Responsive Scrollable Menu

शुभमन गिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेले तो कौन संभालेगा कप्तानी?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है. सीरीज के पहले मुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए. ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को प्रैक्टिस के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एक तेज और उछाल भरी गेंद सीधे गिल की दाईं कोहनी पर जा लगी. गेंद लगते ही गिल दर्द में नजर आए और तुरंत फिजियो को मैदान पर बुलाया गया. मेडिकल टीम ने करीब 20 मिनट तक उनकी जांच की और उनकी कोहनी पर पट्टी बांधी. इसके बाद गिल कुछ समय के लिए डगआउट में आराम करते नजर आए. इस दौरान सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा भी उनके पास पहुंचे और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली.

दर्द कम होने के बाद नेट्स में लौटे गिल

चोट लगने के बाद गिल कुछ समय तक बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. इससे उनकी फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो गए. हालांकि, राहत की बात यह रही कि दर्द कम होने के बाद गिल दोबारा नेट्स में लौटे और थ्रो-डाउन गेंदों का सामना किया. वह बाद में सामान्य नजर आए और बिना ज्यादा परेशानी के मैदान से बाहर गए. फिलहाल यह साफ नहीं है कि गिल पहले वनडे में खेलेंगे या नहीं. टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा. अगर कोहनी की चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई तो उन्हें पहले मैच में आराम दिया जा सकता है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर उनकी गैरमौजूदगी में कौन टीम की कप्तानी संभालेगा?

गिल नहीं खेले तो कौन संभालेगा कप्तानी?

बता दें कि शुभमन गिल वनडे टीम के कप्तान हैं, जबकि श्रेयस अय्यर उपकप्तान हैं. लेकिन अय्यर इस समय एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान में हैं. ऐसे में अगर गिल भी पहले मैच से बाहर होते हैं तो कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल को मिल सकती है. राहुल के पास वनडे क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव है. इससे पहले भी गिल और अय्यर की गैरमौजूदगी में वह टीम की कमान संभाल चुके हैं. इसलिए गिल के उपलब्ध नहीं होने पर राहुल को कप्तानी सौंपे जाने की संभावना है.

गिल बाहर हुए तो ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

अगर शुभमन गिल पहले वनडे में नहीं खेलते हैं तो यशस्वी जायसवाल को रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है. संभावित प्लेइंग-11 में यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हो सकते हैं.

हालांकि, अब सभी की नजर गिल की फिटनेस रिपोर्ट पर है. सीरीज शुरू होने से पहले टीम मैनेजमेंट उनकी स्थिति का आकलन करेगा और इसके बाद ही उनके खेलने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- वृद्धाश्रम में रह रहा ये भारतीय दिग्गज क्रिकेटर, कभी सचिन के साथ करता था ओपनिंग; वायरल वीडियो देख फैंस हुए भावुक

Continue reading on the app

बैंकॉक में रिकॉर्ड बारिश, 50 जिलों को घोषित किया गया आपदा क्षेत्र

बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपुंट ने लगभग 48 घंटे की लगातार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर बाढ़ और ट्रैफ़िक में रुकावट आने के बाद सभी 50 ज़िलों को आपदा-प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है.

राजधानी में लगभग 30 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी जमा हो गया; मिन बुरी में बारिश 274.5 मिमी और ख्लोंग सैम वा में 273 मिमी दर्ज की गई. नोंथाबुरी और पथम थानी से भी अतिरिक्त पानी बैंकॉक में आया.

अधिकारी 1,200 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड की संयुक्त क्षमता वाले पंप चला रहे हैं और दस लाख रेत की बोरियाँ बाँट रहे हैं. बैंकॉक के जिन स्कूलों पर बाढ़ का असर नहीं पड़ा है, उन्हें अस्थायी आश्रय स्थल के तौर पर खोला जा रहा है, जबकि बिस्तर पर पड़े मरीज़ों समेत कमज़ोर निवासियों की मदद को प्राथमिकता दी जा रही है.

अधिकारियों ने बताया कि मुख्य नहरों में जलस्तर स्थिर होने लगा है और अगर और बारिश नहीं हुई तो छह घंटे के भीतर स्थिति में सुधार हो सकता है. निवासियों को घर पर रहने और बाढ़ प्रभावित सड़कों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है, खासकर रामखमहेंग, न्यू पेटचाबुरी, एक्कामाई, सेना निकोम 1, किंग काएओ और लैट क्राबांग इलाकों में.

 

 

Continue reading on the app

  Sports

सुबह 3:30 बजे उठा, पेट में एक केला और सीने में पदक की आग, 42 किमी दौड़कर सावन ने लिखा इतिहास

Sawan Barwal Inspiring Story: एक केले की ऊर्जा के बल पर सावन बरवाल ने इतिहास एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया. उन्होंने 42.195 किलोमीटर की मैराथन में 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड का समय निकालकर भारत के लिए ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता.विदेशी सरजमीं पर मैराथन में यह भारत का पहला तमगा है. हिमाचल के कांगड़ा से निकले सेना के इस जवान सावन ने अपनी सिर्फ दूसरी ही फुल मैराथन में यह कारनामा कर दिखाया. Sat, 26 Sep 2026 16:48:01 +0530

  Videos
See all

सड़क पर दो बाइकों की हुई दर्दनाक भिड़ंत, गलती किसकी ? #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T11:14:31+00:00

आतंकवाद पर सवाल पूछना पड़ा भारी! UN में पाकिस्तानी पत्रकार को Jaishankar का जवाब | Terrorism #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T11:14:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers