Thane में फर्जी Trading App से महिला से 1.1 करोड़ रुपये की साइबर ठगी
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 59 वर्षीय महिला से साइबर ठगों ने कथित तौर पर 1.1 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर महिला को एक फर्जी ऐप के जरिये शेयर बाजार में निवेश करने के लिए कहा और उसके पैसे ठग लिए।
एक अधिकारी ने बताया कि घोड़बंदर रोड की निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ठगों ने एक लिंक के माध्यम से उसे एक ‘ट्रेडिंग ऐप’ डाउनलोड करने के लिए कहा और चार अगस्त से 10 सितंबर के बीच कई बैंक खातों में 1.1 करोड़ रुपये जमा करवाए। उन्होंने कहा कि जब महिला ने अपना पैसा निकालने की कोशिश की, तो ऐप ने झूठे तौर पर उसके मुनाफे को 13.67 करोड़ रुपये दिखाया और अतिरिक्त भुगतान की मांग की। ठाणे की साइबर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
साइबर पुलिस थाने के निरीक्षक राहुल सोनावणे ने कहा, ‘‘बैंक खाताधारकों और ऐप संचालकों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
गोविंदा की 'गर्लफ्रेंड' पहली बार खुलकर आई सामने, अफेयर की ख़बरों के बीच सुनीता आहूजा पर जमकर भड़कीं
गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार ने उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के कमेंट्स पर पलटवार किया है। इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने कई गंभीर बातें कहीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews










