Responsive Scrollable Menu

Stock Market Holidays: अक्टूबर में 11 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, चेक करें BSE और NSE पर क​ब-कब नहीं होगी ट्रेडिंग

Stock Market Holidays: दशहरा 20 अक्टूबर 2026 का है। इस दिन BSE और NSE में कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और EGR सेगमेंट को छोड़कर अन्य सभी सेगमेंट्स में ट्रेडिंग हॉलिडे है। कमोडिटी डेरिवेटिव्स और EGR सेगमेंट में सुबह के सेशन में छुट्टी है

Continue reading on the app

आम नागरिकों के मारे जाने... हवाई हमलों से दहला अफगानिस्तान तो पाकिस्तान पर भयंकर टूट पड़ा रूस,

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से जंग भड़क गई है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। कुछ घंटे बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर दूसरी सबसे बड़ी एयर स्ट्राइक की है जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है क्योंकि पाकिस्तान ने एक दो नहीं बल्कि अफगानिस्तान के 10 ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। इससे पहले पाकिस्तान की वायु सेना ने कुनार में एयर स्ट्राइक की थी जिसमें 28 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया था। लेकिन फिर से पाकिस्तान ने बड़ी हिमाकत करते हुए अफगानिस्तान पर अटैक किया है तो तालिबान ने भी बॉर्डर पर धावा बोल दिया है। पाकिस्तान के कई इलाकों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी गई है। उधर अफगानिस्तान पर बढ़ते पाकिस्तान के भीषण हवाई हमलों को देखते हुए रूस भड़क उठा है। पहली बार रूस ने गुस्से में पाकिस्तान को खुली चेतावनी दी है। 

इसे भी पढ़ें: Xi Jinping US Visit: अभी तो सिर्फ ट्रेलर सामने आया है, पूरी पिक्चर दिसम्बर में सामने आयेगी, तब दुनिया का हैरान होना तय है


दरअसल पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के 10 जगहों को निशाना बनाते हुए स्ट्राइक की है। पाकिस्तान का कहना है कि उसकी वायुसेना ने जिन जगहों पर हमलों को अंजाम दिया है उन जगह का इस्तेमाल ड्रोन लॉन्च करने और उन्हें रखने के लिए किया जा रहा था। साथ ही पाकिस्तान ने यह भी दावा किया है कि अफगानिस्तान तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी सीमा में घुसने और वहां हमला करने की कोशिश की थी। उसके जवाब में ही हवाई हमले किए गए। मगर पाकिस्तान की इस तरह की कायराना हरकत पर रूस भयंकर भड़क उठाया है। रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। काबुल में स्थित रूसी दूतावास ने एक्स पर एक के बाद एक चार पोस्ट किए हैं। रूसी दूतावास ने कहा है कि हम अफगानिस्तान के पूर्व प्रांतों में हवाई हमलों के कारण आम नागरिकों के मारे जाने और घायल होने की खबरों को लेकर बहुत चिंतित हैं। रूस की ओर से कहा गया है कि हम दोनों पक्षों से टकराव से बचने और बातचीत के जरिए अपने मतभेदों को सुलझाने का आग्रह करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Trump बैन करेंगे डीजल, भारत की शरण में आएगा यूरोप! अब दुनिया के सबसे बड़े एनर्जी 'किंग मेकर' बनने की आई बारी


दरअसल आमतौर पर ऐसे हमलों के बाद रूस की तरफ से संतुलित प्रतिक्रिया आती थी। लेकिन इस बार रूस ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा की है। साथ ही पाकिस्तान को बता दिया है कि जो तुम कारवाई के नाम पर अफगानिस्तान के आम नागरिकों को निशाना बनाकर उन्हें मौत के घाट उतार रहे हो वो कहीं से भी जायज नहीं है। रूस ने जिस तरह से हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है उससे यह भी साफ है कि वो अफगानिस्तान के साथ है। क्योंकि इससे पहले जब पाकिस्तान की मस्जिद पर अटैक हुआ और 31 से ज्यादा लोग मारे गए थे, तो रूस ने कोई भी ऐसी प्रतिक्रिया नहीं दी थी। क्योंकि रूस जानता है कि अगर पाकिस्तान के अंदर बम धमाके हो रहे हैं तो इसके लिए पाकिस्तान की वो सेना ही खुद जिम्मेदार है जिसने ऐसे हालातों को जन्म दिया है। 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: कबड्डी में भारत का दोहरा करिश्मा, पुरुषों ने भी जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में फिर ईरान को हराया

भारत ने लगातार दूसरी बार और कुल 9वीं बार एशियन गेम्स में मेंस कबड्डी का गोल्ड मेडल जीता है. सिर्फ एक बार भारत इस खिताब से चूका और तब ईरान ने ये गोल्ड मेडल जीता था. Sat, 26 Sep 2026 15:40:08 +0530

  Videos
See all

Saudi Arabia-Houthi War: UAE को फ्रांस का 'डिफेंस कवच'! | Emmanuel Macron | Pakistan | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T10:47:32+00:00

Samastipur Viral Video: लड़की से बदसलूकी का नया Video, सामने आया हैवानियत का चेहरा | Bihar Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T10:37:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers