Responsive Scrollable Menu

चेस ओलिंपियाड-भारत ने जर्मनी को 2.5-1.5 से हराया:मेंस टीम दूसरे स्थान पर; गुकेश ने डोनचेंको को मात दी

46वें FIDE चेस ओलिंपियाड के 9वें राउंड में भारतीय मेंस टीम ने जर्मनी को 2.5-1.5 से हराया। भारत के लिए डी. गुकेश ने अलेक्जेंडर डोनचेंको को हराकर महत्वपूर्ण जीत दिलाई। इस रिजल्ट के बाद भारत 15 मैच-पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया। मेजबान उज्बेकिस्तान 16 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। गुकेश ने मुश्किल स्थिति से जीत दिलाई जर्मनी के खिलाफ मुकाबले में एक समय भारतीय टीम मुश्किल स्थिति में थी। निहाल सरीन की बाजी ड्रॉ हो चुकी थी, जबकि आर. प्रज्ञानानंद और अर्जुन एरिगैसी की बाजियां भी बराबरी पर थीं। गुकेश की स्थिति खराब थी। इसके बावजूद गुकेश ने खेल जारी रखा और डोनचेंको की गलती का फायदा उठाया। उन्होंने शानदार चाल चलते हुए बाजी की दिशा पलट दी और कुछ ही चालों में जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ भारत ने मैच 2.5-1.5 से अपने नाम किया। उज्बेकिस्तान ने अमेरिका को हराया मेजबान उज्बेकिस्तान ने 9वें राउंड में अमेरिका को हराया। नोदिरबेक याकुबोव ने हंस नीमन के खिलाफ जीत दर्ज की। उज्बेकिस्तान 16 मैच-पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। भारत के अलावा उज्बेकिस्तान की दूसरी टीम और आर्मेनिया के भी 15-15 पॉइंट्स हैं। विमेंस टीम ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया भारतीय विमेंस टीम ने 9वें राउंड में उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया। इस जीत के बाद भारत के 15 मैच-पॉइंट्स हो गए। चीन 17 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। दिव्या देशमुख और वंतिका अग्रवाल ने भारत के लिए जीत दर्ज की। बी. सविता श्री की लगातार 7 जीत का सिलसिला ड्रॉ के साथ रुक गया। उन्होंने गुइल्डोना करीमोवा के खिलाफ बाजी बराबर की। कोनेरू हंपी की बाजी भी ड्रॉ रही। अगले राउंड में चीन से खेलेगी विमेंस टीम भारतीय मेंस टीम का अगला मुकाबला उज्बेकिस्तान की दूसरी टीम से होगा। विमेंस टीम चीन के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट में अब दो राउंड बाकी हैं। --------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… चेस ओलिंपियाड- भारत का टॉप पर पहुंचने का मौका छूटा:अजरबैजान ने 2-2 पर रोका, विमेंस में सविता श्री ने लगातार 7वां मैच जीता समरकंद में चल रहे 46वें FIDE चेस ओलिंपियाड के 8वें राउंड में डिफेंडिंग चैंपियन भारत की मेंस और विमेंस टीम को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। मेंस कैटेगरी में भारत को अजरबैजान ने 2-2 से रोका। विमेंस कैटेगरी में भी कजाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला 2-2 से बराबर रहा। भारत की मेंस टीम के पास टॉप पर पहुंचने का मौका था, लेकिन ड्रॉ के कारण यह मौका छूट गया। पूरी खबर

Continue reading on the app

Box Office Collection: द पैराडाइज की दूसरे दिन ही रफ्तार हुई धीमी, फिर भी हनुमान अंश पर पड़ी भारी, जानें दोनों का कलेक्शन

Box Office Collection The Paradise vs Hanuman Ansh: साउथ स्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज'(The Paradise) ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शानदार शुरुआत की थी. लेकिन इसकी कमाई दूसरे दिन ही धीमी पड़ गई है. पहले दिन फिल्म ने 34.65 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. वहीं, दूसरे दिन 14.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यानी दूसरे दिन फिल्म की कमाई में आधे से ज्यादा की गिरावट आई है. लेकिन इसके बावजूद द पैराडाइज की दूसरे दिन की कमाई 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) के 50वें दिन के कलेक्शन से ज्यादा रही है. हनुमान अंश ने 50वें दिन सिर्फ 3.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

दूसरे दिन द पैराडाइज ने कमाए 14.90 करोड़

द पैराडाइज ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन शुक्रवार को 7,049 शोज के साथ 14.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 34.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस लिहाज से दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 57 प्रतिशत की गिरावट आई है.

हालांकि कमाई में यह गिरावट आने के बावजूद फिल्म ने दो दिनों में भारत में 61.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जो अपने आप शानदार कमाई है. इसके साथ ही इंडिया में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 72.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं ओवरसीज से दूसरे दिन फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 26 करोड़ रुपये हो गया है. द पैराडाइज के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो वो 98.50 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. यानी फिल्म ने महज दो दिनों में दुनिया भर से करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. 

पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन क्यों धीमी हुई रफ्तार?

द पैराडाइज के पहले दिन और दूसरे दिन के कलेक्शन में बड़ा फर्क आया है. पहले दिन फिल्म ने 34.65 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 14.90 करोड़ रुपये रहा. आपको बता दें कि ओपनिंग डे पर फिल्म की ऑक्यूपेंसी 49.3 प्रतिशत थी, जबकि दूसरे दिन यह घटकर 32.8 प्रतिशत हो गई. हालांकि दूसरे दिन की कमाई को फिल्म के पूरे प्रदर्शन के लिहाज से दखें तो 14.90 करोड़ रुपये का आंकड़ा काफी मजबूत माना जा रहा है. खासकर इसलिए क्योंकि फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में भारत में 61.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.

50वें दिन भी कमाई कर रही हनुमान अंश

अब बात करते हैं हनुमान अंश की. इसने रिलीज के 50वें दिन भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुई है. 50वें दिन 3,767 शोज के साथ 3.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इससे पहले 49वें दिन फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ऐसे में 50वें दिन कलेक्शन में 4.3 प्रतिशत की गिरावट आई. इसके बावजूद फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है.

हनुमान अंश ने की वर्ल्डवाइड 380 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

इसके साथ ही हनुमान अंश का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 290 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है. वहीं फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 350 करोड़ रुपये हो चुका है. ओवरसीज में फिल्म ने 50वें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 37 करोड़ रुपये हो गया है. हनुमान अंश ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 380 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर लिया है. यानी 50 दिन पूरे होने के बाद भी हनुमान अंश की कमाई का सिलसिला जारी है.

 ये भी पढ़ें:  ‘The Vvaan’ में छठ के नाम पर बिहार के लोगों की आस्था से खिलवाड़? तमन्ना के मेकअप से पूजा तक के तरीके पर उठ रहे सवाल

Continue reading on the app

  Sports

सुबह 3:30 बजे उठा, पेट में एक केला और सीने में पदक की आग, 42 किमी दौड़कर सावन ने लिखा इतिहास

Sawan Barwal Inspiring Story: एक केले की ऊर्जा के बल पर सावन बरवाल ने इतिहास एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया. उन्होंने 42.195 किलोमीटर की मैराथन में 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड का समय निकालकर भारत के लिए ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता.विदेशी सरजमीं पर मैराथन में यह भारत का पहला तमगा है. हिमाचल के कांगड़ा से निकले सेना के इस जवान सावन ने अपनी सिर्फ दूसरी ही फुल मैराथन में यह कारनामा कर दिखाया. Sat, 26 Sep 2026 16:48:01 +0530

  Videos
See all

CEC Meeting Today | मुख्य चुनाव आयुक्त की बड़ी बैठक #ytshorts #shorts #cec #gyaneshkumar #ecimeeting #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T11:47:16+00:00

शिव सिंह की मौत के बाद Damoh में हंगामा! पुलिस टीम पर पथराव, कई घायल | Madhya Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T11:46:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers