रसिद्ध गणेशोत्सव के बाद लोगों ने अपने आराध्य देवता गणपति को विदाई दी और चिंचपोकलीचा चिंतामणि और लालबागचा राजा की प्रतिमाएं करीब 21 घंटे लंबी विसर्जन यात्रा के बाद शनिवार तड़के समुद्र तट पर पहुंचती दिखीं। शहरभर में गणपति विसर्जन यात्राएं शुक्रवार सुबह अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुरू हुई। 12 दिवसीय गणेश उत्सव के अंतिम दिन शुरू हुई ये यात्राएं पूरी रात जारी रहीं और इस दौरान हजारों श्रद्धालु गणपति की प्रतिमाओं के साथ नजर आए।

 बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, शनिवार सुबह छह बजे तक मुंबई में कुल 34,403 गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका था। इनमें सार्वजनिक मंडलों में स्थापित की गईं 6,235 प्रतिमाएं, घरों में स्थापित की गईं 27,615 प्रतिमाएं और 553 गौरी प्रतिमाएं शामिल थीं। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘विसर्जन प्रक्रिया के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।’’ प्रसिद्ध चिंचपोकलीचा चिंतामणि प्रतिमा सुबह करीब साढ़े सात बजे गिरगांव चौपाटी पहुंची, जो मुंबई के प्रमुख विसर्जन स्थलों में से एक है। 

वहीं, लालबागचा राजा की प्रतिमा भीड़ से खचाखच भरी सड़कों से होते हुए समुद्र तट की ओर बढ़ रही थी। गणेशोत्सव इस वर्ष 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ शुरू हुआ था। प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए मुंबई पुलिस और बीएमसी ने व्यापक तैयारियां की हैं। 

अधिकारियों के अनुसार, शहर की सड़कों पर 24,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए, जबकि बीएमसी ने 25,000 कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया था। नगर निकाय ने 67 प्राकृतिक विसर्जन स्थलों और 383 कृत्रिम तालाबों पर लाइफगार्ड, एंबुलेंस, मेडिकल टीम और क्रेन भी तैनात कीं, ताकि विसर्जन प्रक्रिया सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स: मनु भाकर नहीं, 21 साल की ईशा सिंह ने दिलाया भारत को मेडल, कौन हैं नई पोस्टर गर्ल?

Esha Singh Shooting Asian Games Medal: महज 21 साल की ईशा सिंह के कैबिनेट में ओलंपिक के अलावा शूटिंग के लगभग हर बड़े मेडल आ चुके हैं. उनके इस सफर की शुरुआत स्पोर्ट्स लवर पिता के साथ हुई, जो खुद एक रैली ड्राइवर थे. उन्होंने ही ईशा को गो-कार्टिंग, टेनिस और बैडमिंटन आजमाने के लिए प्रोत्साहित किया, लेकिन शूटिंग में उनकी ज्यादा दिलचस्पी थी इसलिए उनके पिता ने घर पर ही डमी प्रैक्टिस रेंज बना दिया ताकि वह अपनी ट्रेनिंग जारी रख सकें. Mon, 28 Sep 2026 13:42:42 +0530

  Videos
See all

गणपति विसर्जन पर मज़ारों का प्रदर्शन, Maharashtra का स्कूल या अंदर से मदरसा ? Ganesh Visarjan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T08:15:35+00:00

बिहार के पूर्वी चंपारण में पाकिस्तान परस्त सेराज आलम गिरफ्तार | #bihar #pakistan #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T08:13:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers