Kriti Sanon ने महिलाओं के खिलाफ नफरत पर उठाई आवाज, बोलीं- मर्दों को सिखाएं...
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस बार अपनी फिल्मों से नहीं, बल्कि अपनी बेबाक बातों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ पोस्ट साझा कीं, जिनमें महिलाओं के खिलाफ नफरत और यौन शोषण जैसे मुद्दों पर बात की गई है। इसके साथ ही कृति ने अपने विज्ञापन विवाद से जुड़ी एक पोस्ट भी लाइक की है।
महिलाओं के खिलाफ नफरत पर कृति की पोस्ट
कृति सेनन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें महिला और पुरुष के बीच की बहस से अलग महिलाओं के खिलाफ नफरत को लेकर बात कही गई। पोस्ट में लिखा था, "दोस्तों ये मर्द बनाम औरत नहीं है। ये औरत बनाम महिलाओं के खिलाफ नफरत से भरे मर्द और उन ब्रेनवॉश औरतों की बात है, जिन्हें लगता है कि पितृसत्ता ही संस्कार हैं।"
इसे भी पढ़ें: यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav
यौन शोषण को लेकर उठाए सवाल
कृति ने महिलाओं के खिलाफ यौन शोषण को लेकर भी सवाल उठाया। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, "किस प्वॉइंट पर आकर हम औरतों को ये सिखाना बंद करेंगे कि शोषित होने से कैसे बचें और मर्दों को सिखाना शुरू करेंगे कि शोषण, धमकाना और महिलाओं पर नियंत्रण गलत है।"
पोस्ट में आगे नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना का उदाहरण देते हुए लिखा गया कि ऐसे मामलों में यह पूछने के बजाय कि बच्ची के साथ ऐसा करने वाला व्यक्ति कैसा था, लोगों का ध्यान बच्ची के कपड़ों, उसके वहां होने और बाहर जाने की वजह पर चला जाता है।
लड़कों को सिखाओ, मर्दों को सिखाओ
कृति सेनन ने अपनी अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में भी इसी मुद्दे पर बात की। इसमें लिखा था, "हमें अगला लेक्चर नहीं चाहिए कि महिलाओं को कैसे सुरक्षित रहना है। हमें मर्दों को सिखाना है कि कैसे उन्हें खुद पर काबू रखने के लिए नियंत्रित महिला की जरूरत नहीं है।"
पोस्ट में आगे कहा गया, "लड़कों को सिखाओ, मर्दों को सिखाओ, उन्हें सहमति सिखाओ, सम्मान सिखाओ, विश्वसनीयता सिखाओ। और मर्दों की हर हरकत के लिए औरत को जिम्मेदार ठहराना बंद करो।"
इसे भी पढ़ें: Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?
विज्ञापन विवाद से जुड़ी पोस्ट भी की लाइक
कृति सेनन ने अपने विज्ञापन विवाद से जुड़ी एक पोस्ट भी लाइक की। इस पोस्ट में लिखा था, "तथ्य ये है कि रेप, यौन शोषण, घरेलू हिंसा और दहेज प्रथा देश में इतना आक्रोश नहीं बढ़ाता, जितना एक फेस्टिव विज्ञापन में महिला के पहनावे से बढ़ता है। ये हमारी प्राथमिकता बताता है।"
‘अर्बन माइंडसेट’ टी-शर्ट पर कमेंट से शुरू हुआ विवाद, DU छात्रा ने कार सवार युवकों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
Mukherjee Nagar Harassment: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है. छात्रा का आरोप है कि कार सवार कुछ युवकों ने उस पर अश्लील टिप्पणी की. जब उसने और उसकी सहेली ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर उन्हें धमकी देने का भी आरोप है.
टी-शर्ट को लेकर की गई टिप्पणी
छात्रा के मुताबिक, वह रात करीब साढ़े 9 बजे अपनी सहेली के साथ हकीकत पार्क मोड़ से ओल्ड गुप्ता चौक की तरफ जा रही थी. इसी दौरान एक एसयूवी कार में सवार युवकों ने उनकी ओर ध्यान दिया. छात्रा ने बताया कि उसने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर ‘अर्बन माइंडसेट’ लिखा हुआ था. आरोप है कि कार में बैठे एक युवक ने पहले उसकी टी-शर्ट को लेकर टिप्पणी की और इसके बाद बातचीत का लहजा आपत्तिजनक हो गया. छात्रा और उसकी सहेली ने युवकों की बातों का विरोध करते हुए उन्हें ऐसा व्यवहार न करने के लिए कहा.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: मध्य प्रदेश के बाद अब नागालैंड में जहरीली शराब का कहर, 19 लोगों की गई जान
विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप
छात्रा के मुताबिक विरोध करने के बाद कार सवार युवक और ज्यादा आक्रामक हो गए और दोनों युवतियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे. छात्रा ने आरोपियों को पुलिस में शिकायत करने और उनकी कार की फोटो लेने की बात कही. इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें देख लेने की धमकी दी. स्थिति बिगड़ती देख दोनों युवतियां वहां से आगे बढ़ने लगीं. आरोप है कि कार सवार युवकों ने इसके बाद उनका पीछा करना शुरू कर दिया.
चौराहे पर कार रोककर फिर की बदसलूकी
पीड़िता के मुताबिक, कुछ दूरी पर एक चौराहे के पास आरोपियों ने अपनी कार युवतियों के सामने रोक दी. आरोप है कि कार में बैठे युवकों ने शीशे नीचे किए और फिर से गाली-गलौज शुरू कर दी. छात्रा ने बताया कि इस दौरान वह और उसकी सहेली काफी डर गई थीं. इसके बावजूद उसने मोबाइल फोन निकालकर घटना को रिकॉर्ड करने की कोशिश की.
मोबाइल कैमरा देखते ही कार लेकर भागे
छात्रा के अनुसार, जैसे ही उसने मोबाइल का कैमरा आरोपियों की तरफ किया, कार सवार युवक वहां से तेजी से निकल गए. घटना के बाद छात्रा ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल सामने आए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. मामले में पुलिस की जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: टूटी सड़कों को लेकर सीएम योगी की सख्ती, गड्डामुक्त होंगे यूपी के रोड; कल लेंगे हिसाब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation









