Responsive Scrollable Menu

रीवा में गढ्ढों और जलभराव से पलटा ऑटो, तो भड़का मास्टर्स स्टूडेंट, सड़क पर बैठकर दर्ज कराया विरोध

मध्य प्रदेश के रीवा स्थित कॉलेज चौराहे पर सड़क की खस्ताहाली को लेकर एक युवक ने बेहद अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया। तेज बारिश के बीच युवक बीच सड़क पर धरने पर बैठ गया और हाथ में ‘नेशनलिज्म’ नाम की किताब लेकर पढ़ाई करने लगा। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के बीच शांतिपूर्ण तरीके से किताब पढ़ते इस युवक को देख मौके पर आने-जाने वाले लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

जलभराव से पलटा ऑटो

कॉलेज चौराहे के पास लंबे समय से सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। हल्की सी बारिश होते ही यहां पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों की आफत आ जाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क की बदहाली के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं और हाल ही में जलभराव के कारण एक ऑटो भी अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।

मास्टर्स पास अंकित का सवाल- ‘क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है?’

अनोखा प्रदर्शन करने वाले युवक की पहचान अंकित के रूप में हुई है, जो मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर चुका है। शहर से बाहर रहकर पढ़ाई करने के बाद जब वह रीवा लौटा, तो यहां की बदहाल सड़कें देखकर दंग रह गया। अंकित का कहना है कि उसका यह कदम किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सोए हुए प्रशासन को जगाने के लिए है। उसने सवाल उठाया कि क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी की जान जाने का इंतजार कर रहे हैं?

‘डिप्टी सीएम के शहर का यह हाल’, प्रशासन से की सड़क सुधारने की मांग

अंकित ने बातचीत के दौरान प्रदेश सरकार का ध्यान खींचते हुए कहा कि रीवा वो शहर है, जिसने मध्य प्रदेश को उपमुख्यमंत्री दिया है। इसके बावजूद अगर शहर के मुख्य चौराहे की सड़क का यह हाल है, तो व्यवस्थाओं पर सवाल उठना लाजमी है। उसने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि किसी बड़े हादसे से पहले सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि आम जनता को सुरक्षित आवागमन मिल सके।

Continue reading on the app

IAS Transfer: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 3 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, यहां देखें लिस्ट

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार देर रात (25 सितंबर 2026) तीन वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इन अधिकारियों की शहरी विकास, परिवहन, सामाजिक न्याय और मेट्रो से जुड़े महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती की गई है।

राज्यपाल की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश के तहत प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने इन सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपना नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

हरियाणा आईएएस ट्रांसफर/पोस्टिंग लिस्ट

  • निखिल गजराज (IAS 2008): भारत सरकार (GoI) से वापसी के बाद निदेशक महानिदेशक, राज्य परिवहन, हरियाणा के पद पर तैनात किया गया है। वे इस पद से धीरेंद्र खड़गटा (IAS 2012) को कार्यमुक्त करेंगे।
  • मुकुल कुमार (IAS 2011):   निदेशक, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (SEWA) विभाग और विशेष सचिव, हरियाणा शासन होंगे। मिशन निदेशक, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, प्रबंध निदेशक (MD), गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड, और निदेशक, आतिथ्य (Hospitality) हरियाणा का कार्यभार भी संभालेंगे। वे अजय कुमार (IAS 2013) को इन प्रभारों से मुक्त करेंगे।
  • अजय कुमार (IAS 2013): मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव-II (DPSCM-II) के रूप में नियुक्त किया गया है।  साथ ही मुख्य प्रशासक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), पंचकुला और प्रबंध निदेशक (MD), हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वे मुकुल कुमार (IAS 2011) को इन प्रभारों से मुक्त करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: किसान की बेटी प्राची चौधरी ने रचा इतिहास, 400 मीटर में जीता ब्रॉन्ज, 8 साल बाद हुआ ऐसा

Prachi Choudhary: एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर रेस में भारत की स्प्रिंटर प्राची चौधरी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. उन्होंने 53.21 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. Sat, 26 Sep 2026 18:47:45 +0530

  Videos
See all

दिल्ली में मोदी-योगी-शाह.. UP पर बड़ा ऐलान? देखिये पूछता है भारत में Aishwarya Ka Agenda | BJP | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T14:10:01+00:00

Sambit Patra on Congress: SIR विवााद को लेकर विपक्ष पर BJP हमलावर #electioncommission #gyaneshkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T14:05:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers