Redmi 17C 5G India Launch: 1 अक्टूबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Redmi 17C 5G India Launch: Xiaomi भारतीय बाजार में अपना एक और किफायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि Redmi 17C 5G को भारत में 1 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन पिछले महीने सिंगापुर में लॉन्च किया गया था और अब भारतीय बाजार में भी इसकी एंट्री होने वाली है। कंपनी ने भारत में आने वाले मॉडल के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और कलर ऑप्शंस की जानकारी भी साझा कर दी है।
1 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा Redmi 17C 5G
Redmi 17C 5G को भारत में 1 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से जारी टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि भारतीय मॉडल का डिजाइन सिंगापुर में लॉन्च किए गए फोन जैसा ही है। ऐसे में भारतीय वेरिएंट में भी ग्लोबल मॉडल के कई प्रमुख फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
फोन में 6.9 इंच का 720p LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz Adaptive Refresh Rate को सपोर्ट करता है। बड़ी स्क्रीन और हाई रिफ्रेश रेट की मदद से यूजर्स को वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने और रोजमर्रा के कामों के दौरान बेहतर और स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस मिल सकता है।
Dimensity 6300 चिपसेट और 50MP कैमरा
परफॉर्मेंस के लिए Redmi 17C 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर 50MP का मुख्य कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़े-ः Vivo S2 FE Launch Date: 10,000mAh बैटरी के साथ भारत में दस्तक देगा Vivo का नया फोन, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म
बैटरी की बात करें तो Redmi 17C 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बड़ी बैटरी के चलते सामान्य इस्तेमाल में फोन से लंबा बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद है।
तीन कलर ऑप्शन में आएगा फोन
भारत में Redmi 17C 5G को Coffee Brown, Dark Night और Purple Dawn कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। ये तीनों कलर ग्लोबल मॉडल में भी उपलब्ध हैं। खासतौर पर Coffee Brown वेरिएंट को कुछ बाजारों में वीगन लेदर जैसी फिनिश के साथ पेश किया गया है, जिससे फोन को थोड़ा प्रीमियम लुक मिलता है।
4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज
Redmi 17C 5G को अगस्त 2026 में सिंगापुर में लॉन्च किया गया था, जहां इसकी शुरुआती कीमत S$279 रखी गई थी। हालांकि, भारत में फोन की कीमत और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ग्लोबल मॉडल में 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है।
IP64 रेटिंग से लैस होगा Redmi 17C 5G
Redmi 17C 5G में IP64 रेटिंग भी दी गई है। यह रेटिंग फोन को धूल और पानी के छींटों से बेसिक सुरक्षा प्रदान करती है। हालांकि, IP64 का मतलब यह नहीं है कि फोन पूरी तरह वाटरप्रूफ है, इसलिए इसे पानी में डुबोने से बचना होगा।
सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की क्या 'मक्का समझौते' के तहत करेंगे कार्रवाई?
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमले बढ़ने के बाद पाकिस्तान और तुर्की उसकी किस तरह मदद करेंगे?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
BBC News











