Responsive Scrollable Menu

DHL Express नए साल से भारत में माल ढुलाई दरें 8.9 प्रतिशत बढ़ाएगी

लॉजिस्टिक सेवा प्रदाता कंपनी डीएचएल एक्सप्रेस ने शनिवार को कहा कि वह अगले साल एक जनवरी से भारत में माल ढुलाई शुल्क में 8.9 प्रतिशत वृद्धि करेगी। कंपनी के अनुसार यह सालाना शुल्क वृद्धि मुद्रास्फीति के दबाव, मुद्रा में उतार-चढ़ाव और उद्योग-विशिष्ट लागतों में वृद्धि जैसे विभिन्न कारकों के चलते की जाएगी। डीएचएल एक्सप्रेस ने कहा कि 220 से अधिक देशों और क्षेत्रों में परिचालन करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय एकीकृत व्यवसाय के रूप में कंपनी न केवल स्थानीय आर्थिक स्थितियों, बल्कि वैश्विक बाजारों के घटनाक्रमों से भी प्रभावित होती है।

डीएचएल एक्सप्रेस के दक्षिण एशिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर एस सुब्रमण्यन ने कहा, यह वार्षिक मूल्य समायोजन हमें सेवा और विश्वसनीयता के उस उच्च स्तर को बनाए रखने में सक्षम बनाता है, जिसकी हमारे ग्राहक अपेक्षा करते हैं। साथ ही यह हमारे वैश्विक परिचालन के लचीलेपन और अनुकूलन क्षमता को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है।

सुब्रमण्यन ने कहा, हम अपने वैश्विक नेटवर्क, डिजिटल क्षमताओं, सुरक्षा बुनियादी ढांचे और टिकाऊ लॉजिस्टिक समाधानों में निवेश करके अपने ग्राहकों को इस बदलते परिवेश में आगे बढ़ने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कंपनी ने बताया कि मुद्रास्फीति के अलावा, उसकी लागत संरचना ऊर्जा खर्च, अनुपालन आवश्यकताओं तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्राधिकरणों द्वारा लागू किए जाने वाले बदलते सीमा शुल्क से भी लगातार प्रभावित हो रही है।

Continue reading on the app

यूपी वासियों को रेलवे की सौगात, कानपुर से दिल्ली के लिए शुरू होगी नई रोजाना ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

UP Railway News: कानपुर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने शुरू की नई दैनिक ट्रेन. इटावा सहित प्रमुख शहरों में ठहराव, पूरा शेड्यूल और फायदे जानें.

The post यूपी वासियों को रेलवे की सौगात, कानपुर से दिल्ली के लिए शुरू होगी नई रोजाना ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: रोहित-विराट बड़े कारनामे को तैयार, पहली बार दुनिया देखेगी ऐसा, वेस्टइंडीज के खिलाफ अब पीछे छूटेगा ये पाकिस्तानी!

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित-विराट के पास मौका है वो करने का, जो दुनिया में किसी ने नहीं किया. ये बतौर जोड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ कामयाबी की बेमिसाल स्क्रिप्ट लिख सकते हैं. Sun, 27 Sep 2026 10:42:43 +0530

  Videos
See all

Mann Ki Baat 2026: 'मन की बात' में PM मोदी के 10 बड़े ऐलान! Mann Ki Baat 2026 | PM Modi Speech Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T07:15:11+00:00

CEC Controversy: Himanta Biswa Sarma का कांग्रेस को खुला चैलेंज, जमकर किया हमला | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T07:03:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers