Responsive Scrollable Menu

रेलवे ने उठाया ऐसा कदम, हजारों लाखों यात्रियों को मिलेगा इसका फायदा, नहीं सूखेगा गला

Indian Railway News: रेलवे की तरफ से पैसेंजर्स के लिए अक्‍सर ही कदम उठाए जाते रहते हैं. उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए पूर्वी रेलवे ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है. इससे हजारों-लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा.

Continue reading on the app

Car Care Tips: गलत इंजन ऑयल से कार में आ सकती हैं ये 3 बड़ी समस्याएं, ऐसे करें पहचान

Car Care Tips: भारत में हर दिन बड़ी संख्या में वाहन किसी न किसी खराबी के कारण सर्विस सेंटर पहुंचते हैं। वाहन में होने वाली कई समस्याओं की वजह लापरवाही भी होती है। कुछ लोग पैसे बचाने के लिए अपनी कार में कंपनी की ओर से सुझाए गए इंजन ऑयल की जगह गलत ग्रेड या अनुपयुक्त इंजन ऑयल का इस्तेमाल कर देते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से इंजन के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है और कई तरह की समस्याएं सामने आ सकती हैं। अगर आपकी कार में भी गलत इंजन ऑयल का इस्तेमाल हो रहा है तो कुछ संकेतों से इसकी पहचान की जा सकती है।

कम हो सकता है माइलेज
गलत इंजन ऑयल का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से वाहन का माइलेज प्रभावित हो सकता है। इंजन के लिए सही ग्रेड का ऑयल न होने पर उसके आंतरिक हिस्सों के बीच घर्षण बढ़ सकता है। इसके कारण इंजन को सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और ईंधन की खपत बढ़ सकती है।

ज्यादा धुआं निकलना
अगर कार के एग्जॉस्ट से सामान्य से ज्यादा धुआं निकल रहा है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। गलत इंजन ऑयल के इस्तेमाल से कुछ परिस्थितियों में ऑयल दहन कक्ष तक पहुंच सकता है, जिससे इंजन ऑयल के जलने के कारण एग्जॉस्ट से ज्यादा धुआं दिखाई दे सकता है। हालांकि, ज्यादा धुआं निकलने के पीछे इंजन की दूसरी खराबियां भी हो सकती हैं।

बार-बार कम हो सकता है इंजन ऑयल
गलत इंजन ऑयल का इस्तेमाल करने पर अगर इंजन में ऑयल की खपत बढ़ जाती है तो उसका स्तर बार-बार कम हो सकता है। ऐसी स्थिति में बार-बार इंजन ऑयल टॉप-अप करने की जरूरत पड़ सकती है। अगर ऐसा लगातार हो रहा है तो वाहन की जांच करवाना जरूरी है।

क्या है सही उपाय?
कार में हमेशा निर्माता की ओर से बताए गए ग्रेड और मानकों के अनुसार इंजन ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसकी जानकारी वाहन के मालिकाना मैनुअल में दी जाती है। इंजन ऑयल खरीदने से पहले मैनुअल में बताए गए ऑयल ग्रेड और स्पेसिफिकेशन की जांच करें। अगर गलती से गलत इंजन ऑयल डल गया है तो बिना देरी किए अधिकृत सर्विस सेंटर या योग्य मैकेनिक से इसकी जांच करवाना बेहतर है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

स्क्वाश में 3 मेडल पक्के, अनाहत-अभय फाइनल में पहुंचे, जोशना और वेलावन को ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स 2026 के 8वें दिन स्क्वाश में भारत के लिए कम से कम दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल पक्के हो गए हैं. सबसे पहले मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसके बाद महिला सिंगल्स में अनाहत सिंह और मेंस सिंगल्स में अभयन सिंह ने सेमीफाइनल में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई. Sat, 26 Sep 2026 12:56:36 +0530

  Videos
See all

UP में सीटों का संग्राम, कांग्रेस-सपा में खींचतान | UP Election 2026 | Akhilesh Yadav | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T08:36:41+00:00

26 Sep Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम में बदलाव, जानें आज का ताजा रेट |Aaj ka Sone ka Bhaav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T08:44:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers